हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति का रास्ता रोककर दो लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद पुत्र प्रताप चंद निवासी गुलियाणा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को वह सरला मोड़ से अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह अपने घर के समीप पहुंचा तो अरविंद कुमार उर्फ बिंदू पुत्र ध्यान सिंह और संजय कुमार पुत्र धनी राम ने उसका रास्ता…
Read MoreCategory: Hamirpur
मालग में दो घरों में सेंधमारी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत मालग के गांव गुडाणा के दो घरों में चोरों ने सेंधमारी की है। शातिर करीब 17 हजार रुपए की नकदी और ज्वैलरी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुुडाणा के नीतीश सोनी परिवार सहित विदेश में रहता है। इसके चलते घर पर कोई नहीं था। चोरों ने पिछले गेट से मकान में सेंधमारी की और 200 ग्राम चांदी के जेवर, एक सोने की अंगूठी सहित…
Read Moreनिगम की सवारियों पर रोडवेज बसों की सेंध
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में रात के समय सफर करने से यात्रियों ने तौबा कर ली है। रात्रि सफर के किराए में बढ़ोतरी होने से यात्री अब बाहरी राज्यों की बसों को तव्वजो दे रहे हैं। ऐसे में रोडवेज की बसों ने निगम की सवारियों में सेंध लगाई है। करीब 60 से 70 फीसदी यात्री बाहरी राज्यों की बसों में रात का सफर कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनुसार रात्रि किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। निगम को घाटे से…
Read Moreदुकान पर दो सप्ताह से पड़ा लावारिस बैग
भोटा (हमीरपुर)। भोटा बस अड्डा पर स्थित एक दुकान में करीब दो सप्ताह से किसी का बैग पड़ा है। दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले फरीदाबाद से कक्कड़ जाने वाली बस से भोटा में एक फौजी उतरा। इससे गलती से किसी व्यक्ति का बैग उतर गया। जब उसे इसकी भनक लगी तो बस जा चुकी थी। बैग को फौजी ने दुकान पर रख दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि जिस किसी यात्री का बैग गुम हुआ है। वह 98167-25778 पर संपर्क कर सकता है।
Read Moreप्रीतम चंद के इलाज को उठे मदद के हाथ
नादौन (हमीरपुर)। ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे प्रीतम चंद के इलाज के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं। लोगाें ने खुद घर आकर प्रीतम चंद की सहायता की। जो घर तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उन्होंने प्रीतम के पारिवारिक सदस्यों को बुलाकर सहायता राशि उपलब्ध की। सहायता करने वालों में नानक चंद निवासी मंडियाणी (धनेटा के समीप) ने 7000 रुपये तथा झलाण में कार्यरत डाक्टर प्रीतम चंद निवासी धनेटा ने 4100 रुपये की सहायता प्रीतम के घर आकर दी। बांबे क्लाथ हाउस मेन बाजार हमीरपुर के धनीराम ने 5000 हजार…
Read Moreनादौन में आज गूंजेंगे युवा कलाकारों के तराने
नादौन (हमीरपुर)। सारेगामा संगीत अकादमी नादौन के सौजन्य से बसंतोत्सव-2013 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से आए युवा कलाकार सुरों का संग्राम शुरू करेंगे। कार्यक्रम में दूसरे प्रदेशों के कलाकार भी भाग लेंगे। अकादमी द्वारा पिछले एक दशक से युवाओं में संगीत प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संगीत अकादमी के संयोजक अजय डोगरा ने बताया कि ऋतुराज बसंत के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे राज्यों के कलाकार भी भाग…
Read Moreढाई सौ ग्राम चरस सहित दो छात्र गिरफ्तार
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर पुलिस ने दो छात्रों को 260 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों छात्र शिमला में इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इन्हें अदालत में पेश करने पर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने निखिल शर्मा निवासी शासन, डाकखाना झनियारी देवी, जिला हमीरपुर और पंकज सौंखला गांव आदरीं, डाकखाना कसवाड़ तहसील बड़सर (हमीरपुर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को गश्त के दौरान टिप्पर प्लासी पुल के पास दो छात्रों को शक के आधार पर बुलाया गया। दोनों…
Read Moreपति-पत्नी एक-दूसरे पर विश्वास करें
हमीरपुर। बचत भवन हमीरपुर में घरेलू हिंसा पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में जिला सेशन जज केएल कोछड़ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रदेश हाईकोर्ट की वकील त्रिशा शर्मा ने घरेलू हिंसा पर अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों को घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के कारण परिवार बिखर रहे हैं। इसी कारण घर और समाज का माहौल खराब हो रहा है। घरेलू हिंसा के लिए पति-पत्नी दोनों ही दोषी हैं। घरेलू हिंसा वर्तमान में बड़ी समस्या बन…
Read Moreएटीएम बदलकर पैसे निकालने पर एक साल जेल
बड़सर (हमीरपुर)। एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम मशीन से नकदी निकालने के आरोपियों को अदालत ने 1 साल की सजा और 1500 रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। सरकारी वकील शरद लगवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 8 जून 2012 का है। जगत राम पुत्र नानक चंद गांव डरोह तह. बंगाणा जिला ऊना निवासी ने 8 जून 2012 को बड़सर थाना में एटीएम मशीन से नकदी निकालने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28…
Read Moreगुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बरामद
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी हैड कांस्टेबल पवन कुमार सुजानपुर में गश्त कर रहे थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि री गांव को जसवंत कुमार पुत्र जोगी राम मैहलरू पुल पर पैग सैलकर देशी शराब बेच रहा है। इसके चलते पुलिस ने तुरंत पुल पर पहुंचकर छापामारी की। इस दौरान जसवंत सिंह से 8,250 मिली देशी शराब बरामद की। बैरी…
Read More