मालग में दो घरों में सेंधमारी

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत मालग के गांव गुडाणा के दो घरों में चोरों ने सेंधमारी की है। शातिर करीब 17 हजार रुपए की नकदी और ज्वैलरी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुुडाणा के नीतीश सोनी परिवार सहित विदेश में रहता है। इसके चलते घर पर कोई नहीं था। चोरों ने पिछले गेट से मकान में सेंधमारी की और 200 ग्राम चांदी के जेवर, एक सोने की अंगूठी सहित 5 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद चोरों ने कृष्ण सोनी के घर के ताले तोड़कर एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी सहित 12 हजार रुपए क ी नकदी ले उड़े हैं। चोरों ने दोनों घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भी भनक न लग सकी।
नीतीश के घर से दो किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले उनके जीजा बंटी जो रोजाना की तरह मंगलवार सुबह घूमते हुए घर की ओर आया तो उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। इस दौरान उसने अंदर जाकर देखा तो घर में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। वहीं कृष्ण सोनीनीतीश के मामा हैं और परिवार सहित भावानगर में रहते हैं। करीब 20 दिन पहले ही परिवार सहित भावानगर गए थे। पीछे से चोरों ने घरों में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया है। इसकी सूचना नीतीश ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस को एक प्लास, रेती, एकसल ब्लेड व पेचकस बरामद हुआ है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से स्थानीय ग्रामीण सहमे हुए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त की मांग की है।
उधर पुलिस अधीक्षक जगतराम चौहान का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts