रास्ता रोककर युवक को धुना

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति का रास्ता रोककर दो लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद पुत्र प्रताप चंद निवासी गुलियाणा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को वह सरला मोड़ से अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह अपने घर के समीप पहुंचा तो अरविंद कुमार उर्फ बिंदू पुत्र ध्यान सिंह और संजय कुमार पुत्र धनी राम ने उसका रास्ता रोका और उसकी पिटाई की। इस दौरान सुभाष की मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी मां को भी पीट डाला और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुभाष की शिकायत के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक जेआर चौहान का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts