आप भी आगे आइए चांदनी की मदद को

नादौन (हमीरपुर)। यहां के अणुकलां गांव की चांदनी के उपचार के लिए दानी सज्जनों के हाथ बढ़े हैं। चांदनी किडनी रोग से ग्रस्त है। पहले करीब साढे़ दस हजार रुपये चांदनी के बैंक खाता में जमा करवाए गए थे। दूसरी किस्त के तौर पर ग्यारह हजार 51 रुपये एकत्रित करके भेजे गए हैं। समाज सेवक मदन गोपाल पुरी ने बताया कि लोगों से भी सहायता राशि एकत्रित कर रहे हैं। अश्वनी वालिया ने 2100 रुपये, सुधीर शर्मा तथा हरि चंद पराशर ने 500-500 रुपये, भोटा तथा ओबीसी बैंक से 500-500…

Read More

पक्की सड़क में बदलेंगे 15 संपर्क मार्ग

हमीरपुर। यहां के पंद्रह संपर्क मार्ग पक्की सड़क का रूप लेंगे। जल्द ही संपर्क मार्गों पर टायरिंग का कार्य शुरू होगा। काम को पूरा करने के लिए 31 मई का टारगेट रखा गया है। इससे करीब 45 गांवों में रहने वाली 60 हजार की आबादी सीधे रूप से लाभान्वित होगी। जिन्हें अभी तक कच्चे मार्ग के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। पक्के सड़क मार्गों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग एक करोड़ पांच लाख रुपये की राशि खर्च करने वाला है। बरसात के मौसम में संपर्क मार्गों की…

Read More

बेटी के बाद मां-बेटे ने भी तोड़ा दम

बड़सर (हमीरपुर)। सल्फास निगलने वाली महिला और उसके बेटे ने भी दम तोड़ दिया। बड़सर उपमंडल के रगड़ राजपूतां में बुधवार को महिला ने बेटे और बेटी के साथ सल्फास निगल लिया था। बेटी की मौत हो गई थी। बेटे ने अस्पताल ले जाते समय भोटा के पास दम तोड़ दिया। महिला ने टांडा अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में जाने पर महिला ने यह कदम उठाया है। हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए। जबकि, टांडा…

Read More

100 दुकानों में बेकार अग्निशमन यंत्र

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा की नगरी दियोटसिद्ध में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक उजागर हुई है। यहां सौ दुकानदार ऐसे हैं जिनके यहां लगे अग्निशमन यंत्र या तो एक्सपायरी डेट के हैं या फिर इनमें दूसरी कमियां हैं। वीरवार को निरीक्षण के दुकान यह खुलासा हुआ। पिछले साल भीषण अग्निकांड के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। हालांकि, विभाग की चेतावनी के पश्चात दुकानदारों ने कमियों को दूर कर दिया, लेकिन लापरवाही हादसे का कारण बन सकती थी। यहां आजकल चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। यहां सजे बाजार में…

Read More

बडैहर में 650 ग्राम चरस सहित एक धरा

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर चौक में एक व्यक्ति से 650 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी गई चरस का बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए होगा। सतर्कता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने नाके के दौरान प्रेम चंद पुत्र सरवण कुमार निवासी अम्मण, भोरंज ने 650 ग्राम चरस बरामद की है। प्रेम चंद बुधवार को मोटर साइकिल पर बडैहर की तरफ जा रहा था तो बडैहर चौक पर सतर्कता विभाग की…

Read More

फर्जी कंपनी के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

भोरंज (हमीरपुर)। फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस के पास सोलन निवासी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में करीब साढ़े चार लाख रुपए की ठगी की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी मुंडखर तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसी गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में रेडियंट…

Read More

महिला ने बच्चों सहित निगला सल्फास

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के रगड़ राजपूतां गांव में महिला ने अपने दो बच्चों सहित सल्फास निगल लिया है। घटना में बच्ची श्रेया उम्र पांच साल की मौत हो गई तथा मां किरण बाला व बेटा अनुज रेफरल अस्पताल बड़सर में भर्ती हैं लेकिन दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। महिला मानसिक तौर पर परेशान बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। महिला द्वारा पुलिस को दर्ज कराए गए बयान…

Read More

गाड़ी के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर चमेड़ी निवासी अनीश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक की ओर से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा बैंक शाखा बड़सर के मैनेजर हंसराज ने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है कि 2 मार्च 2012 को अनीश कुमार पुत्र वतन सिंह निवासी चमेडी तहसील बंगाणा जिला ऊना ने वाहन खरीदने के लिए पांच…

Read More

दुष्कर्म के आरोपी को दस साल कैद

हमीरपुर। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय ने दस वर्ष की कारावास और पचास हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने 11 जुलाई 2012 को पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मस्तराम (55) पुत्र धीमू निवासी चबूतरा ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके चलते न्यायालय ने आरोपी को…

Read More

चार माह में उखड़ी धंगोटा बिझड़ी सड़क की टारिंग

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत धंगोटा बिझड़ी सड़क मार्ग की टारिंग चार माह में उखड़ गई है। हालत यह है कि सड़क मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तथा वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र वासियों ने टारिंग बिछाने के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं तथा इसकी जांच करने की मांग की है। गौरतलब है धंगोटा से बिझड़ी तक सात किमी. सड़क मार्ग में अक्तूबर माह में टारिंग बिछाने का कार्य किया गया लेकिन सड़क हालत यह है कि चार माह में सड़क की टारिंग…

Read More