350 डिफाल्टरों के कट सकते हैं कनेक्शन

विद्युत उपमंडल सुजानपुर के करीब 350 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट सकते हैं। विद्युत बोर्ड इन उपभोक्ताओं का करीब सात लाख रुपये का लेनदार है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने 25 फरवरी तक पेंडिंग बिलों का भुगतान नहीं किया तो बोर्ड इनके कनेक्शन काट देगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने डिफालटरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड के करीब ढाई लाख के बिल व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पास पेंडिंग पड़े हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के पास करीब 4.50 लाख के बिलों की राशि अदायगी को शेष है। करीब पांच माह से इन…

Read More

तीन बस रूट पांच माह से बंद, यात्री परेशान

सुजानपुर (हमीरपुर)। परिवहन निगम प्रबंधन ने अलग-अलग डिपुओं के तीन रूट बंद कर दिए हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर से पठानकोट वाया सुजानपुर, धर्मपुर से चंबा वाया सुजानपुर और हारसीपत्तन से कटड़ा वाया सुजानपुर बसें करीब पांच माह से निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों में नरेश कुमार, कुलदीप, प्रदीप, कौशल्या, नवीन कुमार, आरती, सोनम, आशा देवी, वीना…

Read More

विजय अग्निहोत्री बने हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष

हमीरपुर। हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष का ताज नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री के सिर सजा। अग्निहोत्री को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हमीरपुर जिला चुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा ने की। विजय के सामने कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हो पाया। हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को सर्व हित सुधार सभा हमीरपुर में पूरी की गई। चुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा की देखरेख में प्रक्रिया को पूरा किया गया। विजय अग्निहोत्री के नाम पर वीरवार देर रात ही सहमति बन चुकी थी और चुनाव…

Read More

लाइन में करंट आने के कारणों की हो जांच : खरबाड़ा

नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने विद्युत अनुभाग सेरा में मेंटेनेंस करते दुर्घटना के शिकार दो कर्मचारियों के झुलसने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भोजन अवकाश के समय स्थानीय इकाई के कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंडलीय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरबाड़ा ने कहा कि अगर शीघ्र मामले की जांच नहीं की गई तो यूनियन मंडलीय परिसर में धरने का आयोजन करेगी। यूनियन गंभीर रूप…

Read More

80 हजार नहीं दिए तो दुल्हन वापस ले गए परिजन

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत पनसाई में एक व्यक्ति की शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन मायके वापस चली गई है। ससुरालियों की पैसे की मांग पूरी न होने से उसके ससुराली उसकी पत्नी को ले गए हैं। ऐसे में दूल्हा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। पनसाई में कारपेंटर का काम करने वाले युवक की शादी लुधियाणा की जूली से गत 9 फरवरी को हुई। युवक हमीरपुर के लंजयाणा गांव का स्थायी निवासी है। 32 वर्षीय युवक ने बताया कि उसकी शादी सतपुड़ा के बाबा…

Read More

विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों का टोटा

हमीरपुर। आखिर ऐसे कैसे हमीरपुर के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोर्ड के पास फ्यूज डालने तक के लिए कर्मचारी नहीं है। ऐसे में जब शहर या गांव में लाइट चली जाए तो अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है। दूसरे दिन ही विद्युत सेवाएं बहाल हो पाती हैं। विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों का अकाल पड़ा हुआ है। दफ्तरों में और फील्ड स्टाफ के कई पद रिक्त पडे़ हुए हैं। चपरासी तक का काम साहबों को करना पड़ रहा…

Read More

महिला को तंग करने पर पति और ससुर गिरफ्तार

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत बहु को तंग करने और घर से निकालने के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंती देवी उर्फ सकीना(27) पत्नी सफी मोहम्मद निवासी बाहल डाकघर चौकी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी 10 अगस्त 2012 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के करीब दो सप्ताह बाद उसके पति सफी मोहम्मद, ससुर, भागद्दीन,…

Read More

समझौता लागू नहीं हुआ तो हड़ताल

हमीरपुर। बीएसएनएल कर्मचारियों ने फोरम के आह्वान पर महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों को जनवरी 2007 से 78.2 फीसदी आईडीए को मूल वेतन में समाहित करके पुन: निर्धारण करने का निगम प्रबंधन और यूनियनों, एसोसिएशनों के फोरम के बीच 12 जून 2006 को हुए समझौते पर बीएसएनएल बोर्ड की स्वीकृति के बाद डीओटी स्वीकृति नहीं दी तो आगामी माह से कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। यूनियन के अध्यक्ष एएस कौंडल का कहना है…

Read More

होली उत्सव से पहले चमकेंगी सुजानपुर की सड़कें

सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव से पहले सुजानपुर की सभी सड़कें चकाचक होगी जिससे होली उत्सव में पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों से न जूझना पड़े। इसके लिए विधायक राजेंद्र राणा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दे दिए हैं। सुजानपुर में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में सड़कों की हालत काफी खस्ता है। इससे दुकानदारों और लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव से…

Read More

बिजली बिल न भरने पर कटेगा कनेक्शन

हमीरपुर। बिजली बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया बिलों की वसूली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व बकाया राशि को वसूलने का प्रयास किया जाएगा। जिला के कुछ मंडलों में बकाया राशि की वसूली को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है तथा कुछ में जल्द ही कवायद शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड की डिफाल्टरों की सूची में सरकारी, घरेलू, व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं, जिनसे करोड़ों की बकाया राशि वसूल की जानी है। पूर्व में भी बोर्ड ने बकाया राशि को वसूलने के लिए…

Read More