गलोड़ (हमीरपुर)। जिले के सरकारी और निजी संस्थानों को मार्च माह में होने वाली आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए इस बार प्रश्न पत्र और डेटशीट स्वयं तैयार करनी होगी। संस्थानों को छात्रों का मूल्यांकन भी सतत समग्र मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत करना होगा और छात्रों को ग्रेड कार्ड जारी करने होंगे। इस बार वार्षिक परीक्षाओं के लिए डाइट से प्रश्न पत्र और डेटशीट उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। जिला हमीरपुर के शोध एवं मूल्यांकन प्रभारी अश्वनी गौतम ने बताया कि सभी सरकारी और निजी पाठशालाएं शिक्षा विभाग की ओर…
Read MoreCategory: Hamirpur
अमेरिका में शोध करेंगे हटवाड़ के विजय
हमीरपुर। हटवाड़ गांव के विजय कुमार ठाकुर का चयन आयवा स्टेट यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में हुआ है। विजय को एमेस (एएमईएस) लैबोरेटरी में कार्य करने का अवसर मिलेगा, लैब में वर्ष 2011 के नाबल पुरस्कार (कैमेस्ट्री) विजेता प्रो डैन के साथ कार्य करने का मौका होगा। विजय दो वर्ष तक संस्थान के साथ कार्य करेंगे। इससे पहले विजय ठाकुर सिंगापुर में रक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित प्रयोगशाला टैमासिक लैबोरेटरी में अनुसंधान वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं देते रहे हैं। सिंगापुर में नैनो टेक्नोलॉजी एंड एनर्जी…
Read Moreएजेंट दफ्तर से नकदी और सामान चोरी
सलौणी (हमीरपुर)। सलौणी कस्बे में डाकघर के समीप स्थित अभिकर्त्ता कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाकर 8 हजार रुपये और कपड़ों से भरे बैग पर हाथ साफ किया। अभिकर्ता कार्यालय की मालिक उमा देवी और सुरेश कुमार ने बताया कि जैसे ही वे कार्यालय पहुंचे तो शटर ताले टूटेे देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर जगवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटना क्रम का ब्यौरा लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि चोरों ने बचत खातोें के…
Read Moreहमीरपुर के तीन दर्जन निजी स्कूलों की मान्यता रद
हमीरपुर। हमीरपुर के तीन दर्जन स्कूलों की मान्यता को बोर्ड ने रद कर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को मान्यता प्रदान करने से इंकार कर दिया है। निजी शिक्षण संस्थान बोर्ड के तय मानदंडों को पूरा करने में असफल रहे हैं। इसके चलते कार्रवाई की गाज गिरी है। हालांकि, बोर्ड प्रबंधन की ओर से अभी एक अवसर दिया गया है। शिक्षण संस्थानों को 15 फरवरी तक बोर्ड अध्यक्ष के पास अपील करने का अवसर रहेगा। संस्थान प्रबंधकों को मानकों के अनुसार कमियों को दूर करने का प्रमाण देने वाले दस्तावेजों…
Read Moreप्रवक्ताओं ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता विषय पर चल रही दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हो गया। समापन समारोह में उपायुक्त आशीष सिंघमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगोष्ठी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रयास है। कालेज प्रबंधन को प्रयास के लिए उन्होंने बधाई दी। संगोष्ठी में मंथन से निकले निष्कर्ष को उन्होंने अम्ल में लाने का आग्रह किया। समारोह में प्रदेश भर के विभिन्न कालेजों के 40 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत…
Read Moreसुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ का आरोप
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने एक महिला मरीज के पति पर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात रवि कुमार ने बताया कि रात के समय एक महिला मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। महिला के पति ने शराब के नशे में आकर अस्पताल में कोहराम मचा दिया। कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और जानलेवा हमला किया। आरोपी ने शराब के नशे में अस्पताल में हुड़दंग मचाया। रोके जाने पर उसने कर्मचारियों को जान…
Read Moreवाटर कैरियरों को वेतन न मिलने से परेशानी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों में कार्यरत वाटर कैरियरों को पगार नहीं मिली है। इससे कर्मचारी भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र के करीब 170 वाटर कैरियरों को पगार नहीं मिली है। इससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष है। बिझड़ी ब्लाक के करीब 170 वाटर कैरियर सरकारी स्कूलों में तैनात हैं। इन वाटर कैरियरों को गत माह का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है। इससे कर्मचारी भूखे सेवाएं देने को मजबूर हैं। वहीं इनके परिवार भी भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों…
Read Moreलापता बेटे को तलाशने को मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के तलाई गांव का एक वृद्ध अपने बेटे को ढूंढने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अपने 24 वर्र्षीय बेटे राजीव कुमार को ढूंढने के लिए प्यार चंद बाहरी राज्यों में भी तलाश कर चुका है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके लिए वृद्ध बाप ने पुलिस की भी सहायता ली लेकिन इसके बावजूद राजीव का सुराग नहीं लग पाया है। प्यार चंद ने बताया कि उसके बेटे राजीव कुमार ने कांगड़ा से आईटीआई की है। चार वर्ष…
Read Moreखुले में फेंकी दवाइयों की खेप
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है। वहीं विभागीय आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। बिझड़ी सलौणी सड़क मार्ग के किनारे सोहारी में विभाग द्वारा खराब दवाइयों की खेप सड़क के किनारे फेंकी गई हैं। पर्यावरण दूषित हो रहा है। विभागीय नियमों को भी दरकिनार किया गया है। सवाल खड़ा होता है कि आखिर दवाइयों को फेंकने की नौबत क्यों आई। दवाइयों का समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया। जरूरत मंद मरीजों को आवंटित क्यों नहीं की गईं? बिझड़ी सलौणी…
Read Moreशराबी चालकों पर कसी पुलिस ने लगाम
टौणीदेवी (हमीरपुर)। यातायात पुलिस ने कोट व टौणीदेवी में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे तथा गाड़ियों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आगामी दिनों भी अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है जिससे शराबी चालकों से कड़ाई से निपटा जा सके। यातायात पुलिस प्रभारी एएसआई जगवीर सिंह ने नेतृत्व में टीम ने वीरवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर पहले कोट चौक व उसके बाद टौणीदेवी के ऊहल चौक पर गाड़ियों का निरीक्षण किया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले आधा दर्जन चालकों के चालान किए गए।…
Read More