सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ का आरोप

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने एक महिला मरीज के पति पर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात रवि कुमार ने बताया कि रात के समय एक महिला मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। महिला के पति ने शराब के नशे में आकर अस्पताल में कोहराम मचा दिया। कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और जानलेवा हमला किया। आरोपी ने शराब के नशे में अस्पताल में हुड़दंग मचाया। रोके जाने पर उसने कर्मचारियों को जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। महिला की नाजुक हालत को देखते उसे टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के पति भूपेंद्र सिंह और एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलीस अधीक्षक जेआर चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts