स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड स्वारघाट इकाई ने वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल को हार्दिक बधाई दी है। संघ ने उम्मीद जताई है कि अब संघ की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। संघ के प्रधान रणजीत सिंह ठाकुर, महासचिव रोशनलाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार राणा, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यासागर, महालेखाकार भाग सिंह, मुख्य सलाहकार हरविंद्र सिंह, महिला विंग की अध्यक्ष मनोरमा देवी, सचिव रचना देवी, प्रेस सचिव देशराज मिन्हास ने कहा कि अब प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत प्राथमिक सहायक अध्यापकों को नियमित करना, बंद की गई पाठशालाओं को…
Read MoreCategory: Bilaspur
भेदभाव हुआ तो हक के लिए करेंगे संघर्ष
बिलासपुर। नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का सिलसिला जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए सरकार से सहयोग का आग्रह किया जाएगा। अलबत्ता यदि उस ओर से राजनीतिक द्वेष की भावना से विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई तो हक के लिए संघर्ष के रास्ते पर उतरने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से अगले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान भी किया। नयनादेवी विस क्षेत्र में लगातार दूसरी बार भगवा फहराने के उपलक्ष्य में शनिवार…
Read More115 कैडेट्स ने दी ‘ए’ सर्टिफिकेट की परीक्षा
शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की छठी स्वतंत्र नेशनल कैडेट कोर बटालियन ऊना के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई के प्रांगण में एनसीसी कैडेटों ने ‘ए’ सर्टिफिकेट की परीक्षा दी। ऊना बटालियन के प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल मंगत सैनी इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस परीक्षा में क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई के 115 एनसीसी के कैडेटों ने भाग लिया। परीक्षा से पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल मंगत सैनी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि…
Read Moreहर पांचवें दिन एक शख्स की मौत!
बिलासपुर। पंजाब की सीमा से सटे बिलासपुर में साल 2012 कई अच्छी-बुरी यादें छोड़ जाएगा। सालभर जिले में कहीं ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर हादसों में खून बहा तो कहीं लोगों का खून आपराधिक किस्म के लोगों ने बहा दिया। हर पांचवें दिन लगभग एक शख्स की यहां औसतन मृत्यु हादसों और हत्याओं की वजह से हुई। जनवरी से दिसंबर तक 73 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इनमें आठ लोगों की हत्याएं हुईं जबकि अन्य हादसों का शिकार हुए। पुलिस आंकड़ों के अनुसार इस साल सड़क दुर्घटनाओं के कुल…
Read Moreलापरवाह वाहन चालक को दो साल की कैद
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के न्यायिक दंडाधिकारी (कोर्ट-3) विशाल भमनौत्रा की अदालत ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को कुचलने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कुल दो वर्ष के कारावास व आठ हजार रुपये जुरमाने की सजा सुनाई है। सरकारी वकील सुरेश ठाकुर ने बताया कि पड्यालग चौक पर ढाबा चलाने वाला मदनलाल 28 अक्तूबर 2003 को शाम करीब सवा सात बजे दीनानाथ के घर जा रहा था। उसके घर के समीप पहुंचने पर उसने…
Read Moreचरस तस्कर को दो वर्ष का कारावास
बिलासपुर/ घुमारवीं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अभियुक्त को दो माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। वहीं, घुमारवीं के न्यायिक दंडाधिकारी विशाल भमनौत्रा की अदालत ने अवैध शराब के एक मामले में आरोप सिद्ध होने पर दोषी को एक वर्ष की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा…
Read Moreट्रक से मिड डे मील पर चोरों की नजर
बिलासपुर। वर्ष 2012 बिलासपुर में लोगों की संपत्ति पर काफी हद तक भारी गुजरा। ट्रक से लेकर सरकारी स्कूलों के मिड डे मील का राशन चोरों के निशाने पर रहा। ज्वेलरी शाप, आम दुकानों और लोगों के घरों के ताले टूटें। वाहन चोर गिरोह की नजर ट्रकों पर भी गिद्द दृष्टि की तरह लगी रही। उधर, पुलिस ने भी चोरों का पीछा नहीं छोड़ा। सालभर विशेष अभियान छेड़ते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुडे़ कई शातिरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। हालांकि, पुलिस पिछले साल की अपेक्षा चोरी…
Read Moreदुकानदारों की मनमानी लोगों पर भारी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं बाजार में दुकानदारों की मनमानी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हद लांघ कर सजाया गया सामान आम जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे बाजार में जाम लगना भी आम बात हो गई है। स्थानीय बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क की हद पार करके अपना सामान सजाया जा रहा है, वहीं कुछ रेहड़ियां तो सड़क पर ही लगा ली गई हैं। कारोबारियों की यह मनमानी न सिर्फ आम राहगीरों के लिए परेशानी पैदा कर रही है…
Read Moreनयनदेवी हलके में तेंदुए का आतंक
स्वारघाट (बिलासपुर)। घुमारवीं इलाके में शार्प शूटरों ने तेंदुए को मार गिराया है। बावजूद इसके अन्य इलाकों में अभी भी तेंदुओं का आतंक कम नहीं हुआ है। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत छड़ाल पंचायत में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। गांव छड़ोल के प्रकाश चंद ठाकुर, ध्यान सिंह, बलबीर सिंह, प्रीतम सिंह, रामजी दास, राजेंद्र कुमार, दलीप सिंह और राकेश कुमार आदि ने बताया कि उनकी निजी भूमि व घरों के आस-पास दिन दिहाड़े तेंदुए को घूमते हुए देखा गया है। लोगों को…
Read Moreशहीद राकेश पंचतत्व में विलीन
झंडूता : देश की रक्षा करते समय शहीद हुए बैहरन गांव के राकेश कुमार (30) का वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद के छोटे भाई संजीव कुमार ने राकेश को मुखाग्रि दी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी शशिपाल शर्मा, डीएसपी परस राम, नायब तहसीलदार बीआर ठाकुर तथा पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद व कर्नल यशवंत सिंह चंदेल इत्यादि ने राकेश की अंत्येष्टि में भाग लिया। गौरतलब है कि बैहरन निवासी नत्थू राम का होनहार बेटा…
Read More