सीता राम को बनाएं शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष

बिलासपुर। प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक संगठनों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए सीता राम शर्मा को उपयुक्त बताया है। शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। संगठनों का कहना है कि शास्त्री का स्टील अथारिटी आफ इंडिया के पदेन सदस्य के रूप में भी बेहतर कार्य रहा है। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ के संस्थापक लक्ष्मण ठाकुर, पूर्व प्रदेश प्रधान जीवन शर्मा, पूर्व महासचिव राजेश शर्मा, भोपाल चौधरी, रसील गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश राव, जिला प्रधान सुनील शर्मा, प्रशिक्षित संघ के जिला प्रधान सुरेश पन्याली,…

Read More

प्रदेश की चार डंपों पर सीमेंट ढुलाई बंद

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा सीमेंट प्लांट से सीमेंट ढुलाई के लिए अधिकृत बिलासपुर जिला ट्रक आपरेटर्स ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा (बीडीटीएस) ने प्रदेश के चार सीमेंट डंपों को सीमेंट ढुलाई करना बंद कर दी है। बीडीटीएस की कार्यकारिणी में लिए गए इस फैसले के बाद हजारों ट्रक खडे़ हो गए हैं। बरमाणा पार्किंग के अलावा सड़कों के किनारे भी ट्रकों की लाइनें लग गई हैं। उधर, एसीसी कंपनी ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब और हरियाणा राज्यों की सीमेंट डिमांड में कटौती कर दी है। जबकि प्रदेश की डिमांड…

Read More

टैट पास शिक्षकों को दी जाए नौकरी

बिलासपुर। सीएंडवी एवं टीजीटी टैट पास शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। इसमें कई मसलों पर चरचा की गई। प्रदेशाध्यक्ष केशव राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महासचिव किशोरी लाल, सोलन से विशाल ठाकुर, शिमला से रूचिका ठाकुर, और बिलासपुर से जिलाध्यक्ष राजपाल ठाकुर और अनुज कुमार ने भाग लिया। बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए मांग उठाई है कि जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी बनने के लिए बेरोजगार टीजीटी शिक्षकों के साथ कमीशन या बैच वरिष्ठता के लिए तुलना की जाए।…

Read More

भराड़ी ही नहीं, पूरे जिले में तेंदुए का खौफ

बिलासपुर। कड़ाके की ठंड और तेंदुओं का आतंक लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। कामली नाला और अब भराड़ी तेंदुए के निशाने पर है। भराड़ी ही नहीं बल्कि पूरे जिले के ग्रामीण आंचलों में तेंदुए का आतंक खौफ मंडराया हुआ है। तेंदुआ एक है या फिर अनेक। इसका शायद अब वन विभाग को इल्म तक नहीं है। नयनादेवी, घुमारवीं, झंडूता जैसे इलाकों में तेंदुआ देखा गया है। वर्ष 1991-93 के बाद इलाके में कोई गणना नहीं हुई है। उस दौरान विभाग ने 68 तेंदुए आइडेंटीफाई किए थे। अब इतने…

Read More

परीक्षा की तैयारी करें या वार्षिक समारोह की

बिलासपुर। मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के ऐन मौके पर अब बच्चों को वार्षिक उत्सवों की तैयारी करनी पड़ रही है। विद्यार्थी असमंजस में हैं कि वह पढ़ाई करें या फिर वार्षिक समारोेह की तैयारी। उधर, शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी तक सभी स्कूल प्रबंधनों को अपने वार्षिक उत्सव संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। सरकारी स्कूलों में इन दिनों वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों के भविष्य का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। एक ओर जहां इन दिनों बच्चों…

Read More

कारोबारियों ने पूरे शहर में निकाली रैली

बिलासपुर। गैंगरेप पीड़िता की मृत्यू के बाद देशभर में फैले आक्रोश का बिलासपुर में भी असर देखने को मिला। आंदोलनकारियों के भारत बंद के आह्वान को बिलासपुर में मिलाजुला असर देखने को मिला। शहर की कुछ दुकानें बंद रही तो कुछ खुली। कारोबारियों ने एकत्रित होकर शहर में रैली निकाल पीड़िता को न्याय मांगा। कारोबारियों ने पीड़ित के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। भारत बंद का बिलासपुर में खास असर देखने को नहीं मिला। सुबह अधिकतर दुकानें बंद रही,…

Read More

ग्राम सभा में होगी स्मोक फ्री पर चरचा

बिलासपुर। जिला बिलासपुर की समस्त पंचायतों को धुम्रपान से मुक्त करने के लिए छह जनवरी को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी बिलासपुर विनय कुमार शर्मा ने कहा कि जिला की तमाम पंचायतों को स्मोक फ्री बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के अधीन समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी कार्यालय, सभी होटल, ढाबा-बार पर धूम्रपान करने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इसके अतिरिक्त जिला में समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी विश्राम घरों, सराय, होटल, सभी सरकारी अर्द्धसरकारी,…

Read More

घुमारवीं-लदरौर सड़क में तीन घंटे चक्का जाम

घुमारवीं (बिलासपुर)। भराड़ी में तीन वर्ष के बच्चा तेंदुआ का शिकार हो गया। इस पर गुस्साए इलाके के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार सुबह भराड़ी के नजदीक बाडां दा घाट में घुमारवीं- लदरौर सड़क पर तकरीबन तीन घंटे तक चक्का जाम किया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। गुस्साए लोगों को शांत करने के लिए डीएफओ बिलासपुर, डीएसपी घुमारवीं मौके पर पहुंचना पड़ा। यहां तक कि सीपीएस राजेश धर्माणी भी…

Read More

विधायकों की पत्नियों का बने सांझा मंच : धर्माणी

बिलासपुर : महिलाओं व लड़कियों के साथ किसी भी रूप में हो रही हिंसा व शोषण हमारे सभ्य कहलाने वाले समाज के माथे पर कलंक है व इसे मिटाने के लिए राजनीतिक नहीं अपितु सामाजिक लड़ाई लडऩी होगी। ये उद्गार मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। धर्माणी ने कहा कि उनके मन में विचार आया है कि महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा को रोकने व हिंसा की शिकार बनीं महिलाओं की मदद के लिए प्रदेश के सभी विधायकों की पत्नियां एक…

Read More

नयानादेवी के चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा

नयनादेवी : नववर्ष मेले के प्रबंधों को लेकर आज नयनादेवी में सदर उपमंडल अधिकारी एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष रोहन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि पहली जनवरी तक नयनादेवी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। चूंकि नयनादेवी में 9 सैक्टरों के दृष्टिगत प्रबंध जुटाए हैं। प्रशासन ने नयनादेवी क्षेत्र में सैक्टर अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। सैक्टर अधिकारी वॉकी-टॉकी से हर जानकारी मेला अधिकारी को देंगे। रोहन ठाकुर मेला अधिकारी तथा…

Read More