बिलासपुर। परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो वाले थैलों का बंद करने के ऐलान का ओल्डर सीटीजन ऐसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। ऐसोसिएशन का कहना है कि करीब 45 लाख रुपये की कीमत वाले साढ़े तीन लाख थैले डंप करना उचित नहीं है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखते हुए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव आरएल शर्मा का कहना है कि यदि सरकार को अटल के फोटो से दिक्कत है तो इन…
Read MoreCategory: Bilaspur
गन प्वाइंट से दूर नरभक्षी तेंदुआ
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत भराड़ी क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि, वन विभाग ने यहां तेंदुए को मारने के लिए एक्सपर्ट शूटरों की प्रोफेशन टीम तैनात कर दी है, परंतु तेंदुआ गन प्वाइंट पर नहीं आ रहा। रविवार को भी सलाओे में तेंदुआ एक महिला पर झपटा था। हालांकि, किसी तरह से महिला ने अपनी जान बचाई। इसी दिन अन्य महिलाओं ने भी अपनी आंखों से इस आदमखोर को देखा है। सलाओ की बीना, रंजना, तृप्ता, डिंपल, शीला, निर्मला,…
Read Moreएसएमसी शिक्षकों की सरकार से गुहार
बिलासपुर। एसएमसी शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से इस वर्ग की सुध लेने का आग्रह किया है। संघ की मांग है कि एसएमसी शिक्षकाें के लिए भी पीटीए अध्यापकों की तर्ज पर ठोस नीति बनाई जाए। संघ ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया और कहा कि यह बिलासपुर के लिए सौभाग्य की बात है। मंगलवार को संघ के जिला अध्यक्ष बाबूराम की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया…
Read Moreसाठ वर्ष की जाए सेवानिवृत्ति की आयु
बिलासपुर। हिमाचल राजकीय विशेष प्रमाणपत्र प्राप्त बुनियादी शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने की मांग की है। संघ ने कर्मचारियों को सभी वित्तीय लाभ पंजाब वेतन आयोग के अनुसार देने की सिफारिश भी की है। संघ ने वीरभद्र सिंह को छठी बार मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में शिक्षकों की लंबित मांगें पूरी होंगी। मंगलवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक…
Read Moreअब मास्टर जी करेंगे डाक्टरी
बिलासपुर। सरकारी स्कूलों के मास्टर जी अब स्कूलों में डाक्टरी का जिम्मा भी संभालेंगे। टीचरों पर अब एनीमिक बच्चों को डिटेक्ट करने की भी जिम्मेदारी होगी। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बाकायदा टीचरों को फोलिक एसिड योजना के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। आठ जनवरी से यह ट्रेनिंग खंड स्तर पर शुरू हो रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिक्षकों को एनीमिक बच्चों को डिटेक्ट करने के तरीके बताएंगे। आयरन फोलिक एसिड योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर सप्ताह आयरन फोलिक एसिड दवाई बांटी जाएगी। यह…
Read Moreसीनियर होकर भी मिला जूनियर बैच
बिलासपुर। खामियां शिक्षण संस्थानों की है या शिक्षा विभाग के नियमों में खोट। सीनियर होकर भी सूबे के हजारों सीएंडवी एवं टीजीटी टेट पास बीएड धारकों का बैच (वरिष्ठता) एक साल पीछे खिसक गया। सीनियर बैच में होते हुुए भी वह जूनियर बैच में गिने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले हजारों सीएंडवी और टीजीटी टैट पास शिक्षकों को प्रमाणपत्र एक साल बाद मिला है। अब शिक्षा विभाग बैच प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि मान रहा है। मसलन जून 1997 में कइयों ने कश्मीर…
Read Moreकेरोसिन के कोटे में 50 फीसदी कटौती
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के तकरीबन 70 हजार परिवार इन दिनों केरोसिन के संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे परिवार जिनके पास रसोई गैस नहीं है उन्हें भोजन पकाना मुश्किल हो गया है। केरोसिन के अभाव में स्टोब बंद हो गए हैं। इससे भोजन पकाने को चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। जिला के करीब 70 हजार परिवारों को मिलने वाले केरोसिन के कोटे में सरकार ने 50 फीसदी की कटौती कर दी है। बिलासपुर जिला में 30 हजार ऐसे राशनकार्ड धारक…
Read Moreग्रेड पे विसंगति दूर करने का आग्रह
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला इकाई ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि संस्कृत शिक्षकों को पुरानी ग्रेड पे सुविधा प्रदान की जाए। परिषद का कहना है कि संस्कृत शिक्षकों का ग्रेड पे अक्तूबर 2012 से कम दिया जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है। हिमाचल प्रदेश राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया से मुलाकात की। इसकी अगुवाई प्रधान गोरखू राम ने की। कहा कि वर्ष 1996 से जिन शिक्षकों को 5480-8925 का टीजीटी वेतनमान दिया…
Read Moreफिर से झपटा नरभक्षी तेंदुआ, महिला जख्मी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नरभक्षी तेंदुआ फिर से झपटा है। ग्राम पंचायत सलाओं में महिला पर तेंदुए ने हमला कर फिर से दहशत पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि इस महिला के साथ चल रहीं दूसरी महिलाओं पर तेंदुए ने हमला किया। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची है। दो हफ्तों के भीतर तेंदुए का यह तीसरा हमला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। हमले के बाद गांव के लोगों ने रात जागकर गुजारी। हमले में…
Read Moreप्राथमिकता पर बनेगा बैरीदड़ोला पुल
बिलासपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बिलासपुर जिला के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में शुरू किए गए जिन कार्यों को पूर्व सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। सोमवार को चांदपुर में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक तिलक राज शर्मा की अगुवाई में लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वागत किया। वहां रुकने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम न होने के…
Read More