50 ‘टल्ली’ चालकों पर शिकंजा

बिलासपुर। शराब पीकर गाड़ी चलाना जिंदगी के लिए ही खतरा नहीं बल्कि कानूनन अपराध भी है। ऐसा कर चालक न केवल अपनी बल्कि औरों की जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। खैर, शराब के नशे में ‘टल्ली’ होकर वाहन चलाने वालों पर ‘खाकी’ ने शिकंजा कस दिया है। बिलासपुर पुलिस ने ऐसे ‘पियक्कड़’ चालकों पर कार्रवाई करते हुए पचास से ज्यादा चालान काटे हैं। एल्कोल सेंसर के जरिए जिलाभर के विभिन्न इलाकों में ऐसे ‘पियक्कड़’ चालकों की बाकायदा जांच की जा रही है। अल्कोहल के लक्षण पाए जाने पर…

Read More

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे गुरिल्ला

बिलासपुर। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे प्रशिक्षित गुरिल्ला मंगलवार को एक बार फिर से सड़कों पर उतर पड़े । शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बैठक के आयोजन के बाद गुरिल्लाओं ने उपायुक्त कार्यालय तक शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में गुरिल्ला संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष टेकचंद गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि संगठनों से सरकारें चलती हैं, न कि सरकारों से…

Read More

सलाओं में शूटरों ने मार गिराया तेंदुआ

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की कई पंचायतों में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को खत्म करने के लिए छेड़ा गया अभियान रंग लाया है। मंगलवार को लोकल शूटरों ने सलाओं में एक तेंदुए को मार गिराया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शूटरों के निशाने पर आया तेंदुआ आदमखोर था या कोई और। गौरतलब है कि घुमारवीं उपमंडल की भराड़ी, सलाओं, मरहाणा, भपराल व पंतेहड़ा आदि पंचायतों में तेंदुए आतंक का पर्याय बन चुके हैं। गत 2 जनवरी को बाड़ां दा घाट के साथ लगते भ्योल…

Read More

अपनी ही बंदूक की गोली ने किया घायल

बिलासपुर। घुमारवीं थाना के अंतर्गत हरलोग में एक व्यक्ति अपनी ही लाइसेंसी बंदूक की गोली से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सेना में कार्यरत हरलोग निवासी राजकुमार गत सोमवार शाम हरलोग बाजार की ओर जा रहा था। तेंदुओं व अन्य जंगली जानवरों के खौफ के चलते उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक भी साथ ले रखी थी, जिसमें एक राउंड गोली भी…

Read More

अपनी ही बंदूक की गोली ने किया घायल

बिलासपुर। घुमारवीं थाना के अंतर्गत हरलोग में एक व्यक्ति अपनी ही लाइसेंसी बंदूक की गोली से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सेना में कार्यरत हरलोग निवासी राजकुमार गत सोमवार शाम हरलोग बाजार की ओर जा रहा था। तेंदुओं व अन्य जंगली जानवरों के खौफ के चलते उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक भी साथ ले रखी थी, जिसमें एक राउंड गोली भी…

Read More

विद्युत बोर्ड पेंशनर्स ने मांगा पांच फीसदी भत्ता

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बिलासपुर जिला इकाई ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के पेंशनरों की तर्ज पर विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स को भी 5 फीसदी भत्ता जल्द देने की मांग की है। संगठन ने प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत बोर्ड को 700 करोड़ रुपए का पैकेज देने का स्वागत करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। मंगलवार को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बशीर मोहम्मद दुर्रानी की अध्यक्षता में शहर के डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कई…

Read More

कहां गया मल्टी एक्सल हटाने का वादा

बिलासपुर। ट्रक आपरेटर परिवहन सहकारी सभा बीडीटीएस के प्रबंधन के खिलाफ उन्हीं के पुराने साथियों ने मोरचा खोल दिया है। पूर्व में सभा के मौजूदा प्रबंधन वर्ग के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे आपरेटरों ने उन पर पूर्णतया फ्लाप रहने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि न तो मल्टी एक्सल ट्रकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सका है और न ही आपरेटरों की अन्य समस्याएं दूर हो पाई हैं। मंगलवार को बिलासपुर के हनुमान टिल्ला में नीलम चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित ट्रक आपरेटरों की बैठक में…

Read More

पौष्टिक आहार का ध्यान रखें किशोरियां

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना विभाग के तहत शुक्रवार को शाहतलाई में 11 से 18 साल की किशोरियों को जागरूक करने के लिए वृत्त पर्यवेक्षक अधिकारी विनोद कुमारी क ी अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विनोद कुमारी ने किशोरियों को बैंक, पोस्ट आफिस और पुलिस स्टेशन में ले जाकर उनसे संबंधित कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विनोद कुमारी ने किशोरियों को विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार स्वयं सहायता समूह बनाकर किया जा सकता…

Read More

लालपरी के सुरूर में वाहन चलाया तो फंसेंगे

घुमारवीं (बिलासपुर)। दो पैग चढ़ाकर वाहन चला रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। बिलासपुर की सीमा में पहुंचते ही आपको दो पैग के सुरूर की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिलाभर में एल्को सेंसर से वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है। यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाता हुआ पाया गया तो उसका सीधा चालान होगा। हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। ब्लैक प्वाइंटों को चिन्हित करने के…

Read More

रिटायर्ड अधिकारियों की नियुक्ति का विरोध

घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ ने बोर्ड परीक्षाओं में सेवानिवृत्त अधिकारियों की पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि इस पद के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियाें की नहीं, बल्कि वरिष्ठ प्राध्यापकों व प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगानी चाहिए। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ बिलासपुर इकाई के प्रधान सतीश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान अमित कौशल, सलाहकार सुरजीत ठाकुर, तिलक शुक्ला, बलदेव शर्मा, सतीश महाजन, सुरेश ठाकुर, मनु गौतम, डा. प्रेम, गुरवचन, राजेश भोगल, अनिल, पवन व डा. रमेश ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों…

Read More