पौष्टिक आहार का ध्यान रखें किशोरियां

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना विभाग के तहत शुक्रवार को शाहतलाई में 11 से 18 साल की किशोरियों को जागरूक करने के लिए वृत्त पर्यवेक्षक अधिकारी विनोद कुमारी क ी अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विनोद कुमारी ने किशोरियों को बैंक, पोस्ट आफिस और पुलिस स्टेशन में ले जाकर उनसे संबंधित कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विनोद कुमारी ने किशोरियों को विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार स्वयं सहायता समूह बनाकर किया जा सकता है। किशोरियों के खानपान में विशेष देखभाल की जरूरत है। इससे आने वाले समय में किशोरियाें को मां बनने के दौरान कुपोषण का शिकार नहीं होना पडे़गा। उन्होंने किशोरियों को घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर तलाई पुलिस थाना प्रभारी हेम राज ने उपस्थित किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी महिला या किशोरी के साथ स्कू ल या स्कूल के बाहर या किसी संस्थान में कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अगर कोई महिला या किशोरी पुलिस थाना में शिकायत करती है तो उसकी शिकायत को गोपनीय रखा जाता है। उसके नाम और पते को भी उजागर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ित महिला और किशोरी को पुलिस थाना नहीं बुलाती है, जबकि पुलिस पीड़िता के घर जाकर उसके परिजनों के सामने बयान लेती है। पीड़ित महिला या किशोरी अपराध के बारे में पुलिस क ो 94591-00100 नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवा सकती है। वहीं, 100 नंबर पर भी शिकायत का प्रावधान है। इस मौके पर आंगनबाड़ी तलाई की कार्यकर्ता रीता कुमारी, रक्षा देवी, नीलम देवी, नीरू, रुचि, निशा, ज्योति, तमन्ना, शिल्पा, रेणुका और महक सहित लगभग 50 किशोरियों ने भाग लिया।

Related posts