बिलासपुर/मलोखर। सोलन व बिलासपुर जिला की सीमा पर स्थित जेपी सीमेंट कंपनी की कालोनी में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी थी। उधर, वीरवार शाम कंदरौर पुल से एक लड़की ने सतलुज में छलांग लगा दी। लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इन दोनों मामलों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर व सोलन जिले की सीमा पर स्थित जेपी सीमेंट कंपनी में कार्यरत नवीन कुमार की पत्नी मधुबाला ने गत…
Read MoreCategory: Bilaspur
झंडूता की कई सड़कों पर सफर हुआ ‘खतरनाक’
बरठीं (बिलासुपर)। विकास खंड झंडूता के तहत आने वाली विभिन्न संपर्क सड़कों की हालत दिन- प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। खस्ताहालत सड़कों पर सफर करना खतरनाक हो गया है। दुर्घटना के अंदेशे के चलते इन सड़कों पर सफर करने से अब लोग कतराने लगे हैं। कल्लर से छत वाया हिम्मर, बरठीं से बिझड़् वाया छत, बरठीं से सुन्हाणी वाया टिहरा सहित अन्य कई सड़कों की हालत सफर लायक नहीं रही है। ग्राम प्ंाचायत बड़गांव की संपर्क सड़क बडगांव से सुन्हाणी वाया फटोह की हालत किसी से छुपी नहीं है। इस…
Read Moreसालाना समारोह में नवाजे मेधावी
नयनादेवी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकराणा के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। पंजाबी और हिमाचली तरानों पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा लिए। एसएमसी अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्कूल में साल भर हुई शैक्षणिक, खेल एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज संतोष और सहेलियों ने सरस्वती वंदना से किया। अनु और सहेलियों ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के…
Read Moreऐ वतन-ऐ वतन, हमको तेरी कसम
बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला दसगांव में वार्षिक समारोह वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्लांट निदेशक राकेश सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कड़ी मेहनत कर अपने स्कूल, अभिभावकों का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की शुरूआत आरती और सहेलियाें ने सरस्वती वंदना से की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नेहा, नीलिमा ने पिले राधिके कच्चा दूध पिले, चिराण ने सूफीयाना कलाम अल्लाह के बंदे गाकर उपस्थित…
Read Moreपंजाब की तर्ज पर मांगी पेंशन-भत्ते
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने पैंसठ वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनरों को पंजाब राज्य के आधार पर पेंशन बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया गया। प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड बिलासपुर की बैठक विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम चौहान ने की। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके नड्डा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याएं लंबित पड़ी हुई हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है…
Read Moreखैर के 71 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल गई है। अवैध रूप से काटे गए इन पेड़ों की विभाग ने डैमेज रिपोर्ट काट दी है। धराड़लानी और डाहड़ में 71 पेड़ों का कत्ल हुआ है। इसके बाकायदा लॉग बनाए जा रहे थे। आशंका जाहिर की जरा रही है कि ठेकेदारों ने मलकीयत भूमि से खैर कटान की आड़ में सरकारी भूमि पर भी पेड़ों का कत्ल कर दिया। जबकि सरकारी भूमि पर खैर के पेड़ों का कटान प्रतिबंधित है। जानकारी के अनुसार थराड़लानी वन क्षेत्र…
Read Moreखनन करते हुए पकडे़ सात ट्रैक्टर
शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रतिबंध के बावजूद खड्डों और नदी नालों से अवैध खनन जारी है। इससे खड्डों की गहराई लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। खनन विभाग ने विभिन्न खड्डों में औचक निरीक्षण के दौरान सात ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पाया। चालान काटकर उनसे तकरीबन 21 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। झंडूता विकास खंड के तहत सरहयाली, शुक्र, सीर खड्डाें में अवैध खनन पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे मे खनन हो रहा है। खड्डों की…
Read Moreसुनेश की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
औहर (बिलासपुर)। सियाचिन ग्लेशियर पर देश की इफाजत में तैनात डोगरा रेजीमेंट के जवान सुनेश कुमार की अंतिम यात्रा में आज विशाल जन सैलाब उमड़ा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशासनिक अमले के अलावा जन प्रतिनिधि और आम जनता उमड़ी। औहर स्थित पैतृक गांव के शमशान घाट में सोमवार को सुनेश का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई विनोद कुमार ने उसे मुखाग्नि दी। सुनेश अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सियाचिन ग्लेशियर में 18 जनवरी को हिमखंड गिरने से…
Read Moreतो स्कूल मुखियाओं पर गिरेगी गाज
बिलासपुर । सरकारी स्कूल मुखियाओं पर विभाग के निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। उपनिदेशक कार्यालय से कई बार पत्र जारी होने के बावजूद कई स्कूलों के मुखियाओं ने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई। अब उप निदेशक ने दो टूक निर्देश जारी किए हैं कि 23 जनवरी तक यदि स्कूलों के आधार कार्ड नहीं पहुंचे तो स्कूल के मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से 19 जनवरी तक स्कूल मुखियाओं को छात्रवृत्ति धारक के आधार कार्ड…
Read More80 से ऊपर के नागरिक होंगे सम्मानित
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा ने वार्षिक सम्मान समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। सभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह 3 मार्च को पालिका क्लब में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों तथा कला व खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक सभा के अध्यक्ष कर्नल अंबा प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को पालिका क्लब में आयोजित बैठक में कई अन्य मुद्दों पर…
Read More