बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में दूषित पानी पीने से पनपा डायरिया रोग पर अंकुश लगाने को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। आईपीएच विभाग की ओर से इस समस्या से निपटने के लिए पेयजल भंडारण टैंक में क्लोरीन दवाई डाली गई हैं ताकि इस स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। जानकारी के अनुसार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे पीने के पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। अभी तक सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। सैंपल की रिपोर्ट आने के…
Read MoreCategory: Bilaspur
पेनकार्ड नहीं दिए तो रुकेगी पेंशन
बिलासपुर। प्रदेश के पेंशनरों के लिए आयकर विभाग के नए फरमान आफत बन गए हैं। आयकर के दायरे में आने वाले पेशनरों को जल्द ही ट्रेजरी में अपना पेनकार्ड नंबर जमा करवाना होगा। ऐसे नहीं करने पर उनकी पेंशन पर रोक लग सकती है। इसके लिए ट्रेजरी से फरमान जारी हुए हैं। वहीं, जिन पेंशनरों ने अपना टैक्स जमा करवाया है। उन्हें भी टैक्स रिकार्ड बताना होगा। हालांकि कुछ पेंशनर अपना पेनकार्ड जमा करवा चुके हैं लेकिन इन पेंशनरों को पेनकार्ड जमा करवाने के अलावा अब अपनी अन्य बचत का…
Read Moreमंडयाली में दौलत राम, नयनादेवी में सुरेश प्रधान
नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगठनात्मक चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी के तहत बूथ स्तर पर चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। मंडयाली बूथ के चुनाव पूर्व प्रधन रतनलाल की अध्यक्षता में हुए। इसमें दौलत राम को प्रधान चुना गया। सचिव मनोज कुमार, उपप्रधान राजकुमार, राकेश कुमार, महिंद्र सिंह, मनोज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। कमला देवी, सीमा देवी को सदस्य, ज्ञानों देवी, पूनम शर्मा, सीमा देवी, मदनलाल, रतनलाल, राधेश्याम, बलविंद्र, कर्मचंद, महिंद्र, राजकुमार, गुरदयाल, भाग सिंह, सुरेंद्र हेमराज, राजनाथ, दीनदयाल, गगनदीप, जीत…
Read Moreस्कूलों में हिमाचल दिवस, मतदाता दिवस की धूम
बरठीं/ झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बलोह में हिमाचल दिवस, मतदाता दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापक प्यार चंद ने की। इस दौरान बच्चों मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सोमदत्त, राजेश गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। अल्फा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरठीं में भी हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अशिता, आकांक्षा, रमन गौतम ने पहला दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान…
Read Moreमकडयाह में महिला पर झपटा तेंदुआ
घुमारवीं (बिलासपुर)। वन विभाग के आदमखोर तेंदुए को मार गिराने के दावों के एक दिन बाद ही एक महिला पर तेंदुआ झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत है। जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। इलाके की मरहाणा और भपराल पंचायत में कुछ दिन पहले दो बच्चों को तेंदुए ने मार दिया था। ताजा घटनाक्रम में मरहाणा पंचायत के मकडयाह गांव की लीला देवी (43) पर सुबह करीब छह बजे तेंदुए ने हमला बोला। बताया जा रहा है कि महिला जैसे…
Read Moreदेवभूमि में टूटी रिश्तों की ‘मर्यादाएं’
बिलासपुर। देवभूमि में पारिवारिक रिश्तों की मिठास में ‘जहर’ घुल रहा है। कहीं पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ रहे हैं तो कहीं परिवार का आपसी कलह कचहरी तक पहुंच रहा है। अपने ही ‘घर’ में अधिकतर महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रही। बदलते परिवेश में पारिवारिक रिश्तों की डोर कमजोर पड़ती जा रही है। जमीनी विवाद, पति के जुल्मों-सितंम, ससुरालियों की प्रताड़ना, पड़ोसियों से लड़ाई-झगड़े यहां तक कि मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जैसे मामलों को लेकर महिलाएं कचहरी का दरवाजा खटखटाने को विवश हो गई हैं। बिलासपुर जिला को…
Read Moreछलांग लगाने वाली युवती का शव मिला
बिलासपुर। वीरवार रात कंदरौर पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली युवती का शव बरामद कर लिया गया है। कंदरौर से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गोविंद सागर पर शव की तलाश के लिए विशेष टीम की तैनाती की थी। शुक्रवार को दोपहर के समय युवती का शव पुल से करीब पचास मीटर की दूरी…
Read Moreव्यास उत्सव में नन्हे कलाकारों का धमाल
बिलासपुर। व्यास उत्सव 2013 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में नन्हें कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। एकल गायन वर्ग में मिताली ने रे मामा रे मामा.., अनन्या ने माए नी मेरीए.., खुशी ने ग्राई देआ लंबरा ओ, तनुशिका ने बेईमाना रा जमाना, आदित्य ने दुनिया चले पिछाड़ी, अनन्या ने जा जा जा तू जा, दिव्यम ने हम हिंदुस्तानी, प्रत्यूष व उत्कर्ष ने ओ पालन हारे, रीदिमा ने उठे सद के कदम, अनिक ने देखो इन्हें ये है गीत गाया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी इंद्र डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने…
Read Moreफौजी को भेज दिया अश्लील एसएमएस
बिलासपुर। दूरसंचार क्रांति के युग में मोबाइल जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गए हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए मोबाइल परेशानी का सबब भी बन गए हैं। मसलन, एक फौजी के मोबाइल फोन पर आ रहे अश्लील और धमकी भरे मेसेज ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। पुलिस की एसएमएस शिकायत सेवा के जरिये इस तरह की सैकड़ों शिकायतें पहुंच रही हैं। पुलिस के मुताबिक सप्ताह में इस तरह के तीन-चार मामले सामने आ रहे हैं। हाईटेक जमाने में आधुनिक मोबाइल सेवा का लोग नाजायज फायदा उठाने लगे हैं।…
Read Moreसतलुज में शव मिलने से सनसनी
बरमाणा (बिलासपुर)। थाना बरमाणा के तहत सलापड़ पुल के नजदीक सतलुज नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। तकरीबन 35 वर्षीय व्यक्ति का शव नदी में उतराता हुआ देखा गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लोगों ने जब नदी के किनारे शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना बरमाणा में दी। मामले…
Read More