जंगली सूअर ने अस्पताल पहुंचाया बुजुर्ग

जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र के रीड़ी गांव में रविवार सुबह एक जंगली सूअर ने खेतों में काम कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला कर दिया। जंगली सूअर के हमले से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी मारकंड ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता से लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। जानकारी के अनुसार रीड़ी गांव निवासी 73 वर्षीय कृष्णुराम रविवार सुबह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी…

Read More

निजी बसों में सफर करने से कतरा रहे लोग

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत निजी बसों की लगातार हो रही दुर्घटनाएं लोगों के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। निजी बसों में सफर करने वाले लोग अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में बेसरिया राम, लशकरी राम, अजय, मनु, ओंकार, सुरजीत, संजीव, सुभाष, अनिल, रोहित, अश्वनी, विमला देवी, शीला देवी सहित अन्य ने कहा कि निजी बसों में सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि निजी बस आपरेटर अपनी बसों का समय-समय पर मरम्मत…

Read More

तो क्या पानी में मिल रहा सीवरेज का ‘जहर’!

बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में डायरिया फैलने से आईपीएच विभाग की पेयजल योजनाओं पर ही नहीं बल्कि सीवरेज की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि पेयजल स्रोत से लिए गए सैंपलों में किसी तरह की ‘खोट’ नहीं है। ऐसे में सीवरेज की लीकेज से पानी में ‘जहर’ घुलने की आशंका जाहिर की जा रही है। आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। लिहाजा इस पर कार्य करते हुए पेयजल लाइनों की चेकिंग की जा रही…

Read More

स्वास्थ्य विभाग का दावा, डायरिया पर नियंत्रण

बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में दूषित पानी पीने से पनपी डायरिया की बीमारी पर नियंत्रण पाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के दावों पर पर यकीन करें तो रविवार को डियारा सेक्टर से उल्टी-दस्त और बुखार से ग्रस्त कोई मरीज अस्पताल नहीं पहुंचा। विभाग ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए आईपीएच विभाग भी कड़ी मशक्त कर रहा है। सैंपल भरे गए हैं। पेयजल भंडारण टैंक में क्लोरीन दवाई डाली गई है। इस…

Read More

रंगारंग प्रस्तुतियों से सिल्वर जुबली का आगाज

बिलासपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस बार अपना सिल्वर जुबली कार्यक्रम मना रहा है। 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर दो दिन तक चलने वाले उत्सव का रविवार को शानदार आगाज हो गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में रंग भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एडीजीपी एसआर मरडी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य के पार्थिपन ने की। जबकि गेस्ट ऑफ आनर के तौर पर उपायुक्त डा. अजय शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज स्कूली विद्यार्थियों ने गायत्री वंदना के…

Read More

पुलिस ने कु ल्लू में दबोचा तथाकथित पत्रकार

बिलासपुर। जिले के कोटधार क्षेत्र की पपलोआ पंचायत के लोगों से अखबार में खबर छापने के नाम पर ढाई हजार रुपये ऐंठने वाले एक तथाकथित पत्रकार को तलाई पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी राजकुमार के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गत वीरवार को उसे कुल्लू से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में अप्रैल के पहले सप्ताह में पपलोआ पंचायत में ग्राम सभा की बैठक थी। गाह गांव के कुछ लोग आईआरडीपी सूची में नाम दर्ज न होने से नाराज थे। इसी बीच उन लोगों…

Read More

नहीं बच सकेंगे मछलियों के शिकारी

बिलासपुर। गोविंद सागर में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने वाले अब बच नहीं सकेंगे। ऐसे लोगों को दबोचने के लिए मत्स्य विभाग ने आधुनिक सुविधा से लैस बोट खरीदी है। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने गोविंद सागर झील के किनारे इस वोट का उद्घाटन किया। यह वोट करीब 44 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई है। इस अवसर पर धर्माणी ने कहा कि जिला बिलासपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पहला मोटर बोट है। इसमें दो व्यक्तियों के चालक दल के अतिरिक्त 15 व्यक्तियों के…

Read More

दूर की जाएं ग्रेड-पे की विसंगतियां

घुमारवीं (बिलासपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ ने ग्रेड-पे के संशोधन के बाद सामने आई विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। संघ ने जेबीटी से टीजीटी की पदोन्नति सूची जल्द जारी करने का आग्रह भी किया है। मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) नीरज भारती के साथ गत वीरवार शाम स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान संघ की घुमारवीं खंड-एक व दो इकाइयों ने कई अन्य मांगें भी उठाई। शिक्षा विभाग से जोड़े जाने के बाद पहली बार शिमला से अपने गृह जिला कांगड़ा जा रहे नीरज भारती का प्राथमिक…

Read More

शूटरों के निशाने पर नहीं आया तेंदुआ

बिलासपुर। भराड़ी क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए को मारने के बाद अभी भी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लोकल शूटरों को अन्य तेंदुए को मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक तेंदुआ शूटरों के निशाने पर नहीं आया है। इसके चलते अभी भी लोग सहमे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। विभाग की ओर से जिस दौरान कैमरा ट्रैप खोले उस दौरान अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियां…

Read More

युवा मंडलों को प्रतियोगिता करवाने का मौका

बिलासपुर। प्रदेश में पंजीकृत युवा मंडलों को खेलकूद प्रतियोगिता करवाने का बेहतर मौका है। प्रतियोगिता करवाने के लिए युवा मंडलों को नेहरू युवा केंद्रों की ओर से 20 हजार रु पए मिलेंगे। 28 फरवरी तक ही युवा मंडल प्रतियोगिता का आयोजन करवा सकते हैं। इसके बाद होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कोई भी सहयोग राशि नहीं मिलेगी। प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को निखारना है। जानकारी के अनुसार खंड स्तर पर यह प्रतियोगिता करवाने के लिए…

Read More