मंडयाली में दौलत राम, नयनादेवी में सुरेश प्रधान

नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगठनात्मक चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी के तहत बूथ स्तर पर चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। मंडयाली बूथ के चुनाव पूर्व प्रधन रतनलाल की अध्यक्षता में हुए। इसमें दौलत राम को प्रधान चुना गया। सचिव मनोज कुमार, उपप्रधान राजकुमार, राकेश कुमार, महिंद्र सिंह, मनोज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। कमला देवी, सीमा देवी को सदस्य, ज्ञानों देवी, पूनम शर्मा, सीमा देवी, मदनलाल, रतनलाल, राधेश्याम, बलविंद्र, कर्मचंद, महिंद्र, राजकुमार, गुरदयाल, भाग सिंह, सुरेंद्र हेमराज, राजनाथ, दीनदयाल, गगनदीप, जीत राम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा नयनादेवी बूथ कमेटी के पूर्व प्रधान सीता राम की अध्यक्षता में सुरेश कुमार को प्रधान चुना गया। पंकज शर्मा, सुभाष शर्मा, फौजू राम, नीरज शर्मा को उपप्रधान चुना गया। इस दौरान नकराणा पंचायत के उपप्रधान रमेश कुमार बतौर प्रभारी मौजूद थे। खरकड़ी बूथ के अतंर्गत रणजीत सिंह को प्रधान, राम स्वरूप शर्मा, गुरदयाल, फौजू राम, मक्खनलाल को उपप्रधान, नरेंद्र को सचिव चुना गया। डडोह बूथ में गुरवचन सिंह, चैल सिंह की अध्यक्षता में चुनाव आयोजित किए गए। प्रधान पद पर राजीव कुमार को चुना गया। देवराज को उपप्रधान, शशिपाल, अमृतलाल, अजय कुमार को सचिव चुना गया। घवांडल बूथ कमेटी के तहत पूर्व प्रधान आशा राम की अध्यक्षता में किशनचंद को प्रधान, तरसेम लाल को सचिव, रामपाल, शमशेर सिंह, अमरजीत, कुलवंती, नरेंद्र कुमार, विद्या देवी, रोशनी देवी, राज कुमार, सुनीता देवी, सरोज कुमारी, अंजना कुमारी को कार्यकारी सदस्य चुना गया।

Related posts