सीता राम को बनाएं शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष

बिलासपुर। प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक संगठनों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए सीता राम शर्मा को उपयुक्त बताया है। शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। संगठनों का कहना है कि शास्त्री का स्टील अथारिटी आफ इंडिया के पदेन सदस्य के रूप में भी बेहतर कार्य रहा है।
हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ के संस्थापक लक्ष्मण ठाकुर, पूर्व प्रदेश प्रधान जीवन शर्मा, पूर्व महासचिव राजेश शर्मा, भोपाल चौधरी, रसील गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश राव, जिला प्रधान सुनील शर्मा, प्रशिक्षित संघ के जिला प्रधान सुरेश पन्याली, राष्ट्रीय कैडेट कोर कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव शंकर लाल ठाकुर, मुख्य संगठन सचियव भीम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, नंद प्रकाश शर्मा, राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीी संगठन शिक्षा विभाग के प्रदेश प्रधान अमर सिंह चंदेल, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता भगत सिंह वर्मा, सलाहकार बली राम गर्ग, सीता राम शास्त्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष शिक्षाविद होना चाहिए।

नवालोक स्कूल खनसरा में समारोह आज
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा मैहरी में वार्षिक समारोह का आयोजन 7 जनवरी को किया जाएगा। समारोह में स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट् मुकेश चड्ढा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्य अध्यापिका बबीता शर्मा ने कहा कि इस दौरान मुख्य अतिथि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे।

Related posts