बिलासपुर। विपक्ष में रहते हुए जनहित से जुड़े जिन मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की जा रही थी, सत्ता में आने के फौरन बाद कांग्रेस के युवा विधायकों ने उन पर संज्ञान लेने के लिए ‘कसरत’ तेज कर दी है। वीरवार सुबह सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने बिलासपुर अस्पताल का आकस्मिक दौरा किया। मरीजों से व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, दोपहर के समय मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने भी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सदर के विधायक बंबर ठाकुर वीरवार…
Read MoreCategory: Bilaspur
बिलासपुर में हल होगा पेयजल संकट
बिलासपुर। मुख्य संसदीय सचिव एवं घुमारवीं के नवनिर्वाचित विधायक राजेश धर्माणी ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है। भाजपा पांच साल में जो नहीं कर पाई, वह अब कांग्रेस करेगी। लोगों की हर समस्या का समाधान होगा। पारदर्शी और जवाबदेही सरकार बनी है। इसे चलाने के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। सीपीएस बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे राजेश धर्माणी पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भेदभाव की नीति…
Read Moreबेंगलुरु में बिलासपुर के 3 युवकों की मौत
बिलासपुर : कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में रह कर पढ़ाई कर रहे बिलासपुर जिला के 3 युवकों की बेंगलुरु में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुखद घटना की खबर जिला में पहुंचते ही पूरे जिला शोकाकुल हो गया है। मृतक तीनों छात्रों की पहचान अतुल शर्मा (19) पुत्र रतन लाल गांव कंदरौर, असलम (19) पुत्र रोशनदीन गांव चकली-कंदरौर व विनय कुमार (19) पुत्र स्व. जगदीश ठाकुर गांव रोपा-पंजगाईं के रूप में हुई है। कंदरौर व्यापार मंडल के प्रधान हेमंत शर्मा ने बताया कि अतुल व विनय…
Read Moreदहशत से मिली निजात
घुमारवीं : 4 दिन बीत जाने के बावजूद आदमखोर तेंदुआ शूटरों के निशाने पर नहीं आ पा रहा था जिससे क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार था तथा लोग दहशत में थे। तेंदुए के मारे जाने से अब क्षेत्र के लोगों को इस दहशत से निजात मिल गई है और लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले हालात यह थे कि लोग दिन ढलने से पहले ही घरों में दुबक जाते थे जिससे क्षेत्र में कफ्र्यू जैसी स्थिति बनी हुई थी। हालांकि विभाग जल्द ही लोगों को आदमखोर तेंदुए…
Read More2 आतंकियों को ढेर कर बैहरन का सपूत शहीद
बरठीं : देश की रक्षा करते हुए जिला बिलासपुर के बैहरन गांव के राकेश कुमार (30) पुत्र नत्थू राम दुश्मनों से लोहा लेते हुए 25 दिसम्बर को शहीद हो गया। उसकी पाॢथव देह वीरवार (27 दिसम्बर) को उनके पैतृक गांव बैहरन में पहुंचेगी। स्टेशन हैड क्वार्टर जालंधर से मिली जानकारी के अनुसार शहीद राकेश कुमार (37) आरआर में बतौर सिपाही राजौरी में कार्यरत था। दुश्मनों से लोहा लेते हुए राकेश कुमार ने जहां 2 उग्रवादियों को ढेर किया, वहीं स्वयं भी दुश्मन की गोली का शिकार होते हुए शहीद हो…
Read Moreकल घुमारवीं पहुंचेंगे राजेश धर्माणी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र से नवनियुक्त विधायक राजेश धर्माणी मुख्य संसदीय सचिव बनने के बाद पहली बार वीरवार को बिलासपुर पहुंचेंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। वहीं, बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। नवनियुक्त सीपीएस राजेश धर्माणी का सुबह ग्यारह बजे नौणी चौक बिलासपुर पहुंचने कार्यक्रम है। यहीं पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। धर्माणी को सीपीएस बनने से जनता को भी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लंबित पड़े विकास कार्यों प्रगति मिलने की उम्मीद जगी है। जिला…
Read Moreदो करोड़ की रोशनी से निखरेगा बिलासपुर
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में अब लोगों को पावर कट की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। शहर में विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली बोर्ड ने सवा दो करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया है। इसके लिए बाकायदा टेंडर भी हो गए हैं। प्रोजेक्ट के तहत पुरानी लाइनों के जीर्णोद्धार के अलावा विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं, पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बिलासपुर में विद्युत उपभोक्ताओं का कई बार पावर कट की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, दुर्गम इलाकों में डिम लाइट की भी…
Read Moreसदर भाजपा में धधकी भितरघात की ज्वाला
बरमाणा (बिलासपुर)। सदर हलके से भाजपा के हैवीवेट प्रत्याशी सुरेश चंदेल की हार यहां पार्टी समर्थकों को रास नहीं आ रही है वहीं, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के भी कई लोगों पर आरोप लगाए गए। गहमागहमी भरी इस बैठक में पार्टी की हार के लिए सीधे तौर पर भितरघात को कारण माना गया। यहां तक गुस्से से आगबबूला हुए कई कार्यकर्ताओं ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान से सिफारिश करने की मांग उठाई। काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हार पर खूब गुबार निकाला।…
Read Moreमौत के साये में जी रहे एनएच से सटे लोग
घुमारवीं : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 से सटे हजारों परिवार मौत के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं। आलम यह है कि यह लोग सारा दिन वाहनों से उड़ रही धूल खाने को मजबूर हैं, वहीं वाहनों की आवाज व प्रदूषण से ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण के चलते लोगों में विभिन्न सांस संबंधी बीमारियां फैलने की आशंका पैदा हो गई है। इतना ही नहीं, रही-सही कसर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने पूरी कर दी है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने…
Read Moreनाक काटने वाले को 3 वर्ष की सजा
घुमारवीं : स्थानीय न्यायिक दंडाधिकारी रणजीत सिंह ठाकुर की अदालत ने एक व्यक्ति की नाक मुंह से काटकर अलग कर देने के मामले में नामजद आरोपी ईश्वर दास पुत्र कांशी राम निवासी अप्पर हटवाड़ को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष के कारावास व 4 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। स्थानीय सहायक लोक अभियोजक राहुल चोपड़ा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 18 मार्च, 2003 की है। पुलिस थाना भराड़ी ने मामले के आरोपी ईश्वर दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 व…
Read More