नयानदेवी मंदिर से सोने का छत्र गायब, बारीदार से मिला

बिलासपुर : शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी मंदिर में वीरवार शाम किसी भक्त द्वारा मां को चढ़ाया गया सोने का छत्र गायब हो गया जो बाद में बरामद भी हो गया। संदेहास्पद परिस्थितियों में घटित हुए इस घटनाक्रम से मंदिर प्रशासन व पुजारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं नयनादेवी में चर्चाओं का बाजार गर्म है। छत्र गायब होने व मिलने के घटनाक्रम में पुजारी वर्ग व मंदिर न्यास के कर्मचारियों के बीच जंग छिड़ गई है, वहीं मंदिर न्यास प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है।…

Read More

जिंदगी-मौत से जूझ रहे 166 लोगों को बचाया

बिलासपुर। राज्य में शुरू हुई 108 अटल एंबुलेंस सेवा आपातकाल में वरदान साबित हुई है। जनपद बिलासपुर में अक्तूबर महीने तक इस सेवा के तहत जिंदगी और मौत से जूझ रहे 166 लोगों को नया जीवन मिला है। उपायुक्त रितेश चौहान ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर तक जिला में आपातकालीन चिकित्सा से संबंधित 17940 मामले आए हैं, जिसमें 108 एंबुलेंस सेवा ने अपनी सेवाएं प्रदान कर लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक 2961 गर्भवती महिलाओं से संबंधित मामले,…

Read More

चार महीने में खराब हुईं सोलर लाइटें

बिलासपुर। हिमऊर्जा विभाग की ओर से ग्रामीण पगडंडियों को रोशन करने के लिए लगाई गई सोलर लाइटों की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई है। चार महीने पहले जिला में लगाई गई लाइटों में से कइयों ने जवाब दे दिया है। तकनीकी खराबी आने से लगभग डेढ़ सौ लाइटें खराब हो गई हैं। ऐसे में सोलर लाइटों को लगाने का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। घुमारवीं क्षेत्र में पंचायत समिति के बजट की लाइटों को पंचायत प्रधान द्वारा स्थापित करने का मामला सामने आने के बाद अब इन…

Read More

बत्ती गुल तो लेहडीसरेल उप डाकघर बंद

घुमारवीं (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत करीब चार दशक पुराने उप डाकघर लेहडीसरेल में डाक कर्मियों के टोटे व अन्य असुविधाओं के चलते क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस उप डाकघर से क्षेत्र भर की करीब पंद्रह पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में कमी का खामियाजा यहां पहुंचने वाले उपभोक्ता भुगत रहे हैं। यदि किसी कारणवश बत्ती गुल हो जाए तो यहां तमाम कामकाज भी ठप हो जाता है। इस उप डाकघर के तहत सात शाखाएं हैं। करीब 150…

Read More

प्रधान को दे दी बीडीसी बजट की सोलर लाइटें

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत पंचायत समिति के बजट की सोलर लाइटों को एक पंचायत के प्रधान को डिलीवर कर दिया गया। इससे सोलर लाइट कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लगभग सवा चार लाख रुपये के बजट से यह लाइटें घुमारवीं वार्ड नंबर 15 के तहत विभिन्न पंचायतों में लगाई जानी थीं। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। बीडीसी सदस्य की शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को छानबीन के निर्देश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति ने 24 फरवरी को बीडीसी वार्ड 15 नंबर के…

Read More

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : नेगी

जुखाला (बिलासपुर)। मानव विकास संस्थान कलोल के तत्वावधान में दावीं घाटी में छह किसान क्लबों का गठन किया गया है। नाबार्ड के डीडीएम विजय सिंह नेगी ने इन क्लबों का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नाबार्ड तथा विभिन्न बैंकों के सहयोग से किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से कृषि, बागवानी को व्यवसाय के रूप में अपनाकर किसान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकता है।…

Read More

भगेड़ में बीडीटीएस का उप कार्यालय शुरू

घुमारवीं : जिला बिलासपुर ट्रक आप्रेटर सहकारी सभा बरमाणा के सौजन्य से सभा का अतिरिक्त कार्यालय भगेड़ में खोला गया जिसका उद्घाटन सभा के महासचिव राजपाल गौतम ने किया। राजपाल गौतम ने बताया कि यह सब कार्यालय निजी ठेकेदारों की सुविधा के लिए खोला गया है। कार्यालय द्वारा निजी ठेकेदारों जिनमें खैर की ढुलाई, बांस, बालन व कबाड़ के लिए गाडिय़ां सभा के तहत ही सामान की ढुलाई कर पाएंगी। घुमारवीं, गेहड़वीं, कुठेड़ा, भराड़ी व दधोल समस्त क्षेत्रों से ढुलाई के लिए बिल्टी सभा के कार्यालय भगेड़ से ही भरी…

Read More

विनिर्माण में एफडीआई का स्वागत : धूमल

नयनादेवी : सुरक्षा की दृष्टि से अगर विदेशी निवेश से लाभ होता है तो इसका स्वागत किया जाएगा और अगर करियाने की दुकानें विदेशी चलाएं तो इसका विरोध होगा। ये शब्द मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने माता नयनादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रैस वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि एफडीआई के माध्यम से हिमाचल में हवाई अड्डों का निर्माण, रेलवे का विस्तार एवं सड़कों-पुलों का निर्माण होता है तो इसका स्वागत होगा परंतु यदि राज्य के खुदरा बाजार में सीधे विदेशी निवेश किया जाता है तो उसे बर्दाश्त…

Read More

ग्राम व नगर योजना विभाग की बैठक का विरोध

शाहतलाई : बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई के मंदिर न्यास के लंगर भवन में आज नगर एवं ग्राम योजना विभाग हिमाचल प्रदेश के मंडल कार्यालय हमीरपुर द्वारा बाबा बालक नाथ विशेष क्षेत्र में पडऩे वाली नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों तथा जनसाधारण को नगर नियोजन को जागरूक करने हेतु रखी गई बैठक भारी विरोध के बीच नहीं हो सकी। यहां तक कि लोगों ने बैठक स्थल लंगर भवन के अंदर प्रवेश करना भी उचित नहीं समझा। नगर पंचायत के पदाधिकारियों के अलावा ग्राम पंचायत नघियार, घराण व…

Read More

हजारों प्रवासी, पंजीकरण मात्र 469 का

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में प्रवासियों की संख्या में दिन-ब-दिन हो रही बढ़ोतरी से स्थानीय लोग चिंतित हैं। कारण, ये लोग इलाके में किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। दूसरी ओर हजारों की तादाद में यहां घूम रहे प्रवासी लोगों में से केवल 469 के ही पुलिस रिकार्ड में नाम दर्ज हैं। कइयों ने अभी तक संबंधित थानों में पंजीकरण नहीं करवाया है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से इन पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर प्रयास किए जाते हैं। लेकिन, तब तक…

Read More