बिलासपुर। नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम मंगलवार को बिलासपुर से रवाना हो गई। बिलासपुर कालेज के प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किया। 12 सदस्यीय टीम फैजाबाद में 8 दिसंबर से शुरू होने जा रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। नार्थ जोन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वालीबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में गत 29 नवंबर से शुरू हुआ था। 12 सदस्यीय टीम…
Read MoreCategory: Bilaspur
टीजीटी टेट पास से मांगे प्रमाणपत्र
बिलासपुर। टीचर एलिजिविलटी टेस्ट (टेट) पास परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से टीजीटी टेट पास प्रशिक्षुओं की सूची मांगी गई है। इसके लिए सोलह दिसंबर तक रोजगार कार्यालय में टेट पास प्रमाणपत्र जमा करवाने होंगे। जानकारी के अनुसार जिन टीजीटी टेट पास प्रशिक्षुओं ने टेट परीक्षा पास की है, उनके नामों की सूची जिला रोजगार कार्यालय से शिक्षा विभाग ने तलब की है। रोजगार कार्यालय की ओर से उन प्रशिक्षुओं के नाम ही विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे, जिन्होंने अपने संबधित रोजगार कार्यालय में अपने…
Read Moreसवा करोड़ की जल योजना में लीकेज
बरठीं (बिलासपुर)। छत्त हिम्मर पेयजल योजना के तहत फटी पाइप लाइन लोगों के लिए ही नहीं बल्कि विभागीय कर्मचारियों के लिए भी परेशानी बनी हुई है। इस पाइप लाइन को ठीक करवाने के लिए ग्रामीणों की ओर से विभाग को अवगत करवाया जाता है। बाकायदा कर्मचारी भी मौके पर पहुंचते हैं लेकिन वह भी इस समस्या को दूर करने में असमर्थ नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार इस पेयजल योजना को विकसित करने के मकसद से आईपीएच विभाग की ओर से करीब 1 करोड़ 25 लाख खर्च रुपये खर्च किए…
Read Moreकुल्हाड़ी से वार करने वाला युवक गिरफ्तार
शाहतलाई : पुलिस थाना तलाई के तहत ग्राम पंचायत बल्हसीणा के कत्थ्यून में वीरवार को खेतों में तूनी के पेड़ के कटान को लेकर बर्फी राम (72) के ऊपर कुल्हाड़ी चलाने वाले कत्थ्यून के ही शशि (21) पुत्र हंसराज को पुलिस ने शुक्रवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया। बल्हसीणा पंचायत के कत्थ्यून गांव के निवासी बर्फी राम ने अपनी पौत्र बहू रजनी के साथ पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके खेत के साथ ही हंसराज का खेत है जिसका विवाद पहले से ही चल रहा है…
Read Moreबिलासपुर जिला में 148 एड्स के रोगी
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में एड्स रोगियों का आंकड़ा सौ पार पहुंच गया है। जिला में 148 व्यक्ति एड्स की चपेट में आ गए हैं। 512 मामले एचआईवी के है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। कई अभियान चलाए गए, मगर लोगों में जागरूकता की कमी ही कहें कि एड्स जैसी बीमारी बढ़ती जा रही है। बिलासपुर जिला में जिला अस्पताल बिलासपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं, बरमाणा, भराड़ी, जब्बली में पांच आईसीटीसी सेंटर कार्य कर रहे हैं। लोगों को इस बीमारी के…
Read Moreआधार नंबर नहीं तो वजीफा भी नहीं
बिलासपुर। आधार कार्ड के बिना अब सब्सिडी और गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए भी आधार नंबर जरूरी कर दिया है। आधार नंबर के बिना न तो छात्रवृत्ति मिलेगी और न ही अन्य सुविधाएं। शिक्षा विभाग के इस फरमान से लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने अपने स्तर पर भी विद्यार्थियों को आधार नंबर बनवाने के लिए प्रेरित करने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए जिला सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने…
Read Moreउलझ गया गुरमीत की मौत का मामला
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र से सटे थाना रामशहर के अंतर्गत भीणी जोहड़ी नामक स्थान पर सड़क दुर्घटना में मृतक 28 वर्षीय गुरमीत सिंह निवासी धनीरी स्वारघाट का मामला उलझ गया है। इस मामले को मृतक के परिजनों ने सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। उधर, रामशहर पुलिस मोटर साइकिल में दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला दर्ज कर चुकी है। इसी कड़ी के तहत रामशहर थाना प्रभारी शिव कुमार, उपमंडल नालागढ़ के डीएसपी प्रवीण धीमान ने…
Read Moreजंगली जानवर समझकर किया था फायर!
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत जड्डू कुलजार के जंगल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने कबूल किया है कि गोली उसी ने चलाई थी। आरोपी द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस इस घटना में प्रयुक्त की गई बंदूक कब्जे में लेने के लिए निकल पड़ी है। बंदूक के मालिक की भी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि गत रविवार सुबह जड्डू कुलजार के जंगल में बंदूक से निकली गोली…
Read Moreदफ्तरों में ‘गुम’ हो जाते हैं मेडिकल बिल
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर ने कई विभागों में पेंशनर्स के मेडिकल बिल ‘गुम’ हो जाने पर गहरा रोष जताया है। सभा का कहना है कि इससे पेंशनर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभा ने इस समस्या के समाधान के लिए मेडिकल बिल जमा कराने पर पेंशनर्स को रसीद नंबर देने की वकालत करते हुए उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। वरिष्ठ नागरिक सभा के महासचिव आरएल शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था में पेंशनर्स कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते…
Read Moreकई दफ्तरों का बोझ, भवन खस्ता हाल
बिलासपुर। कई विभागों के दफ्तरों का बोझ उठा रहा बिलासपुर का मिनी सचिवालय भवन दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। इस भवन के खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं तो कहीं पर पानी का रिसाव हो रहा है। इसके अलावा बिजली की तारों का जहां-तहां बना जंजाल भी हादसे को न्यौता दे रही हैं। यदि समय रहते इन समस्याओं पर गौर न की गई तो किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। इस भवन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी,…
Read More