प्रगतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण किया

बिलासपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किसानों को खेती के विभिन्न तरीके सीखाए गए। शिविर में किसानों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। शिविर के समापन पर कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के प्रभारी एसके घाबरू ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। किसानों को कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहिए। किसानों को नकदी फसलों की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वह अपनी आर्थिकी सुदृढ़…

Read More

नयनादेवी भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

नयनादेवी (बिलासपुर)। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नयनादेवी भाजपा मंडल ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इसकी अगुवाई नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा कर रहे हैं। इसी दौरान जनता का धन्यवाद करने के लिए बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा पहली बार अपने गृह हलके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री नयनादेवी में पूजा अर्चना करने के बाद मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद…

Read More

कराटे में मनीषा ने जीता कांस्य पदक

बरठीं : कराटे की नैशनल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं की 9वीं कक्षा की छात्रा ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। कांस्य पदक विजेता मनीषा शर्मा के शिक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिल्ली में पिछले दिनों संपन्न हुई जिसमें अपने वर्ग में मनीषा शर्मा ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश के साथ-साथ अपनी पाठशाला, माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है। मनीषा ने काता सब जूनियर वर्ग में पदक जीता है। मनीषा शर्मा को इस सफलता के लिए…

Read More

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिषेक किए सम्मानित

जुखाला(बिलासपुर)। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता अभिषेक पाठक का मंगलवार को ऋषि मारकंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश पाठक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अभिषेक पाठक को टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा अभिषेक के पिता शालीग्राम व माता मीरा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अभिषेक को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। इसके लिए वह बधाई का पात्र है। उन्होंने…

Read More

गुस्साए लोगों की नारेबाजी

बिलासपुर। परिवहन कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर शुरू किए गए वर्क-टू-रूल आंदोलन का असर पहले दिन से ही नजर आने लगा है। मंगलवार शाम निगम के कई चालकों-परिचालकों ने आठ घंटे की अवधि संपन्न होने के बाद ड्यूटी देने से इंकार कर दिया। इससे बिलासपुर जिले के कई लोकल रूट प्रभावित हुए। बसों का इंतजार कर रही सवारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों व कर्मचारियों समेत कई अन्य लोग शाम को इन बसों से घर जाते हैं। मंगलवार शाम भी बंदला, समैला, लुहारघाट व…

Read More

स्थापना दिवस पर दिखी एकजुटता

बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने संगठन का 47वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को एनजीओ भवन में मनाया। यह आयोजन दो गुटों (इंद्र सिंह ठाकुर और लेखराम कौंडल) ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही कई कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संगठन की स्थापना 20 नवंबर 1966 को कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए की गई…

Read More

भारत-चीन युद्ध के शहीदों को किया नमन

1962 के युद्ध में बिलासपुर के 13 जवानों ने पिया था शहादत का जाम बिलासपुर : वर्ष 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान शहादत का जाम पीने वाले जवानों की स्मृति में रविवार को बिलासपुर के चंगर सैक्टर स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था प्रदेश संयोजक सूबेदार प्रकाश चंद, ब्रिगेडियर जेके शर्मा सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों व जिला बिलासपुर के गण्यमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मशांति के लिए…

Read More

भाजपा के कई एजैंट बने अधिकारी : राम लाल

बिलासपुर : प्रदेश विधानसभा चुनावों में कई सरकारी अधिकारियों ने भाजपा के एजैंट के रूप में कार्य किया व कुछ अधिकारी अभी भी यह काम कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पास शिकायत भी की गई लेकिन इन पक्षपाती अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह बात बिलासपुर कांग्रेस भवन में रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव ठाकुर राम लाल ने कही। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मीडिया एडवाइजरी कमेटी ने उन पर पेड न्यूज देने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया…

Read More

विश्वकर्मा दिवस पर मां के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

नयनादेवी : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में छुट्टïी के चलते बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और अपने घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा दिवस होने के कारण सभी फैक्टरियां बंद होने के कारण श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा है और मंदिर में काफी भीड़ रही। दोपहर की आरती तक श्रद्धालुओं की लाइनें मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर तक पहुंच गईं। भीड़ पर नियंत्रण रखने हेतु श्रद्धालुओं को फ्लाई ओवर से मंदिर भेजा…

Read More

पटाखों से 2 परिवारों का मकान राख

बिलासपुर : एनटीपीसी कालोनी के नजदीक गांव जमथल में दीवाली की रात पटाखों से 2 परिवारों का एक मकान राख हो गया। दीवाली की खुशियां गम में उस समय बदल गईं जब रात करीब साढ़े 7 बजे जमथल गांव के रूप लाल और उसकी विधवा भाभी कमला देवी का मकान व गौशाला में पटाखों से आग लग गई और देखते ही देखते उनका 3 मंजिला मकान सामान सहित राख हो गया। आग लगने का पता चलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पानी के बर्तनों के साथ आग बुझाने पहुंचे…

Read More