शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को पेश बजट में निवेश को खींचने की जुगत नजर आई है। कर्मचारियों, पेंशनरोें के हित पर अधिक केंद्रित रहे इस बजट में उद्योगपतियों और निवेशकों को आमंत्रित करने का पूरा प्रयास दिखा। एक साल की हुई इस वीरभद्र सरकार ने स्वास्थ्य, बागवानी जैसे हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण कई क्षेत्रों में निवेश की नई राह सुझाई है। उद्योगपति अरसे से बिजली शुल्क को कम करने की मांग उठाए हुए थे। सरकार ने इसे 15 और 17 फीसदी से कुछ शर्तों को जोड़कर दो फीसदी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
वाहन की मरम्मत व्यय देने के आदेश
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने विक्रेता को वाहन की मरम्मत पर व्यय 54,388 रुपये की राशि उपभोक्ता के पक्ष में ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा विक्रेता की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 10,000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा ने जिला हमीरपुर की नादौन तहसील के खोराड (गलोरी) गांव निवासी रीता देवी पत्नी सुरजीत सिंह की शिकायत को उचित मानते हुए…
Read Moreमंडी जिले में बारिश, बर्फबारी ने रोकी रफ्तार
मंडी। जिले में भारी बारिश तथा बर्फबारी से यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं। दर्जनों संपर्क रूट यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। ऊंचाई वाले इलाकाें चौहारघाटी, छोटा भंगाल तथा जंजैहली घाटी में जहां भारी हिमपात से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं निचले इलाकों में बारिश का कहर टूटा है। छोटा भंगाल क्षेत्र में सभी दो दर्जन विद्युत ट्रांसफार्मराें से विद्युत आपूर्ति ठप है। लोगाें को वीरवार रात से ही अंधेरे में रहना पड़ रहा है। वहीं चौहारघाटी में शुक्रवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।…
Read Moreहवाई यात्रा को नहीं मिल सके पंख
नेरचौक (मंडी)। जिले की बल्ह घाटी में हवाई यात्रा को पंख नहीं मिल सके हैं। लोगाें का एयरपोर्ट का सपना आज भी पूरा नहीं हो सका है। सियासी दल एयरपोर्ट के सब्जबाग तो दिखाते रहे, लेकिन हकीकत में हवाई पट्टी बनाने का मामला सिरे नहीं चढ़ा। बल्ह घाटी में एयरपोर्ट के नाम पर लंबे समय से राजनीति होती रही है, लेकिन आज दिन तक लोगाें की भावनाओं से खिलवाड़ ही हुआ है। कभी बल्ह घाटी में धुंध तो कभी अन्य कारण एयरपोर्ट के रास्ते में रोड़ा बनते रहे। 2008-09 में…
Read Moreपत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बटबाड़ा में वीरवार शाम को जंगल में लकड़ियां लेने गए युवक की पहाड़ से गिरे पत्थर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बटबाड़ा निवासी युधिष्ठर कुमार (37) वीरवार दोपहर को जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान जंगल में बरिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह एक पहाड़ के नीचे बनी मिट्टी की एक छोटी सी गुफा में खड़ा हुआ। इस दौरान पहाड़ पर भू-स्खलन हो गया तथा करीब एक डेढ़ टन वजन का एक विशाल…
Read Moreबजट से मंडी में कहीं खुशी कहीं गम
मंडी। प्रदेश सरकार ने बजट 2014-15 में विभिन्न वर्गों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए विशेष प्रावधान किया है, लेकिन बजट में जिला मंडी के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई। बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अंतर्जातीय विवाह व मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय में बढ़ोतरी कर सरकार ने राहत दिलाई है। बजट से कारोबारियों के हित में कोई घोषणा न होने से व्यापारी निराश हैं। वहीं कर्मचारियों की डीए किश्त व 4-9-14 के वित्तीय लाभ…
Read Moreअब आमरण अनशन में बदला गया आंदोलन
बिलासपुर। ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल वर्कर्स एसोसिएशन का मांगों को लेकर दिल्ली में चल रहा आंदोलन उग्र रूप धारण कर चुका है। एसोसिएशन पदाधिकारी मांगें पूरी नहीं होने के चलते अब आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मिलने के बाद ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल वर्कर्स एसोसिएशन ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते वीरवार को छह पदाधिकारी अनशन पर बैठे। इनमें से मध्य प्रदेश निवासी वीरेंद्रा गोस्वामी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मांगों की अनदेखी होने के…
Read Moreबिलासपुर को नहीं मिली खास तवज्जो
बिलासपुर। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए प्रस्तुत बजट में बिलासपुर जिले को खास तवज्जो नहीं मिल पाई है। घुमारवीं में वेजिटेबल पैक हाउस के प्रस्ताव को छोड़ दें तो बाकी जिले को कुछ हाथ नहीं लग पाया है। यहां तक कि पूर्व में हुई कुछ घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की दिशा में भी बजट में कुछ नहीं कहा गया है। प्रदेश सरकार के बजट का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बजट में बिलासपुर पर अपेक्षाओं के अनुरूप मेहरबानी नहीं हो पाई है। प्रस्तावित बजट में घुमारवीं…
Read Moreसड़क हादसे में दो पुलिस कर्मी घायल
स्वारघाट (बिलासपुर)। कोट थाना क्षेत्र में भुक्की (चूरा पोस्त) के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति को अदालत में पेश करने के लिए शुक्रवार को बिलासपुर जा रहे पुलिस कर्मियों का वाहन बनेर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में निजी वाहन में सवार दो पुलिस कर्मियाें के साथ ही आरोपी भी घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार कोट थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ढिल्लों की अगुवाई में पुलिस ने मजारी में रहने वाले बिहार के मूल निवासी…
Read Moreमंदिर न्यास नहीं बेचेगा बाबा जी का रोट
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मेला में 115 पुलिस कर्मचारी, 90 होमगार्ड्स, 18 महिला सुरक्षा कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंदिर न्यास द्वारा इस बार श्रद्धालुओं को बाबा जी का रोट प्रसाद नहीं बेचा जाएगा। मेला में ढोल-स्पीकर, साइनबोर्ड, पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चैत्र मेला के सफल आयोजन के लिए शाहतलाई में एडीएम प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लंगर की व्यवस्था…
Read More