तोड़फोड़ के आरोपी को दो साल का कारावास

घुमारवीं (बिलासपुर)। एक दुकान पर जबरन कब्जा करने की मंशा से ताला तोड़ने व तोड़फोड़ करने के एक मामले में घुमारवीं के न्यायिक दंडाधिकारी विशाल भमनोत्रा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कुल दो वर्ष के कारावास व छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सरकारी अधिवक्ता सुरेश ठाकुर ने बताया कि तलाई निवासी रंजीत सिंह ने अपनी दुकान मरुड़ा के चमनलाल को किराये पर दी थी। चमनलाल उस दुकान में टीवी व फ्रिज समेत अन्य…

Read More

इंस्पेक्शन ने रोका कौशल विकास भत्ता

चंबा। सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए कौशल विकास भत्ता योजना को शुरू किया है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जिला चंबा के सैकड़ों युवा कौशल विकास भत्ता पाने से वंचित रह रहे हैं। जिला में पिछले लगभग डेढ़ माह से निजी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इसके चलते सैकड़ों युवाओं को कौशल विकास भत्ता सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। सरकार की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को…

Read More

तत्वाणी के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त

सल्तानपुर (चंबा)। चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर तत्वाणी के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है एचपी 01 सी 0808 बोलेरो गाड़ी चंबा से सरोल की तरफ जा रही थी और तत्वाणी के पास गाड़ी का एक्सल अचानक खुल गया और वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर गया। वाहन उसी रफ्तार के साथ पेड़ से जा टकराया। इससे एक हादसा होते होते टल गया। जिस पेड़ के साथ वाहन टकराया है, वे पेड़…

Read More

युवावर्ग बजट से खुश और निराश भी

चंबा। बजट से युवा वर्ग में निराशा और खुशी दोनों ही है। एक तरफ युवा पंचायत सहायकों के पद भरने और कौशल विकास भत्ता देने के निर्णय से खुश हैं, दूसरी और जिला में उद्योग स्थापित न होने की बात से निराश भी हैं। बजट को लेकर ‘अमर उजाला’ ने युवाओं से चर्चा की तो युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार दी। राहुल शर्मा का कहना है कि सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना सही है। इसे कारगर बनाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। सरकार को जिला के…

Read More

पुलिस को चला बच्ची की मां का पता

चंबा। डलहौजी के जंगल में मिली बच्ची की मां का पुलिस को पता चल गया है। उसकी मां ग्वालियर में है। पुलिस ने उससे संपर्क करके उसे चंबा तलब किया है। उधर, डेढ़ साल की बच्ची शाहन्वी को अभी तक उसके पिता विकास महाजन निवासी धुलारा को नहीं सौंपा जा सका है। पुलिस बच्ची को उसके परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटी हुई है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस बच्ची की…

Read More

अंधेरे में काटनी पड़ रही बर्फीली सर्द रातें

होली (चंबा)। होली क्षेत्र की सात पंचायतों में दो दिन से बिजली नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में बर्फीली सर्द रातें काटनी पड़ रही हैं। भारी बारिश एवं बर्फबारी होने के कारण वीरवार को साढ़े पांच बजे के करीब ग्राम पंचायत बजोल, न्याग्रां, दियोल, कुलेठ, होली, कुठेड़ और कुआंरसी में बिजली गुल हो गई है। इस कारण जहां कुछ लोग लैंप एवं मोमबत्ती जलाकर घर में उजाला कर रहे हैं, वहीं कई जगह ग्रामीणों को लकड़ी जलाकर घर में रोशनी करनी पड़ रही है। इस कारण उन्हें काफी…

Read More

बर्फ के कारण एक भी बच्चा नहीं पहुंचा स्कूल

चंबा। जिले के बर्फबारी से प्रभावित सैकड़ों स्कूलों के हजारों बच्चे स्कूलों में नहीं पहुंच पाए। कई जगह तो टीचर भी स्कूलों तक नहीं पहुंचे हैं। सरकार, विभाग और लोकल प्रशासन अभी तक इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठा पाए हैं और न ही स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर गंभीर दिख रहे हैं। वहीं हजारों बच्चों के अभिभावक उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर परेशान हैं। जिले में शीतकालीन स्कूलों की संख्या 300 के करीब है। इनमें दो दर्जन के करीब मिडल व वरिष्ठ…

Read More

बजट के पिटारे से निकली निराशा

चंबा। प्रदेश के बजट से चंबा के लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। दो दशकों से चंबा के लोगों की बस स्टैंड निर्माण की मुख्य मांग को सरकार ने बजट में पूरा करने का आश्वासन दिया है। यह मुद्दा बजट होने के बावजूद लटका हुआ था। वहीं सरकार ने जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर वर्षों पुरानी मांग होली-उतराला और पांगी के लिए चैहणी सुरंग के सर्वे की बात तो कही है, मगर सर्वे पहले भी कई बार हो चुके हैं। इन क्षेत्रों के लोग इसे महज छलावा करार दे…

Read More

बजट से चहके कर्मचारियों के चेहरे

धर्मशाला। प्रदेश सरकार के शुक्रवार को जारी किए वार्षिक बजट से कर्मचारी और पेंशनर वर्ग के चेहरे चहक उठे हैं। समस्त कर्मचारियों ने वार्षिक बजट का स्वागत किया है। मार्च 2014 तक छह वर्ष सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मी पक्के हो जाएंगे। प्रथम जुलाई 2013 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त मिलने के निर्णय से कर्मचारी और पेंशनर फूले नहीं समा रहे। बॉक्स… शिक्षा विभाग में कार्यरत अभिषेक शर्मा का कहना है कि बजट बेहतरीन है। बजट में सरकार ने कर्मचारी वर्ग का ख्याल रखा है। इसके लिए…

Read More

उपप्रधान और पूर्व प्रधान के बीच हाथापाई

गगल (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत राजोल के उपप्रधान इंद्रजीत और पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार के बीच कूहल निर्माण कार्य को लेकर हाथापाई हो गई। मारपीट में पंचायत उपप्रधान के सिर पर गहरी चोट लग गई। इंद्रजीत को पास के तियारा अस्पताल में ले जाया गया और उनके सिर पर नौ टांके लगे हैं। जिसकी उपप्रधान ने गगल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पूर्व प्रधान और कूहल निर्माण समिति के प्रधान प्रदीप कुमार ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। प्रदीप का कहना है कि इंद्रजीत निर्माण…

Read More