एमडी चिकित्सक के तबादले पर आक्रोश

कांगड़ा। सिविल अस्पताल कांगड़ा में तैनात मेडिसिन विशेषज्ञ डा. अरविंद शर्मा का तबादला चंबा करने के फैसले पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। इनका कहना है कि अरसे बाद एमडी डाक्टर की तैनाती होने से कांगड़ा विस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूरदराज और निजी अस्पतालों के चक्करों से छुटकारा मिला था। जिला पार्षद प्रतिभा कुमारी, नगर पार्षद सुषमा वर्मा, विश्वकांत शर्मा, व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य पंडित रवि शंकर, चंगर संघर्ष समिति अध्यक्ष संदीप चौधरी, नंदरूल पंचायत उपप्रधान संजीव चौधरी, सहौड़ा पंचायत उपप्रधान बिजू चौधरी, समाजसेवी…

Read More

राष्ट्रपति दौरा तीन दिन जाम रहेगा हाईवे

धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय छतरी के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। इसे लेकर जिला कांगड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे गगल एयरपोर्ट पर पठानकोट से चौपर के जरिये पहुंचेंगे। वह पठानकोट तक दिल्ली से विमान से आएंगे। राष्ट्रपति जब विमान से पठानकोट पहुंचेंगे तो पठानकोट-मंडी हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक करीब 50 से 55 मिनट तक रोका जाएगा। पठानकोट की ओर से आने वाला ट्रैफिक 32 मील से वाया जवाली रोड को डायवर्ट किया…

Read More

नूरपुर को बस स्टैंड और ट्रामा सेंटर का तोहफा

नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के चौगान बाजार में वेटरिनरी अस्पताल की जमीन पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, प्रदेश सरकार ने उपमंडलीय सिविल अस्पताल नूरपुर में ट्रामा सेंटर खोलने की चिरलंबित मांग पर भी मंजूरी की मोहर लगा दी है। शुक्रवार को अगले वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए पारित किए गए वार्षिक बजट में प्रदेश सरकार ने बस स्टैंड और ट्रामा सेंटर समेत खज्जियां स्थित गौ सदन को अपग्रेड करने का तोहफा दिया है। नूरपुर अस्पताल में ट्रामा सेंटर खुलने से सड़क हादसों…

Read More

कमीशन पास अभ्यर्थियों को मिले तैनाती’

कुल्लू। पीजीटी (आईपी) कमीशन पास अभ्यर्थियों ने सरकार और शिक्षक विभाग से जल्द स्कूलों में तैनाती देने की मांग की है। पीजीटी (आईपी) कमीशन पास संघ कुल्लू के प्रधान सोमेश डोगरा और जिला मंडी के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 12 वर्ष से सेवा दे रहे 1700 शिक्षक होने का दावा सरेआम गलत है। एक हजार के लगभग पुराने आईटी शिक्षक अपनी नौकरी छोड़ चुके हैं, तीन-चार सौ पुराने शिक्षक ही आज तक सेवाएं दे रहे होंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में निजी कंपनी द्वारा…

Read More

प्रभावितों ने किया एनएचपीसी का काम बंद

रोजगार नहीं मिलने से नाराज हैं प्रभावित कुल्लू। पार्वती परियोजना चरण-दो में प्रभावितों और विस्थापितों को आरआरपी प्लान के तहत रोजगार नहीं मिला है। नाराज प्रभावितों ने दो दिन से एनएचपीसी का कामकाज बंद कर दिया है। प्रभावित परिवार संघ के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि एनएचपीसी ने रोजगार देने को कहा था, लेकिन अभी तक प्रभावितों और विस्थापितों को रोजगार नहीं मिला है और उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के जीएम, एसडीएम बंजार और विधायक ने वार्ता कर विस्थापितों और…

Read More

हिमखंड खिसकने से बनी झील

केलांग। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शुक्रवार को सीजन की सबसे अधिक बर्फ बारी रिकार्ड की गई। लाहौल-स्पीति में औसतन ढाई से पांच फुट तक बर्फ गिरने की सूचना है। मौसम के बिगडे़ हालात के बीच प्रशासन ने घाटी में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों से दूर न जाने की सलाह दी है। वहीं, भारी बर्फ बारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को घाटी के सभी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया। जबकि, हिमपात के बाद जिला मुख्यालय केलांग को छोड़ कर अमूमन समूची घाटी में…

Read More

पचास सड़कों पर यातायात ठप

कुल्लू। भारी बर्फबारी से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 तथा वामतट मार्ग पतलीकूहल से आगे बंद हो गए हैं। उधर, औट-लुहरी राज मार्ग-11 पर ताजा बर्फबारी ने बाह्य सराज की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। वीरवार देर शाम से लगातार जारी बर्फबारी ने पूरे कुल्लू जिले की रफ्तार को ब्रेक लगा दी है। पांच दिन से हो रही बर्फबारी और बारिश से जिला में आधा दर्जन के करीब मार्ग बंद चल रहे थे, लेकिन शुक्रवार को यह संख्या 50 तक पहुंच गई है। इन सड़कों में निगम की सोलह बसें फंसी…

Read More

वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा

कुल्लू। गड़सा घाटी की नजां बीट में अवैध पेड़ कटान मामले में पुलिस ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस दल ने नजां बीट में छापामारी के दौरान 35 लाख की वन संपदा को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 26 देवदार तथा पांच कायल के पेड़ों की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे वन माफिया में हड़कंप मच गया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को वन मंडल पार्वती के आरओ प्यारे लाल…

Read More

कोकसर में बत्ती गुल, फोन भी ठप

उदयपुर। दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र लाहौल घाटी में बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बर्फबारी के चलते बिजली बोर्ड सहित दूरसंचार निगम और सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बीच कर्मियों को बिजली और टेलीफोन की व्यवस्था सुचारु करने के लिए कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन को घाटी की अंदरूनी सड़कों से बार-बार बर्फ हटानी पड़ रही है। इन दिनों रोहतांग के साथ लगती कोकसर पंचायत के लोग नारकीय जीवन जीने को…

Read More

बजट में कुल्लू को तीन बस अड्डे

कुल्लू। प्रदेश के बजट में कुल्लू जिले के लोगों को कई सौगातें दी गई गई हैं। बजट में जहां कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण के लिए बस अड्डा मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। वहीं, पर्यटन कारोबारी नए पर्यटन स्थल विकसित न होने से मायूस भी हैं। प्रदेश सरकार के बजट में कुल्लू में ट्रामा सेंटर स्थापित करने और आईसीडीपी प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दी गई है। इसके अलावा कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण में आधुनिक बस अड्डे स्थापित करना भी बजट में शामिल किया गया है। कुल्लू के लिए…

Read More