आपदाग्रस्त क्षेत्र में स्वयं जाकर राहत सामग्री बांटेंगे व्यापारी

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल की बैठक में आपदाग्रस्त क्षेत्र में जाकर स्वयं राहत सामग्री बांटने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि आपदा राहत कोष में अब तक एक लाख रुपये की धनराशि जमा हो गई है। बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस समय उत्तराखंड में जबरदस्त आपदा आई है। इस घड़ी में सभी व्यापारी आपदाग्रस्त लोगों के साथ हैं। वक्ताओं ने बताया कि उन्हाेंने आपदा राहत कोष बना रखा है। जिसमें अब तक व्यापारियों के सहयोग से एक लाख चार हजार पांच…

Read More

आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांग को लेकर दोफाड़ में चल रहा आमरण अनशन प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद रविवार को समाप्त हो गया। एडीएम, एसडीएम और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि ने अनशन पर बैठे दीपक उप्रेती और दलीपगिरी को जूस पिलाकर अनशन अनशन तुड़वाया। आंदोलनकारियों ने बताया कि उन्होंने राज्य में आई आपदा और दो मांगे माने जाने पर आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। रविवार सुबह एडीएम उदय राणा, एसडीएम फींचा राम और विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी दोफाड़ स्टेशन पर चल रहे…

Read More

तीन दिन मे पूरा हुआ सेना का रेस्क्यू आपरेशन

बागेश्वर। पिंडारी और सुंदरढुंगा ग्लेशियर के मार्गों पर फंसे यात्रियों को अंतत: सेना की रेस्क्यू टीमें सुरक्षित वापस ले आई। पिंडारी ग्लेशियर की टीम लगातार छह दिनाें के तनाव के बाद शनिवार की रात यहां पहुंची। सुंदरढुंगा की टीम को लेकर सेना का बचाव दल रविवार की शाम लोहारखेत तक ले आया। 16 जून को मूसलाधार बारिश के कारण मार्गों पर फंसे यात्रियों को वापस लाने में आपदा प्रबंधन तंत्र लाचार हो जाने पर जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने सेना से मदद मांगी। गोरखा रेजीमेंट का 82 सदस्यीय बचाव दल…

Read More

रिश्तेदारों को मलबे में दफन होते हुए देखा

श्रीनगर। बीते 16 जून की रात केदारनाथ हादसे के शिकार हुए सात घायलों का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। दो दिनों बाद घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उन्होंने अपनी व्यथा बताई। मध्य प्रदेश के किरोड़िया गांव निवासी 16 वर्षीय मामू सिंह ने बताया कि हमारा 30 लोगों का ग्रुप था। 15 जून को वे सोनप्रयाग में रुके। हमें केदारनाथ में दर्शन कर गौरीकुंड पहुंचना था। रात के करीब नौ बजे थे और रामबाड़ा से तीन किमी नीचे पहुंच गए थे। इसी समय भारी मलबा पीछे से…

Read More

गाड़ियों में बैठे यात्री भी अचानक बहने लगे

पौड़ी। नादलस्यूं पट्टी के मल्ली गांव निवासी जीत सिंह पांच दिन मौत से लड़कर सकुशल घर तो लौट आया लेकिन अब भी केदारघाटी में हुआ वो खौफनाक मंजर याद कर कांप जाता है। जीत सिंह पांच साथियों के साथ केदार बाबा के दर्शनों को गया था। जब गौरीकुंड पहुंचे तो वहां नदी का पानी उफान पर आ गया। अचानक गौरीकुंड के लॉज और गाड़ियों में बैठे यात्री अचानक नदी में बहने लगे। कुछ बचाने के लिए आवाज लगा रहे थे तो कुछ जान बचाने के लिए जंगलों की ओर भाग…

Read More

कीड़ा-जड़ी के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

श्रीनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा के बावजूद कीड़ा जड़ी के तस्कर अब भी सक्रिय हैं। रविवार को पुलिस ने दो कीड़ा-जड़ी तस्कराें को कलियासौड़ के पास गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े तीन सौ ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में यात्रियों से लूटमार की घटना के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। रविवार सुबह भी पुलिस कलियासौड़ के पास संदिग्धों को तलाश रही थी। इसी दौरान दो नेपाली युवकों की तलाशी में कीड़ा जड़ी हाथ लगी। एसआई सतेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि राजेंद्र बहादुर बम…

Read More

गंदा पानी पीने को मजबूर क्षेत्रवासी

कोटद्वार। अगर लोगों को शुद्घ पानी उपलब्ध कराने का दावा करने वाले जलसंस्थान वास्तव में लोगों के स्वास्थ्य और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कितना सजग और सतर्क है इसकी बानगी कालाबड़ में देखने को मिल सकती है। यहां स्थित पानी की टंकी की सफाई पांच उसाल से नहीं कराई गई। यह हम नहीं कह रहे बल्कि कालाबड़ में लगा वाटर सर्प्लाई टैंक खुद बता रहा है। टैंक की दीवार पर सफाई की तारीख तीन अप्रैल 2008 दर्ज है। सिर्फ कालाबड़ टैंक ही नहीं नगर के अन्य टैंकों की स्थिति भी…

Read More

प्रभारी मंत्री ने राहत बचाव की जानकारी हासिल की

पिथौरागढ़। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रविवार को सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की जानकारी हासिल की। उन्होंने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीम तैनात करने और जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। हवाई पट्टी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मंत्री ने घोड़े, खच्चरों और मजदूरों के माध्यम से राशन पहुंचाने, प्रभावितों को सुरक्षित रखने के लिए भोजन, दवा, रहने के लिए टैंट के साथ ही संचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम नीरज खैरवाल ने मंत्री को बताया कि छियालेख से…

Read More

चार दिन और लगेंगे धारचूला मार्ग खुलने में

धारचूला/मुनस्यारी/मदकोट। बारिश ने भारी तबाही मचाई है। धारचूला और मदकोट का सड़क संपर्क 18 जून से बंद है। इस वजह से रसद और जरूरी सामग्री के साथ ही राहत कार्यों के संचालन में भी दुश्वारी आ रही है। अलबत्ता ग्रिफ ने चार दिनों में धारचूला तक आवाजाही सुचारू करने का दावा किया है। मदकोट-जौलजीवी रोड का तीन किलोमीटर से अधिक हिस्सा गायब है। इस मार्ग के फिलहाल एक महीने तक खुलने के आसार नहीं है। यहां अभी काम तक शुरू नहीं किया जा सका है। यहां पहुंचने के लिए इस…

Read More

कुदरती प्रलय से बुरी तरह थर्राया मदकोट

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। 16,17 जून के कुदरती प्रलय से मुनस्यारी तहसील का मदकोट बुरी तरह थर्राया है। मदकोट बाजार में ही खासी तबाही मची है। आठ दुकान, मकान समेत कई सरकारी भवन गोरी नदी में समा गए हैं। सड़क, पैदल मार्ग, झूलापुल बह गए हैं। लुम्ती झूलापुलबहने से 100 लोग फंसे हैं। बसंतकोट झूलापुल क्षतिग्रस्त होने से पांच हजार की आबादी गांवों में कैद होकर रह गई है। प्रभावित लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। राहत के नाम पर प्रशासन का एक आदमी भी इन इलाकों में नहीं पहुंचा है।…

Read More