
बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल की बैठक में आपदाग्रस्त क्षेत्र में जाकर स्वयं राहत सामग्री बांटने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि आपदा राहत कोष में अब तक एक लाख रुपये की धनराशि जमा हो गई है।
बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस समय उत्तराखंड में जबरदस्त आपदा आई है। इस घड़ी में सभी व्यापारी आपदाग्रस्त लोगों के साथ हैं। वक्ताओं ने बताया कि उन्हाेंने आपदा राहत कोष बना रखा है। जिसमें अब तक व्यापारियों के सहयोग से एक लाख चार हजार पांच सौ रुपये जमा हो गया है। बैठक में तय किया गया तक व्यापारी आपदाग्रस्त क्षेत्र जाकर स्वयं राहत सामग्री वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी लोग राहत कोष में धनराशि जमा करना चाहे तो वह वरिष्ठ व्यापारी नवीन साह और संतोष तिवारी के पास जमा कर सकते हैं। बैठक के अंत में आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता अध्यक्ष उमेश फुलारा और संचालन कैलाश परिहार ने किया। इस अवसर पर हेम चंद्र, संजू वर्मा, तारा चंद्र तिवारी, सूरज जोशी, संजय मलड़ा, कंचन साह, हरीश लाल साह, राजू उपाध्याय आदि मौजूद थे।
