40 क्ंिवटल के नटबोल्ट चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

सोमेश्वर। पुलिस ने सोमेश्वर स्थित गोदाम से बिजली लाइन में लगाए जाने जाने वाले 40 क्ंिवटल वजन के नटबोल्ट चुराने के आरोप में मासूमपुर (मुरादाबाद) निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। फरार आरोपी क्षेत्र में कबाड़ी का काम करता है। पुलिस ने रानीखेत मार्ग पर सोमवार सायं नटबोल्ट ट्रक में लादते समय दोनों को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया है। चुराए गए नटबोल्ट की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। क्षेत्र में रानीखेत-बागेश्वर 132 केवी बिजली लाइन का काम चल रहा…

Read More

अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया है कि मौसम विभाग देहरादून ने अगले 48 घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसके मद्देनजर पूर्ण सतर्कता बरती जाए। आपदा बचाव, उपकरण और राहत कार्यों के लिए सहायता कर्मियों को तैयार रखें। डीएम ने कहा है कि आज की तिथि से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेंगे। विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीनस्थ किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं करें। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन…

Read More

सीमाओं की रक्षा को 152 रिक्रूट तैयार

रानीखेत। कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा गीत के साथ कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 152 रिक्रूट थल सेना के अंग बन गए। सोमनाथ मैदान में कसम परेड के साथ धर्मगुरुओं ने रिक्रूटों को देश की आन-बान-शान की रक्षा की शपथ दिलाई। केंद्र के ब्रिगेडियर कमांडेंट केए महावीर ने परेड का निरीक्षण कर उन्हें हर हाल में देश की सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। यहां सोमनाथ मैदान में प्रात:काल सैन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शपथ…

Read More

भारी बारिश से स्कूलों में भी ‘आपदा’

हरिद्वार। लगातार तीन दिन तक हुई भारी बारिश ने स्कूलों में भी तबाही मचाई है। जिले के 14 प्राइमरी और जूनियर स्कूल भवनों में पानी, मिट्टी और रेत भर गया है। 11 स्कूलों की चहारदीवारी ढह गई। दो के शौचालय टूटे हैं। जबकि तीन स्कूलों के अभिलेख पूरी तरह गल गए हैं। राज्य में हुई भीषण आपदा का असर धर्मनगरी में भी हुआ। लक्सर-खानपुर क्षेत्र में जमीन कटने के साथ कई ग्रामीणों की फसलें बही। शहरी क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ। स्कूल भी तबाही से अछूते नहीं रहे। विकास…

Read More

कुदरत के कहर से बचे तो रास्ते में नेपालियों ने लूटा

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर रोते, आंसू बहाते आठ बुजुर्गों की रोते-रोते आंखें सूज गई हैं। जो भी उनसे व्यथा पूछता तो वे हाथ जोड़कर उनसे कुछ न पूछने की गुजारिश करते। कहा कि एक कहर तो कुदरत ने बरपाया दूसरा कहर नेपालियों ने। कहा उनकी आंखोेें के सामने मजदूर नेपालियों ने तीन बुजुर्ग महिलाओं का सुहाग उजाड़ दिया। जेवर और पैसे भी लूट लिए। यह कहना है केदारनाथ की यात्रा पर गये मध्य प्रदेश के यात्रियों का। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के गांव पहरापुरवां के रामा…

Read More

साधना और तप की भूमि से खिलवाड़

हरिद्वार। ज्योर्ति एवं शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड जैसी देवभूमि में हनीमून और पिकनिक मनाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यह भूमि ज्ञान, साधना और तप की है। चप्पे-चप्पे पर रिसोर्ट बनाकर उत्तराखंड की मूल पृष्ठभूमि से खिलवाड़ किया जा रहा है। अब धर्मजगत ऐसा कदापि नहीं होने देगा। कनखल स्थित मठ में वार्ता करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि देवभूमि मंदिरों, मठों, पवित्र धामों और तीर्थों की भूमि है। इस देवभूमि पर पूजा, अर्चना और तपस्या का महत्व है। विश्वभर के श्रद्धालु…

Read More

केदारघाटी में तबाही का मंजर भयावह : हरीश

रुद्रप्रयाग। केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने भी माना है कि केदारघाटी में दैवीय आपदा से भारी नुकसान हुआ है। तबाही का मंजर भयावह है। सरकार के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती सडको को दुरुस्त करने की है। जब तक सड़क मार्ग दुरुस्त नहीं होता है, तब तक राहत कार्य में तेजी नहीं आ सकती है। जिला मुख्यालय में आपदाग्रस्त इलाको का भ्रमण कर लौटे केंद्रीय मंत्री रावत ने कहा कि प्रकृति ने केदारघाटी में सब कुछ तबाह कर दिया है, जिसे पुर्न स्थापित करने में काफी समय लगेगा। उन्होंने माना कि…

Read More

बाढ़ में बहे पीड़ितों के कई जरूरी दस्तावेज

रुद्रप्रयाग। अंकल पानी में हमारी अंक तालिकाएं, प्रमाण पत्र और कॉपी-किताब बह गए। हमारे जीजाजी का ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो पहचान पत्र और भतीजे के जन्म प्र्रमाण पत्र का भी पता नहीं है। प्लीज हमारे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार से कह दो। अगस्त्यमुनि रिलीफ सेंटर में रह रही मीरा और रेखा ने भरे गले से यह अनुरोध किया। मीरा ने इसी साल इंटरमीडिएट और रेखा ने हाईस्कूल उत्तीर्ण किया है। ऐसी ही हालात बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें के अन्य स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं का है। इस माहौल में सरकार से उन्हें…

Read More

कालीमठ में फंसे 12 लोग निकाले

ऊखीमठ। पुलिस रेसक्यू टीम की ओर से कालीमठ में फंसे 12 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ऊखीमठ पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ऊखीमठ प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि कविल्ठा में गत दिनों आयोजित महाकवि कालिदास समारोह में शामिल होने आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनगर कृष्णानंद मैठाणी, जीआईसी मंडल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश डिमरी समेत 12 लोग पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण कालीमठ में फंस गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाने में दी गई, जिस पर एसआई अमरचंद्र शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को भेजा गया। बताया कि…

Read More

पीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन करें चिकित्सक

बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यहां चिकित्सकों, हेल्थ वर्करों की एक दिवसीय गर्भधारण और प्रसव पूर्व निदान तकनीक कार्यशाला संपन्न हुई। प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज एनएस धानिक ने चिकित्सकों से पीएनडीटी एक्ट (प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में जिला जज ने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून और जागरूकता से घटते लिंगानुपात पर काबू पाया जा सकता है। अतिरिक्त जिला जज नीलम रात्रा…

Read More