त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू

चंपावत। प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावली को सही तरीके से तैयार किया जाए। डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव अहम काम है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं की जानी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नए नामों को अधिसूचना जारी होने के एक दिन पहले तक जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले में पंचायत चुनावों…

Read More

प्रधानों को दरकिनार करने पर आक्रोश

लोहाघाट। पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि (बीआरजीएफ) में ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों को दरकिनार किए जाने से जिले के ग्राम प्रधानों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों का कहना था कि बीआरजीएफ में भारत सरकार ने 30 फीसदी राशि क्षेत्र पंचायत, 20 फीसदी जिला पंचायत तथा 50 फीसदी राशि ग्राम पंचायतों को आवंटित को देने का निर्णय लिया था लेकिन जिला प्रशासन ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग…

Read More

अवैध वार्निश और तारपीन के साथ तीन चढ़े हत्थे

टनकपुर। पर्वतीय क्षेत्रों से वन उपज की तस्करी का धंधा खूब चल रहा है। सोमवार को चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज की टीम ने चार लाख से अधिक का अवैध तारपीन तेल और वार्निश बरामद कर इस गोरख धंधे का भंड़ाफोड़ किया है। बरामद वन उपज अल्मोड़ा से चंपावत के रास्ते बरेली ले जाई जा रही थी। बूम रेंज की टीम वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा के नेतृत्व में टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के चल्थी बैरियर पर चेकिंग कर रही थी कि इस दौरान गत्ते के कबाड़ से लदा कैंटर (यूके 04…

Read More

जसकंवल इंस्टीट्यूट ने दिया 31 हजार का चेक

रुद्रपुर। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए जसकंवल इंस्टीट्यूट ने अमर उजाला उत्तराखंड फाउंडेशन रिलीफ फंड में 31 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन कंवल जीत सिंह तलवार ने बताया कि यह रकम इंस्टीट्यूट के शिक्षकों व छात्रों के साथ ही जेआईई स्कूल इंडिया की कोर्स डायरेक्टर अवनीत कौर, संस्थान के सेक्रेटरी कौशल कुमार, सीईओ एम विनित कुमार, दिशा कैरियर कोचिंग के डायरेक्टर जसवीर सिंह, साजिद अली, अमरीक सिंह, रूबी जैदी, नसरीन मलिक, अनीता मिश्रा, रेखा परिहार व संस्थान के छात्र-छात्राओं के सहयोग से एकत्र की…

Read More

उद्योगपतियों ने की 8.51 लाख की मदद

सितारगंज। गढ़वाल में जल प्रलय के पीड़ितों की सहायता के लिए कांग्रेसियों और उद्योगपतियों ने 8.51 लाख रुपये की राहत सामग्री, कंबल और नगदी देहरादून भेजी। कांग्रेसियों का दल खाद्यान्न, कपड़े व कंबल लेकर देहरादून रवाना हो गया। सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा 6 सौ पेटी पानी, 2 सौ पेटी बिस्किट, 50 पेटी कोल्ड्रिंक 3 सौ दर्जन केले, दो ड्रम अचार व बच्चों के कपड़े समेत 3.50 लाख रुपये की राहत सामग्री और सिडकुल इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के उद्योगपतियों द्वारा 2.50 लाख रुपये के एक हजार कंबल दिए गए। उद्योगपतियों ने…

Read More

पत्नी के साथ मारपीट, पुलिस को सौंपा

खटीमा। पत्नी से मारपीट करने वाले पति को ग्रामीणों ने उस समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जब वह रविवार देर सायं अपनी ससुराल जाकर पत्नी ने मारपीट पर उतारू हो गया था। पत्नी पहले ही पुलिस में तहरीर दे चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बानूसी निवासी राधेश्याम का विवाह फुलैया गांव में हुआ है। विवाहिता पहले भी कई बार पति पर मारपीट करने का आरोप लगा चुकी है। पिछले दिनों भी मारपीट करने के बाद विवाहित मायके में जाकर रह रही थी। विवाहिता ने दो…

Read More

ग्रामीणों का विधायक आवास पर हंगामा

खटीमा। जिला पंचायत की ओर से बनाए गए सीसी मार्ग के बनने के साथ ही क्षतिग्रस्त होने से लोहियाहेड के ग्रामीणों ने विधायक आवास पर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप था कि बीएडीपी के बजट से जिला पंचायत द्वारा बनाए गए इस सीसी रोड के निर्माण के समय से ही शिकायतेें थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी घटिया निर्माण की न तो जांच हुई और न ही कार्य बंद किया गया। उन्होंने सीसी मार्ग निर्माण की खानापूर्ति का सरकारी बजट ठिकाने लगाने का एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया। ग्रामीणों की…

Read More

गंगोत्री हाईवे का छह किमी हिस्सा वॉशआउट

उत्तरकाशी। इस बार उत्तरकाशी से हर्षिल-धराली तक राजमार्ग का छह किमी से अधिक हिस्सा वॉशआउट होने से इस वर्ष तीर्थयात्रा दोबारा शुरू होने के आसार नहीं हैं। स्थिति यह है कि राजमार्ग पर यातायात बहाली के लिए बीआरओ को मशीनों में तेल डालने के लिए भी पैसा नहीं मिल रहा है। गंगोत्री हाईवे पिछले वर्ष अगस्त की आपदा के बाद से अब तक क्षतिग्रस्त है। सड़क ठीक कराने के लिए बीआरओ ने 25 करोड़ का इस्टीमेट दिया था, पर एक धेला नहीं मिला। इस बार तो रही उत्तरकाशी से हर्षिल…

Read More

मंत्री को पद से हटाने की मांग

उत्तरकाशी। शहरी विकास मंत्री और यमुनोत्री के विधायक प्रीतम सिंह पंवार द्वारा जेई को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में सिंचाई विभाग के कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने सीएम को पत्र लिखकर मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। रविवार को खरादी बड़कोट में काबीना मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के जेई को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय पर हुई सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ की बैठक में इसकी निंदा की गई। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर काबीना मंत्री…

Read More

हेली रेस्क्यू में निकाले 1099 यात्री

उत्तरकाशी।सोमवार को जिले में आसमान में बादल तो छाए लेकिन बरसे नहीं। ऐसे में हेलीकाप्टर से रैस्क्यू अभियान चलता रहा। सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टरों ने 58 राउंड लगाकर हर्षिल, भटवाड़ी और मनेरी से 1099 यात्रियों को चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। जबकि पैदल मार्ग से भी सैकड़ों यात्री गंगोत्री की ओर से उत्तरकाशी पहुंचे। अब हर्षिल तथा उत्तरकाशी की ओर करीब एक हजार तीर्थयात्री फंसे हैं, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पीड़ित तीर्थयात्रियों की मदद को बढ़े हाथ उत्तरकाशी। यात्रियों को उत्तरकाशी से ऋषिकेश हरिद्वार की ओर रवाना…

Read More