उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण सेना के राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। वहीं, देवप्रयाग के दूभ मरोरा गांव में मंगलवार सुबह बादल फटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इस परिवार के दो सदस्य अभी भी लापता हैं। आपदा में फंसे हजारों लोगों को बचाने की राह में बारिश, बादल और घाटियों में छाई धुंध जवानों का कड़ा इम्तिहान ले रही है। लेकिन मुश्किलों से लड़कर सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवानों ने चार हजार से ज्यादा लोगों को…
Read MoreCategory: Uttarakhand
उत्तराखंड त्रासदीः दर्द के दरिया में सियासत की डुबकी
उत्तराखंड की त्रासदी से देश आहत, गम और गुस्से में है। इस त्रासदी ने देश को कभी न भूलने वाला एक गहरा जख्म दिया है। मगर जितना जख्म कुदरत के कहर ने दिया है, उससे कहीं ज्यादा सियासत के दुकानदारों ने। हादसे के पीड़ित हजारों लोग और उनके परिजन जिंदगी की दुआ मांग रहे हैं तो इधर देश के सियासतदान इस दुख के दरिया में भी डुबकी लगाकर वोट के मोती चुनने का एक भी मौका नहीं गंवा रहे।
Read Moreमैरिज और फैमिली लाइफ पर करें एमएससी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अब आपको परिवार के संबंधों को मजबूत बनाने के गुर भी सिखाएगा। काउंसलिंग एंड फैमिली थेरेपी में एमएससी (सीएफटी) डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। छात्र 30 जून तक आवेदन भेज सकते हैं। प्रोग्राम को-ओर्डिनेटर प्रो. नीरजा चड्ढा के अनुसार, समाज में छोटे परिवारों के बढ़ते चलन के चलते शादी और परिवार के टूटने की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। पहले जहां संयुक्त परिवारों में बड़े लोग छोटी समस्याओं को दूर करने में पति-पत्नी व…
Read Moreनए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय
लंबगांव (टिहरी)। प्रतानगर में सौड़खांड स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कक्षाएं शुरू की गई है। विद्यालय सात वर्षों से सौड़ गांव में एक निजी आवास में चल रहा था। अब विद्यालय का अपना भवन बनने से छात्र-छात्राओं को सुविधा मिली है। इस मौके पर एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा का केंद्र बच्चों के चरित्र निर्माण के साथ ही जीवन को सफ लता की ओर ले जाने का मुख्य केंद्र होता है। उदय रावत ने कहा कि अब तक शिक्षा के…
Read Moreआठ घंटे बाद बहाल हो पाया यातायात
नई टिहरी। टिहरी-घनसाली-गुप्तकाशी मार्ग पर आठ घंटे बाद फिर यातायात बहाल हो गया। सोमवार सुबह 8 बजे मयाली बजीरा के समीप मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया था। जिससे केदारनाथ से लौटने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों से जूझना पड़ा। चंबा-ऋषिकेश मार्ग भी बेमुंडा के समीप पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। सोमवार प्रात: करीब 8 बजे टिहरी-घनसाली-गुप्तकाशी मार्ग मयाली बजीरा के समीप यातायात के लिए बंद हो गया था। चट्टान से भारी मात्रा में मार्ग पर मलबा गिरने से यह स्थिति पैदा हुई। इस दौरान वहां केदारनाथ से आने…
Read Moreचारधाम में फंसे यात्रियों को ढोने में लगे हैं वाहन
चंबा (टिहरी)। नई टिहरी चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। कभी बारिश तो कभी धूप छोटे- बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही हो रही है। बावजूद कोई भी वाहन यहां नहीं रुक रहा है। सभी वाहन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हैं। ऐसे में कुछ खुशकिस्मत स्थानीय लोगों को ही वाहन मिल पा रहे हैं। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है। ऐसे में यह शिकायतें भी आ रही हैं कि वाहन संचालक निर्धारित से अधिक किराया वसूल रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश वाहन चार धाम…
Read Moreविधायक को आपदा के आठवें दिन आई जनता याद
थराली/नारायणबगड़। बाढ़ के आठवें दिन आखिरकार थराली विधायक डा. जीतराम पीड़ितों का हालचाल पूछने पहुंच ही गए हैं, लेकिन उन्हें यहां लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि विधायक अपने 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में निकले थे और महज तहसील कार्यालय तक ही अपने मिलन कार्यक्रम को सीमित रखा। अपराह्न बाद विधायक नारायणबगड़ राहत शिविर पहुंचे, जहां गुस्साए आपदा प्रभावितों ने विधायक का घेराव किया। सोमवार को विधायक डा. जीतराम को आखिरकार क्षेत्र की आपदा की सुध आ ही गई, लेकिन जनता की नाराजगी का भान…
Read Moreमौसम खराब होने से पांच घंटे ही चला रेस्क्यू
जोशीमठ। मौसम खराब होने की वजह से जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए रेस्क्यू अभियान दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जो पांच बजे बारिश होने की वजह से रोक दिया गया। वहीं मौसम खराब होने के कारण सेना का 24 सीटर मालवाहक हेलीकॉप्टर यात्रियों को नही ला पाया। मंगलवार को तीन छोटे हेलीकॉप्टर से 178 तीर्थयात्रियों को ही जोशीमठ लाया जा सका। शाम पांच बजे बाद फिर बारिश शुरू होने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। आईटीबीपी कमांडेंट प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि गोविंदघाट से 1180 लोगों…
Read Moreरेस्क्यू में लगे तीन जवान बीमार, एक गंभीर
गौचर। आपदा से केदारघाटी में मरे लोगों के शवों से क्षेत्र में दुर्गंध और बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। दूषित वातावरण का असर रेस्क्यू में जुटे जवानों पर भी पड़ने लगा है, जिससे वे उल्टी, सांस फूलने जैसे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को आईटीबीपी के तीन जवानों को गौचर हवाई पट्टी राहत कैंप लाया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईटीबीपी आठवीं वाहनी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को केदारघाटी में दूषित हवा और दुर्गंध से तबियत…
Read Moreऔचक निरीक्षण को पाटी पहुंचे डीएम
लोहाघाट। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने सोमवार को एकाएक पाटी तहसील का औचक निरीक्षण किया। जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बगैर किसी पूर्व सूचना के जिलाधिकारी के आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करने के साथ आपदा नियंत्रण कक्ष और आपदा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों और आपदा से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने आपदा से संबंधित तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ…
Read More