एसपी साहब बताओ, कहां है हमारी कल्पना

श्रीनगर। केदारनाथ में एक माह से यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तैनात की गई तीन महिला कांस्टेबल घटना के दिन से ही लापता हैं। जुयालगढ़ की कल्पना भी इनमें शामिल है। आज कल्पना के परिजन जिला प्रशासन के चक्कर लगाकर थक गए, पर उन्हें कल्पना के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। कल्पना के परिजनों का कहना है कि तीन दिन पहले एक अखबार ने केदारनाथ में तैनात तीन महिला सिपाहियों की मौत की खबर प्रकाशित है। परिजनों का कहना था कि यदि कल्पना…

Read More

पुलिंडा के लोगों को दर्द भी सुनो सरकार

कोटद्वार। केदारधाम में आपदा के बाद हरकत में आई सरकार का ध्यान वहां गायब हो चुके गांवों तक राहत पहुंचाने पर गया तो है, लेकिन राज्य के कई गांव ऐसे हैं जहां के ग्रामीण वर्षों से हर रोज भूस्खलन की मार झेलते आ रहे हैं। ऐसा ही एक गांव में पुलिंडा। 40 वर्ष से इस गांव के लोग खिसकते पहाड़ के मलबे पर किसी तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के दर पर कई बार दस्तक देने के बावजूद इस गांव की सुध लेेने को कोई तैयार…

Read More

भवनों को तोड़ 26 दुकानों में घुसा मलबा

पैठाणी। राठ क्षेत्र के कनाकोट गांव के समीप बादल फटने से पैठाणी बाजार में तबाही मच गई। बादल फटने के बाद कनाकोट गांव से तेजी से बहकर आया मलबा पैठाणी बाजार में कई भवनों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा, जिससे व्यापारियों और लोगों को एक करोड़ का नुकसान हुआ। बाजार में दो आटा चक्की और एक गैर आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। आधा दर्जन भवन आंशिक क्षतिग्रस्त हुए। 26 दुकानों का लाखों सामान क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार की मध्य रात्रि एक बजे पैठाणी बाजार से एक किमी ऊपर…

Read More

सोबला-सेला शिविर में सुरक्षित हैं लोग: आईटीबीपी

पिथौरागढ़। सोबला और सेला में राहत शिविरों में रह रहे लोग सुरक्षित हैं। आईटीबीपी के सेनानी रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें धारचूला लाने का प्रयास किया जा रहा है। खोज और बचाव कार्य में सेना के चार, वायु सेना के दो और सिविल प्रशासन का एक हेलीकॉप्टर कार्य कर रहा है। पाछू, भापा, धनगड़ को लकड़ी का अस्थाई पुल बनाकर जोड़ दिया गया है। लास्पा, खलीथ, संदू, तोला, रेलकोट में खाद्य सामग्री पहुंचाने के साथ बुर्फू से तोला को अस्थाई पुल से जोड़ दिया गया है। मर्तोली और रालम…

Read More

आपदा से बच गए मकानों को बचाने की मांग

धारचूला। भाजपा ने नदी किनारे बच गए मकानों को प्राथमिकता से बचाने की मांग की है। क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि काली की बाढ़ से बचे मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। इसके लिए चेकडैम बनाना बेहद जरूरी है। आपदाग्रस्त इलाकों में राशन की किल्लत पैदा हो गई है। कई इलाके ऐसे भी है जहां कोई भी सरकारी नुमाइंदा नहीं पहुंच सका है। कहा कि प्रशासन इस क्षेत्र से विदेशी सैलानियों को निकाल…

Read More

अलग-थलग पड़ा धारचूला, मदकोट

धारचूला/मदकोट। 18 जून को आई भारी आपदा की सबसे ज्यादा मार धारचूला और मदकोट तहसील पर पड़ी है। लेकिन धारचूला और मदकोट को जाने वाली सड़क बंद हैं। सीमा सड़क संगठन मार्ग को खोलने के लिए कार्य पर जुटे हैं , लेकिन तेल और संसाधनों की कमी परेशानी पैदा कर रही है। ग्रिफ का दावा है कि तीन दिन के भीतर धारचूला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया जाएगा। उधर मदकोट तक पहुंचने के लिए भी लोगों को दिक्कत हो रही है। यहां मदकोट से जौलजीबी के बीच तीन…

Read More

फिर मुसीबत में पड़ सकते हैं पहाड़

हल्द्वानी। कल से पहाड़ों पर भारी बारिश के आसार हैं। इससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित होंगे और आपदा पीड़ित मुसीबत में पड़ सकते हैं। मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर से पीड़ितों को निकालने का काम रुक जाएगा। बारिश का सबसे अधिक असर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में रहेगा। बता दें कि पिथौरागढ़ के धारचूला, मुनस्यारी, मदकोट आदि क्षेत्रों में अभी भी सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। मौसम विज्ञानी एचएस कुशवाहा के अनुसार मंगलवार को बारिश की बेहद कम संभावना है लेकिन बुधवार से पहाड़ों पर मुसीबत हो…

Read More

सिख समुदाय ने आपदा पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

हल्द्वानी। गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा निवासी सिख संगत के आपसी सहयोग से आपदा प्रभावितों के लिए एक ट्रक राहत सामग्री भेजी गई है। सामान में खाद्यान्न, कपड़े, कंबल, तिरपाल, दवाईयां आदि सामान शामिल था। एसडीएम हरवीर सिंह, एआरटीओ गुरुदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रक को रवाना किया। गुरुद्वारे में हुई अरदास में आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई गई। वहीं आल इंडिया वीमेंन कान्फ्रेंस के सदस्यों की बैठक में आपदा से प्रभावित लोगों के लिए हरसंभव सहायता जुटाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष छाया सक्सेना ने विभिन्न स्वैच्छिक,…

Read More

डाकघरों में नहीं बिकेगा अब सोना

हल्द्वानी। प्रदेश के डाकघरों में अब सोना नहीं मिलेगा। रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के सोने के सिक्के और अन्य विकल्पों के रूप में सोने पर निवेश बंद करने के बाद डाकघरों के सामने यह मजबूरी आई है। इंडिया पोस्टल सोने की बिक्री के मामले में रिलायंस का सबसे बड़ा साझीदार था। रिलायंस ने हल्द्वानी डाकघर से अपना सारा स्टॉक भी उठा लिया है। सोने की बिक्री डाकघरों की आय का एक बड़ा माध्यम था। हल्द्वानी के प्रधान डाकघर ने ही 11 नवंबर 2011 को योजना शुरू होने के बाद दो करोड़…

Read More

भवाली-अल्मोड़ा एनएच का हटा रोड़ा

भीमताल/गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को परीक्षण के तौर पर करीब पांच घंटे तक छोटे वाहनों के लिए खोला गया। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने भी जौरासी पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक इस वैकल्पिक मार्ग पर केवल चार घंटे तक ही छोटे वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। फिलहाल बड़े वाहन तीन दिन तक और वाया रानीखेत ही अल्मोड़ा रवाना होंगे। बता दें कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के चलते जौरासी के पास कोसी नदी के…

Read More