चौखुटिया। ग्राम पंचायत बसरखेत के खौला में बादल फटने से एक युवक की मौत हो गई। पानी के सैलाब में 100 बकरियां, तीन भैंसे और तीन पनचक्कियां बह गई हैं। तीन पैदल पुल, रास्ते, सिंचाई गूलें और पेयजल योजनाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। खौला पहुंचने का मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोग जान जोखिम में डालकर गांव पहुंच रहे हैं। तड़ागताल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसरखेत के खौला में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची। अचानक आई इस आफत में गोपालसिंह का बेटा जयपाल…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बाढ़ का खतरा देख शिफ्ट किए 60 परिवार
लक्सर। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शेरपुर बेला गांव के 60 परिवार के 300 लोगों को खानपुर एक प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों के खाने पीने की व्यवस्था भी कर दी गई है। एक सप्ताह पूर्व हुई भारी बारिश के चलते लक्सर क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। शेरपुर बेला गांव में उफनते पानी ने तटबंध तोड़ दिया था। करीब 150 मीटर गंगा नदी का तटबंध टूटा हुआ है। पहाड़ों…
Read Moreनहीं ले पाए मदद को पहुंचे डाक्टरों की सेवाएं
हरिद्वार। इसे बदइंतजामी नहीं तो और क्या कहेंगे। आपदा की इस घड़ी में चिकित्सकों की कमी से कराह रहे हरिद्वार जिले को अलीगढ़ मेडिकल कालेज (एएमसी) से 10 डाक्टर मिले। लेकिन समन्वय की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग इनका इस्तेमाल नहीं कर पाया। दिनभर डाक्टर खाली बैठे रहे। इन्हें कहां भेजना है इस पर निर्णय शाम तक भी नहीं हो पाया। आखिर डाक्टरों का दल ऋषिकेश के लिए रवाना हो गया। हरिद्वार जिले में डाक्टरों की कमी लंबे समय से बनी हुई हैं। हाल यह है कि जनपद में कहीं…
Read Moreमहाराष्ट्र देगा उत्तराखंड को दस करोड़ : चव्हाण
हरिद्वार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार को दस करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रेलवे स्टेशन पर चल रहे आपदा राहत शिविर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सोमवार को रेलवे स्टेशन में पत्रकारों से मुखातिब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार को दैवीय आपदा में सहायता के लिए दस करोड़ रुपये देने की घोषणा की। यदि और सहायता की…
Read Moreरुड़की के होटल में दी नकल की ट्रेनिंग
हरिद्वार। सीपीओ की परीक्षा में नकल कराने के लिए गिरोह के सरगना कुलदीप राठी ने परीक्षा में बैठने वाले चार युवकों को रुड़की के एक होटल में प्रशिक्षण दिया था। इसमें वट्स एप्लिकेशन और ब्लूटुथ का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई थी। यही नहीं परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर जल्द से जल्द बताने के लिए कुछ दूसरे लोगों से भी फोन पर मदद ली जा रही थी। इसमें एक महिला को भी शामिल किया गया था। कर्मचारी चयन आयोग की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली सीपीओ परीक्षा…
Read Moreपीने योग्य नहीं अलावलपुर में पानी
हरिद्वार। डायरिया की चपेट में आए अलावलपुर गांव का पानी पीने योग्य नहीं हैं। गांव का दूषित पानी ही डायरिया फैलने की जड़ बना हुआ है। आईडीएसपी टीम के पहुंचने के बाद गांव में स्थिति नियंत्रण में है। सोमवार को टीम ने गांव में पीड़ित मरीजों को उपचार देने के साथ-साथ एहतियात बरतने की भी सलाह दी। अलावलपुर गांव में डायरिया फैलने की खबर को ‘अमर उजाला’ ने 20 जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर शिविर लगाया। लोगों को…
Read Moreमंदिरों में नहीं हो रहा परंपराओं का निर्वहन
रुद्रप्रयाग। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक विरासत के साथ ही नैतिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। उत्तराखंड स्थित देवधामों में जल प्रलय के कारणों को बताते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है। मंदिरों की प्राचीन परंपराओं का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। केदारनाथ को गाय के दूध से धोया जाता था। अब ऐसा नहीं हो रहा है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि केदारनाथ में भगवान शिव का स्वयंभू लिंग है। ऐसे में…
Read Moreभवन क्षतिग्रस्त, किशोरी घायल
जखोली। रविवार रात को भारी बारिश से लस्तर नहर के उफान पर आने से एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि एक किशोरी घायल हो गई। किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अतिवृष्टि के कारण लस्तर नहर उफान में आ गई। नहर में सिल्ट आने के कारण यह चोक हो गई, जिससे कपनिया निवासी धूम सिंह भंडारी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। भवन में धूम सिंह के परिवार के तीन सदस्य थे। इस हादसे में उनकी पुत्री विनीता घायल हो गई। उसे उपचार के…
Read Moreआपदा प्रभावितों की मदद को आगे आ रहे लोग
बागेश्वर। 17 जून को उत्तराखंड में आई आपदा ने हर आदमी को झकझोर दिया है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी और गड़िया माइनिंग कार्पोरेशन ने जिलाधिकारी बीएस मनराल को मुख्यमंत्री राहत कोष में अलग-अलग धनराशि सौंपी। भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने डीएम को 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, हीरा सिंह धपोला मंडल अध्यक्ष दयाल कांडपाल आदि मौजूद थे। कौसानी क्षेत्र…
Read Moreकभी शिक्षा का मंदिर अब अराजक तत्वों का अड्डा
कांडा। कांडा पड़ाव में आईटीआई भवन को लोगों ने पसीना बहाकर और एक-एक पाई जुटाकर तैयार किया था। यह भवन गुजरे वक्त में लोगों के पारस्परिक सहयोग के साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उपयोग में नहीं होने के कारण अब यह धरोहर बरबाद हो रही है। आज कोई भी इसका सुधलेवा नहीं है। 1944 में कांडा पड़ाव में हाईस्कूल की कक्षाओं के साथ लोगों ने विद्यालय का संचालन किया। श्रमदान और पारस्परिक सहयोग से लगभग सात नाली भूमि पर दस कमरे और एक बड़ा हाल बनाया।…
Read More