गन्ने के बीज के चयन के सुझाए उपाय

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर में उत्तराखंड के गन्ना पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। 24 जून से आरंभ हुए प्रशिक्षण शिविर में वैज्ञानिक अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि गन्ना वानस्पतिक संबंर्द्ध द्वारा उगायी जाने वाली फसल है। जिसमें गन्ने के टुकड़े काटकर ही बीज गन्ना बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मातृ गन्ने का चयन अच्छी तरह नहीं करने या रोगी गन्ने से तैयार प्रत्येक पेड़े में रोग लगना निश्चित है। काना, उकठा, कंडुवा, विवर्ण, गन्ने का बौना तथा लीफस्काल्ड सभी बीज…

Read More

सत्र से पहले शिफ्ट होगा छोटा जीजीआईसी

काशीपुर। छोटा जीजीआईसी विद्यालय की दुर्गति का समाचार छपने के बाद जागे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बरसात में स्कूल चलाने के लिए वैकल्पिक स्थान ढूंढना शुरू कर दिया है। साथ ही भवन की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने अपने 23 जून के अंक में ‘लिंटर से झांक रही सरिया, पानी में कक्षा’ शीर्षक से छोटा जीजीआईसी विद्यालय का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार छपने के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय…

Read More

यात्रियों की मदद के लिए जुटे हैं जवान

उत्तरकाशी। सेना, आईटीबीपी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं गंगोत्री घाटी में फंसे यात्रियों की मदद में जुटे हैं। प्रति दिन जवान दुर्गम चट्टानी रास्तों से 300 से अधिक यात्रियों को मनेरी हेलीपैड तथा उत्तरकाशी तक पहुंचा रहे हैं। गंगोत्री मार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद होने के कारण यात्री पहाड़ी चट्टानों पर चढ़कर पैदल मार्ग से होकर उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। इन स्थानों पर सेना और आईटीबीपी के जवान रस्सी के सहारे यात्रियों को निकाल रहे हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षित दिगंबर पंवार, जगमोहन रावत, सोबन भंडारी, दशरथ…

Read More

एसडीएम के तबादले की मांग

पुरोला। आपदा से हुई क्षति का आकलन कर शासन को रिपोर्ट न भेजने पर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के तबादले की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में तहसील में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। गुस्साए लोगों का कहना था कि आपदा के दस दिन बाद भी प्रशासन अब तक क्षेत्र में हुई क्षति का आकलन नहीं करा पाया है। जिससे प्रभावितों को मुआवजा तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर…

Read More

सड़कें अवरुद्ध, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे समेत तमाम सड़कें अवरुद्ध एवं बदहाल होने से जिले में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। सड़कें दुरुस्त होने से काफी राहत मिल सकती है। महात्मा गांधी विचार मंच ने प्रशासन से अवरुद्ध एवं बदहाल सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। ऋषिकेश-उत्तरकाशी हाईवे बदहाल है। सोमवार रात को हुई बारिश से यह मार्ग कई जगह फिर से बंद हो गया है। उत्तरकाशी से आगे गंगोत्री तक सड़क जगह-जगह अवरुद्ध है। जोशियाड़ा, तिलोथ क्षेत्र के लोगों के लिए वाहनों से आवाजाही बेहद जोखिम…

Read More

पहाड़ी पगडंडियां नाप कर सूज गए पांव

उत्तरकाशी। गंगोत्री की ओर फंसे यात्री एक-दूसरे का हौसला बांधते हुए पहाड़ी पगडंडियों को नाप रहे हैं। चार दिन तक हर्षिल में इंतजार के बाद भी हेलीकाप्टर न मिलने पर गाजीपुरी और फैजाबाद के बुजुर्ग यात्रियों का दल पैदल उत्तरकाशी पहुंच गया। मंगलवार को फैजाबाद यूपी के 44 सदस्यीय यात्री दल के मुखिया राम कुमार बताते हैं कि उनके दल में अधिकतर यात्री बुजुर्ग थे। 18 जून को गंगोत्री से पैदल चलकर हर्षिल पहुंचे। यहां तीन दिन तक हेलीकाप्टर से जाने के लिए इंतजार किया, लेकिन भीड़ के चलते हमें…

Read More

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने फूंका मंत्री का पुतला

उत्तरकाशी। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जेई को थप्पड़ मारने के विरोध में मंत्री का पुतला फूंककर रोष जताया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर मंत्री को कैबिनेट से बर्खाश्त करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। आपदा प्रभावित खरादी में बैठक के दौरान शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार द्वारा सिंचाई विभाग के जेई को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विश्वनाथ चौक पर काबीना मंत्री का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।…

Read More

प्रतिस्थानी के बगैर एक और डाक्टर का स्थानांतरण

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में डाक्टर आना नहीं चाहते दूसरी तरफ जो डाक्टर यहां रहना चाहते हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग स्थानांतरित कर देता है। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रीति पंत का स्थानांतरण हल्द्वानी के लिए कर दिया है। उनके स्थान पर कोई प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। बेस अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रीति पंत अल्मोड़ा में ही रहकर काम करना चाहती हैं। लेकिन उनका स्थानांतरण हल्द्वानी कर दिया गया है। उनकी…

Read More

सीडीओ ने अनियमितता पर पशु अस्पताल सील कराया

धौलछीना। मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने भैंसियाछाना ब्लॉक में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर सीडीओ ने पशु अस्पताल को सील करवा दिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित उद्यान विभाग के मोबाइल टीम इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ ने मंगलवार का धौलछीना स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। पशु अस्पताल में डाक्टर अनुपस्थित मिली और काफी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं रखी गई थीं। वहां मौजूद एक मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीडीओ को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। अनियमितता मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पताल सील…

Read More

गगास उफनाई तो बह जाएंगे उकला, मजगांव, कोटली

रानीखेत। इस बार यदि गगास नदी उफनाई तो सिलोर घाटी में नदी किनारे बसे उकला, मजगांव और कोटली गांवों को बहने से कोई नहीं रोक सकता। ग्रामीण नदी से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर हैं और बारिश होने की संभावना के चलते ग्रामीण सहमे हुए हैं। कृषि बाहुल्य इस क्षेत्र में गत आपदा में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी, शासन प्रशासन के नुमाइंदों ने गांवों का निरीक्षण कर गगास नदी का रुख मोड़ने, तटबंध बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इन पर अमल तक नहीं हुआ।…

Read More