चंबा/कंडीसौड़। भूस्खलन से एक बार फिर जिले के तीन प्रमुख मार्ग सात से नौ घंटे तक बाधित रहे। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। खाड़ी कस्बे के समीप दो यात्री वाहनों के ऊपर मलबा गिरने से यात्रियों में दहशत छा गई। हालांकि इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सोमवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर डेंजर जोन दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। नागणी, आमसेरा, खाड़ी और ताछला में भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने से वाहन जगह-जगह…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पोखरी के 25 परिवारों के ऊपर मंडरा रहा खतरा
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर में पोखरी गांव के ऊपर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। सड़क के पानी से जर्जर हो रही देवीसौड़ पहाड़ी के नीचे बसे गांव के 25 परिवारों के घरों में दरारें पड़ गई है। पोखरी के ग्रामीणों के लिए मुखेम-पोखरी मोटर मार्ग परेशानी का कारण बन गया है। बरसाती पानी सड़क से सीधे उन लोगों के घरों में घुस रहा है। कई भवनों में दरारें पड़ गई है। सोमवार को हुई बारिश के बीच गांव के 10 परिवारों को घर छोड़ना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है,…
Read Moreमिलना भी जरूरी नहीं समझा राहुल गांधी ने
कर्णप्रयाग। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आपदा प्रभावितों को कुछ देना तो दूर, मिलना भी मुनासिफ नहीं समझा। उनके आने की सूचना पर गौचर हवाई पट्टी पहुंचे लोगों को मायूसी हाथ लगी। सोमवार रात्रि को पौन दस बजे राहुल गांधी खेड़ाखाल-खांकरा से होते हुए ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग से गौचर आईटीबीपी गेस्ट हाउस पहुंचे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी को आठ बजे राहत शिविर पहुंचना था, लेकिन वे प्रात: दस बजे हेलीकॉप्टर से केदारघाटी के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि मौसम खराबी के चलते उनका हेलीकॉप्टर केदारनाथ…
Read Moreभैरवचट्टी में फंसे हैं कई तीर्थयात्री
गौचर। मंगलवार को भी सेना और वायु सेना के जवानों ने केदारघाटी और बदरीनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। गौरीकुंड से जंगलों और पगडंडियों से किसी तरह पैदल चलकर गौचर पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि अभी भी भैरवचट्टी के पास कुछ लोग फंसे हैं। बताया कि गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव के सामने पचास से साठ खच्चर जिंदा हैं। मींग गदेरा नारायणबगड़ निवासी हरीश ने बताया कि गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव के सामने नदी पार पचास से साठ खच्चर फंसे हैं। गैरसैंण के अर्जुन ने बताया…
Read Moreनरेंद्र, भरत, पृथ्वी का नहीं लगा पता
कर्णप्रयाग। केदारनाथ के एक होटल में काम करने वाले दो भाई बाढ़ में बह गए थे, जिनमें से एक तो बच गया, लेकिन दूसरा लापता है। साथ ही भतीजे और मामा का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पोखरी के मसोली गांव के सते सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई नरेंद्र सिंह, भतीजा भरत सिंह और मामा पृथ्वी पाल सिंह केदारनाथ में होटल में काम करते थे। 16 जून की शाम को कुछ नहीं हुआ, लेकिन सुबह जैसे ही होटल में नाश्ता और अन्य खाने की तैयारी करने…
Read Moreबदरीनाथ से 771 लोग लाए जोशीमठ
जोशीमठ। दूसरे दिन भी मौसम खराब होने से मंगलवार को जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए सिर्फ चार घंटे ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू हो पाया। इसमें 115 तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर और 656 को पैदल रेस्क्यू कर जोशीमठ लाया गया। मंगलवार को जोशीमठ में सुबह चार से आठ बजे तक तेज बारिश हुई। सुबह नौ बजे बारिश बंद हुई, लेकिन कोहरा होने से हेलीकॉप्टर बदरीनाथ के लिए उड़ान नहीं भर पाए। 11 बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। करीब बीस मिनट बाद 16 तीर्थयात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर जोशीमठ पहुंचे। सेना…
Read Moreमुआवजे के लिए भड़का जनाक्रोश
टनकपुर। मुआवजा राशि बांटने को लेकर लोगों में गुस्सा है। प्रभावितों के चिन्हीकरण से गुस्साए लोगों ने पहले नगर पालिका गेट पर धरना दिया और फिर बोर्ड की बैठक में जा रहे पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और सभासदों का घेराव कर नगर पालिका कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जेएस राठौर और कोतवाल नरेश चंद के तीन दिन के अंदर वंचित प्रभावितों के चिन्हीकरण का आश्वासन पर लोग शांत हुए। आपदा से प्रभावितों के चिन्हीकरण में प्रशासन के रवैये से लोगों में पहले ही गुस्सा बना…
Read Moreघाट के पुनर्निर्माण को भेजेंगे शासन को प्रस्ताव
टनकपुर। 17 जून की बारिश से ध्वस्त शारदा स्नानघाट के पुनर्निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा पांच करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए नई दुकानों का निर्माण होगा। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सर्वसम्मति से शहर के विकास को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। बीआरजीएफ योजना के तहत 73 लाख 87 हजार 237 रुपये से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है। लाइसेंस दरों में…
Read Moreमौत को सामने गुजरते देखा
लोहाघाट। नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण लेने गए पिंडर ग्लेशियर गए चंपावत जिले के 30 युवक सकुशल लौट आए हैं। यह दल पिंडर घाटी के द्वाली में लगातार पांच दिनो तक फंसा रहा। इनमें प्रशिक्षित युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जहां स्वयं को सुरक्षित रखा वहीं इन्होंने अन्य पर्यटकों को भी नया जीवन दिया। इस दल का नेतृत्व कर रहे विनोद भट्ट, बीबी जोशी, मनीष जोशी, विनय अरोड़ा ने वहां के हालातों को बयां किया। उनका कहना था कि प्रकृति का वीभत्स रूप तथा मौत को…
Read Moreगन्ने के बीज के चयन के सुझाए उपाय
काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर में उत्तराखंड के गन्ना पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। 24 जून से आरंभ हुए प्रशिक्षण शिविर में वैज्ञानिक अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि गन्ना वानस्पतिक संबंर्द्ध द्वारा उगायी जाने वाली फसल है। जिसमें गन्ने के टुकड़े काटकर ही बीज गन्ना बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मातृ गन्ने का चयन अच्छी तरह नहीं करने या रोगी गन्ने से तैयार प्रत्येक पेड़े में रोग लगना निश्चित है। काना, उकठा, कंडुवा, विवर्ण, गन्ने का बौना तथा लीफस्काल्ड सभी बीज…
Read More