
ऊखीमठ। पुलिस रेसक्यू टीम की ओर से कालीमठ में फंसे 12 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ऊखीमठ पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ऊखीमठ प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि कविल्ठा में गत दिनों आयोजित महाकवि कालिदास समारोह में शामिल होने आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनगर कृष्णानंद मैठाणी, जीआईसी मंडल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश डिमरी समेत 12 लोग पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण कालीमठ में फंस गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाने में दी गई, जिस पर एसआई अमरचंद्र शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को भेजा गया। बताया कि रविवार को रेस्क्यू टीम राउलैंक होते हुए फंसे लोगों को सुरक्षित ऊखीमठ ले आई है।
