पिथौरागढ़/मुनस्यारी। 16,17 जून के कुदरती प्रलय से मुनस्यारी तहसील का मदकोट बुरी तरह थर्राया है। मदकोट बाजार में ही खासी तबाही मची है। आठ दुकान, मकान समेत कई सरकारी भवन गोरी नदी में समा गए हैं। सड़क, पैदल मार्ग, झूलापुल बह गए हैं। लुम्ती झूलापुलबहने से 100 लोग फंसे हैं। बसंतकोट झूलापुल क्षतिग्रस्त होने से पांच हजार की आबादी गांवों में कैद होकर रह गई है। प्रभावित लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। राहत के नाम पर प्रशासन का एक आदमी भी इन इलाकों में नहीं पहुंचा है।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
1000 से ज्यादा लोग फंसे
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी/मदकोट। जिले में अभी भी 1000 से अधिक लोगों को राहत का इंतजार है। आज सेना ने तेजम से 24, नागलिंग से 9 लोगों को निकाला। निकाले गए यात्रियों में चंपावत के पुलिस अधीक्षक केएस नागन्याल भी हैं। जबकि दूसरे राहत दल ने खरसा पोंटिंग में फंसे 27 लोगों को लिलम पहुंचाया जा रहा है। फगवा जगह में बेघर हुए तीन परिवारों में से एक ने गुफा में शरण ली है। जबकि दो परिवार मुनस्यारी और मदकोट मेें रह रहे हैं। वैसे मौसम की खराबी की वजह से हवाई सेवा…
Read Moreघास पर खिलाओ तो दिखे भारतीय हॉकी का दम
हल्द्वानी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र और 1975 में हॉकी विश्वकप के विजेता भारतीय टीम के कैप्टन रहे मशहूर हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार रविवार को नैनीताल पहुंचे। उन्हें अमर उजाला की ओर से चल रहे ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है। नैनीताल जाने से पहले वह अमर उजाला के हल्द्वानी कार्यालय में भी रुके, जहां भारतीय हॉकी की बिगड़ती दिशा और दशा पर उन्होंने चिंता जताई। गेंद पर असाधारण नियंत्रण कौशल के धनी अशोक कुमार ने एस्टोटर्फ को भारतीय हॉकी…
Read Moreडेढ़ लाख खर्च फिर भी आती सड़ांध
हल्द्वानी। मंडी समिति में सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद मंडी परिसर में गंदगी के ढेर लगे हैं। जगह-जगह कूड़ा सड़ने से उठ रही सड़ांध से किसानों और व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुमाऊं मंडल की सबसे बड़ी कृषि उत्पादन मंडी इस समय अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। बरसात के पानी की निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बरसात होने पर जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। मंडी परिसर में पानी के…
Read Moreमुंबई, जयपुर, अहमदाबाद से भेजी मदद
हल्द्वानी। आपदा प्रभावितों की मदद को उत्तराखंड के दूसरे जगहों पर रहने वाले लोग भी सामने आ रहे हैं। मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद से उत्तराखंड प्रवासियों ने मदद एकत्र कर भेजी है। सामान से लदा ट्रक रविवार को हल्द्वानी पहुंचा है, जिसे जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा। प्रवासियों ने आगे भी हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हर तरफ से कदम बढ़ रहे हैं। मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद आदि जगहों पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। वह…
Read Moreपहाड़ों को कुछ राहत मिलेगी
हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों के लिए राहत की खबर है। पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश की संभावना कम है। इससे राहत-बचाव कार्य में तेजी आएगी। तराई-भाबर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है जबकि कुछ हिस्सों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ेगा। रविवार को कुछ समय के लिए हुई बारिश से तापमान करीब चार डिग्री नीचे 26.8 पर आ गया था। रविवार को तराई-भाबर में 32.4 मिमी बारिश हुई। पहाड़ों पर भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान काफी नीचे आया। पंतनगर विवि…
Read Moreयात्रियों की मौत का जिम्मेदार कौन
देहरादून। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ, केदारनाथ में रोक के बावजूद जिस तेजी से अनियोजित निर्माण हुआ, पर्यावरणविदें के मुताबिक इससे प्रकृति की सहनशीलता जवाब दे गई। इसी का नतीजा रहा कि देशभर से यहां पहुंचे हजारों तीर्थयात्रियों को जान से हाथ धोना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि कई बार की चेतावनी के बावजूद सरकारी एजेंसियां आंखें मूंदे रही। यात्रा की आयोजक श्री बदरी-केदार मंदिर समिति तो इससे भी एक कदम आगे रही। जो यात्रियों की सुरक्षा की परवाह किए बगैर केवल तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या…
Read Moreशिक्षकों के तबादलों पर शासन ने लगाई रोक
देहरादून। आपदा के चलते शिक्षकों के तबादलों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब अग्रिम आदेशों तक शिक्षक अपनी मूल तैनाती पर बने रहेंगे। मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपदा को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। आपदा को देखते हुए मुख्य सचिव ने बीते दिनों सभी विभागों में तबादलों पर रोक का आदेश दिया था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में शिक्षकों के तबादले कर दिए थे। शिक्षा महानिदेशक पीएस जंगपांगी ने कहा कि इस आदेश…
Read Moreकेदारनाथ चौकी इंचार्ज और सीओ मैक्स में भर्ती
देहरादून। आपदा में घायल हुए केदारनाथ चौकी इंचार्ज और सीओ को दून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार मंदिर ड्यूटी पर तैनात 15 जवान अब भी लापता हैं। केदारनाथ चौकी इंचार्ज सुबोध मंमगाईं ने बताया कि दो दिन तेज बारिश के बाद 16 जून की सुबह से तबाही के संकेत मिलने लगे थे। पुलिस ने नदी किनारे बने हास्पिटल, जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और कई आश्रम खाली करवा दिए थे। लाउड स्पीकर से लोगों को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी। शाम होते-होते स्थिति बेकाबू हो…
Read Moreमहिलाओं में खौफ का सबब बना लुटेरा दबोचा
देहरादून। लंबे से समय से राजधानी में महिलाओं के लिए खौफ का कारण बने मोटू-पतलू चेन स्नेचर गैंग में से पुलिस ने एक को दबोच लिया। पतलू अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़ में आया स्नेचर पहले भी कई बार जेल जा चुका है। रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि पटेलनगर में स्थित होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कर्मचंद पुत्र वेदपाल निवासी भारापुर भोरी थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार बताया। बताया कि…
Read More