नैनबाग (टिहरी)। प्रकृति का रौद्र रूप देखकर मोगी और परोड़ी के ग्रामीणों की नींद गायब होने लगी है। भीषण आपदा से दर्जनों घर ध्वस्त हो गए हैं। दोबारा बारिश होने पर गांव के 100 से अधिक परिवारों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। जिससे ग्रामीणों को भविष्य की चिंता सता रही है। जौनपुर के ग्राम परोड़ी में 20 परिवारों के मकान पूरी तरह से टूट गए हैं। किसी तरह जान बची तो लोगों ने पंचायत घर, छानियां और आयुर्वेदिक अस्पताल में शरण ली है। स्थिति यह है कि उस क्षेत्र…
Read MoreCategory: Uttarakhand
राहत शिविरों में पर्याप्त इंतजाम: डीएम
नई टिहरी। जिला प्रशासन की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिए कांगड़ी, मयाली, घनसाली, कीर्तिनगर, खांडखाला, चंबा, नागणी, देवप्रयाग और ऋषिकेश में राहत शिविर लगाए गए हैं। जिसमें खाना-पानी और दवाइयों की पूरी व्यवस्था की गई है। डीएम नितेश झा ने खांडखाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अभी तक 30 हजार यात्रियों को निकाला गया है। आपदा पीड़ितों के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जा रही है। शनिवार को ही 55 वाहनों से 15 सौ लोगों को ऋषिकेश पहुंचाया गया। डीएम…
Read Moreस्वयं सेवी संस्थाओं ने लगाए शिविर
गोपेश्वर। बदरीनाथ और गोविंदघाट से लौट रहे तीर्थयात्रियों की मदद को बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ, पीपलकोटी, मायापुर, चमोली, नंदप्रयाग और सोनला में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाआें ने निशुल्क राहत शिविर लगाए हुए हैं। पीड़ित तीर्थयात्रियों को वाहनों तक ही खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। चमोली में हर एक वाहन में बैठे तीर्थयात्रियों को बुरांस का जूस दिया जा रहा है। हाईवे पर रोटरी क्लब, देहरादून, व्यापार संघ चमोली, व्यापार संघ रानीखेत, व्यापार मंडल गढी, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल ने शिविराें में भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाई…
Read Moreबदरीनाथ से निकाले 14 सौ 95 यात्री
गोपेश्वर। रविवार को शाम छह बजे से बदरीनाथ धाम से हेलीकॉप्टर के जरिए 545 को जोशीमठ और 250 तीर्थयात्रियों को गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया गया। वहीं, बदरीनाथ से हनुमान चट्टी तक 700 लोगों को वाहन से लाया गया। जहां से उन्हें लामबगड़ होते हुए जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी चमोली एसए मुरुगेशन ने बताया कि बदरीनाथ में अभी भी सात हजार 500 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। मौसम ने साथ दिया, तो तीन दिनों के भीतर सभी तीर्थयात्री निकाल दिए जाएंगे। 183 लाए राहत कैंप गौचर। रविवार को सेना के…
Read Moreसेना का सूर्या होप-थ्री ऑपरेशन शुरू
गौचर। मौसम की खराबी को देखते हुए रविवार दोपहर से सेना ने सूर्या होप-थ्री ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत केदारघाटी और जोशीमठ में फंसे ऐसे यात्रियों को जिन्हें, मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर से नहीं लाया जा सकता है। उन्हें पोर्टर और सेना के जवानों की मदद से गौरीकुंड, सोन प्रयाग और निचले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर पैदल और सड़क मार्ग से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। सेना के मध्य कमान के कमांडर ले. जर्नल अनिल चैत ने कहा कि सेना के छह प्लैग टैग सीनियर…
Read Moreप्रेम-प्रसंग की चलते विवाहिता की हत्या
कर्णप्रयाग। युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या करन का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर विवाहिता का शव बरामद कर लिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि 22 जून को घाट ब्लाक के भेटी गांव निवासी कमल सिंह ने अपनी विवाहिता बहन के गुम होने की तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसकी बहन नंदी देवी निवासी गांव पगना (घाट) बीते…
Read Moreकनिष्का, अमानत, शिवानी, ममता ने जीता गोल्ड मेडल
लोहाघाट। 10वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन माइंस 7 आयु वर्ग में रानीखेत की कनिष्का जोशी ने गोल्ड मेडल जीता। इसी वर्ग में हरिद्वार की अमानत कौर ने गोल्ड मेडल जीता। जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून की शिवानी गुप्ता और ऊधमसिंह नगर की ममता रानी ने गोल्ड मेडल जीता। सीनियर बालक वर्ग में रानीखेत के महेंद्र गहतोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, यूएस नगर, हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, खटीमा, ऋषिकेश की…
Read Moreखेल और नियोजन मंत्री अग्रवाल ने किया क्षेत्र का दौरा
चंपावत। खेल और नियोजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी सहित अधिकारियों से वार्ता कर दैवीय आपदा के हालातों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश भी जारी किए। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवागमन सुचारू करने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विस्थापन कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए…
Read Moreअक्षय का आईआईटी के लिए चयन
खटीमा। नगर के वरिष्ठ फर्टीलाइजर व्यवसायी हुकम चंद सिंघल के पुत्र अक्षय सिंघल का चयन जेईई एडवांस परीक्षा में आईआईटी के लिए चयन हो गया है। अक्षय ने राष्ट्रीय स्तर पर 363 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षय ने इंटर में भी गतवर्ष 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लाक टाप किया था। सर्राफ पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्र रहे अक्षय ने पहले प्लस लर्निंग में कोचिंग की और 2012 में आईआईटी में 12480 वीं रैंक हासिल की। इस बार अक्षय ने दिल्ली में कोचिंग…
Read Moreअवैध टीके लगाते एक को दबोचा
काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डा. केके शर्मा ने अवैध रूप से हैप्पेटाइटिस बी के टीके लगाकर रुपये वसूलने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। नगर की जनता बीते वर्ष लखनऊ के एक एनजीओ द्वारा सैकड़ों नागरिकों को हैप्पेटाइटिस बी के टीके लगाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने और टीके पकने के मामले को अभी भूल नहीं पाई थी कि रविवार को किसी ने डा. शर्मा को सूचित किया कि कुछ लो खड़कपुर देवीपुरा में हैप्पेटाइटिस बी के टीके लगाकर लोगों को कार्ड बनाकर दे रहे हैं।…
Read More