केदारनाथ चौकी इंचार्ज और सीओ मैक्स में भर्ती

देहरादून। आपदा में घायल हुए केदारनाथ चौकी इंचार्ज और सीओ को दून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार मंदिर ड्यूटी पर तैनात 15 जवान अब भी लापता हैं।
केदारनाथ चौकी इंचार्ज सुबोध मंमगाईं ने बताया कि दो दिन तेज बारिश के बाद 16 जून की सुबह से तबाही के संकेत मिलने लगे थे। पुलिस ने नदी किनारे बने हास्पिटल, जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और कई आश्रम खाली करवा दिए थे। लाउड स्पीकर से लोगों को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी। शाम होते-होते स्थिति बेकाबू हो गई। सीओ रुद्रप्रयाग रामेश्वर ने बताया कि सोमवार सुबह केदारनाथ चौकी समेत यहां सब कुछ बह चुका था। मंदिर के पास पुलिस, पीएसी, एलआईयू, आईआरबी के 91 जवान तैनात थे, इनमें 15 लापता हैं। केदारनाथ चौकी के सेकेंड इंचार्ज भूषण काला को भी मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related posts