अल्मोड़ा। अल्मोड़ा तहसील के उड्यूड़ा गांव से 26 वर्षीय एक विवाहिता पिछले आठ दिनों से लापता है। सलना गांव (ताकुला) निवासी विवाहिता के पिता हरी राम ने जिलाधिकारी को पत्र देकर लापता पुत्री का पता लगाने की गुहार लगाई है। विवाहिता अपने तीन बच्चों को ससुराल (उड्यूड़ा) में ही छोड़ गई है। ताकुला ब्लाक के सलना गांव निवासी हरी राम ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि ससुराल उड्यूड़ा से उनकी 26 वर्षीय पुत्री अनीता पत्नी राजेंद्र राम पिछले 10 जुलाई से लापता है। हरी राम के अनुसार…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आपदा राहत के काम में ढिलाई पर खौले डीएम
पिथौरागढ़। आपदा राहत कार्य में दिए गए दायित्वों का निर्वहन न करने पर जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने सीएमओ, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत के एक पीसीएस अधिकारी के साथ ही तमाम अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण के दायरे में आपदा प्रबंधन अधिकारी भी आए हैं। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, आपदा के आगणन के लिए चंपावत से आए एक पीसीएस अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और थाना प्रभारी धारचूला से…
Read Moreडेढ़ लाख से अधिक लोगों को काट चुके कुत्ते
हल्द्वानी। प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद इन घटनाओं की रोकथाम को लेकर शासन-प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। राज्य में अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। राजधानी देहरादून में चार साल के भीतर 12 लोगों की कुत्ते के काटने से मौत हो चुकी है। शहरी क्षेत्र हों या ग्रामीण, इनमें आवारा कुत्तों से हर कोई परेशान रहता है। सरकारी अस्पताल में रोजाना आठ से दस लोग कुत्ते के काटने से जख्मी होकर पहुंचते हैं। अस्पताल में…
Read Moreडीएवी में इंटरनल परीक्षाओं पर रोक
देहरादून। डीएवी पीजी कालेज में हंगामे का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने एचओडी की बैठक में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए एमए, एमएससी और एमकॉम की इंटरनल परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को कालेज का पहला दिन था। छुट्टियों के दौरान दिवंगत कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई। बैठक शुरू होते ही अनुमन्य संख्या पर मेरिट के…
Read Moreपूरे गांव से कर दी करोड़ों की ठगी
देहरादून। रुपया विनियोग कर लाखों ब्याज देने का लालच देकर एक ठग ने अपने रिश्तेदार, गांव के रिटायर्ड फौजी, पड़ोसियों को करोड़ों का चूना लगाया और चंपत हो गया। उसने गांव के हर परिवार से कुछ न कुछ ठगी की। ठग ने गांव के विकलांगों को भी नहीं छोड़ा। मंगलवार को पीड़ित ग्रामीण एसएसपी से मिले और उचित कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए। गांव शुक्लापुर, प्रेमनगर निवासी युवक राजपुर रोड स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करता है। उसने अपने गांव में अपने…
Read Moreकेंद्र भरोसे चल रही प्रभावित क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह केंद्र के भरोसे है। डाक्टर से लेकर दवा, उपकरण तक केंद्र से मांगे जा रहे हैं। 80 डाक्टर केंद्र के तैनात हैं और लगभग दो सौ और मांगे हैं। वहीं राज्य के महकमे की हालत तो ऐसी है कि दवा तो दूर आपदा में आपनों को खो चुके परिवारों को मरहम लगाने के लिए राज्य के पास मनोरोग विशेषज्ञ तक नहीं है। मनोरोग के भी 11 विशेेषज्ञ केंद्र से ही मिले हैं। डाक्टरों की कमी आपदा प्रभावित क्षेत्रों…
Read Moreबिगड़ता पर्यावरण आपदाओं का कारण
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना प्रखंड के राजकीय इंटर कालेज डांगी में अंकिता सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में जैव विविधता की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार घट रहे वन क्षेत्र से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। जो प्राकृतिक आपदाओं का कारण बन रहा है। वक्ताओं ने वन बचाने, प्रदूषण रोकने, सड़कों, जलविद्युत परियोजनाओं के विस्फोट से पहाड़ों को रहे खतरों और लगातार पिघलते ग्लेशियरों पर चिंता व्यक्त की गई। अनीता शर्मा और जगतराम ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान से निपटने की जानकारी दी। जैव…
Read Moreरिटायर शिक्षकों की तैनाती पर भड़की युवक कांग्रेस
नई टिहरी। शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त शिक्षकों को फिर से अनुबंध पर पढ़ाने की जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले पर युवक कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। उन्हाेंने सीएम को ज्ञापन भेजकर इस निर्णय को निरस्त करने तथा प्रशिक्षित बेरोजगारों को नियुक्ति देने की मांग की है। युवक कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार घूम रहे हैं, इस स्थिति में सेवानिवृत शिक्षकों को अनुबंध पर रखने का निर्णय लेकर युवा बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई ऐसे युवा हैं…
Read Moreदूसरों को रोजगार देने वाले हुए बेरोजगार
लमगौंडी निवासी उमेश चंद्र पोस्ती के केदारनाथ में 25-30 कमरों के दो लॉज थे, लेकिन आपदा में दोनों ही ध्वस्त हो गए हैं। उन्होंने नंगे पैर भागकर किसी तरह जान बचाई। उन पर रिश्तेदारों से लिया 50 लाख रुपये का कर्ज भी है। केस दो — गुप्तकाशी के विपिन सेमवाल का गौरीकुंड और केदारनाथ में तीन लॉज, एक रेस्टोरेंट और एक कैंटीन तबाह हो चुके हैं। बैंक का कर्जा नहीं है, लेकिन हालात इस कदर दयनीय हो चुके हैं कि आगे के लिए कुछ सूझ नहीं रहा है। करीब एक…
Read Moreराहत कार्यों में हो रही लापरवाही
गोपेश्वर। भाजपा नेता पुष्पा पासवान ने सरकार पर राहत कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से राहत सामग्री यहां पहुंच रही है, लेकिन पात्र लोगों तक यह नहीं पहुंच पा रही है। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र ममगाईं, रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र रावत, जया सती, हरिबोधनी खत्री आदि मौजूद थे। इस दौरान केदारनाथ त्रासदी में मारे गए तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को श्रद्धांजली दी गई।
Read More