उरेडा ने प्रभावितों को बांटी सोलर लालटेन

गोपेश्वर। जनपद के आपदा प्रभावित गांवों में बिजली के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उरेडा की ओर से सोलर लालटेन उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि जनपद के चांई 170, रैंणी 168, मेरग 156, सलूड-डुंग्रा 430, टंगणी मल्ली 122, टंगणी तल्ली 77, गंणाई 148, मोल्टा 85, पगनों 127, किमाणा 125, कलगोठ 100, ढाक 132, पांडुकेश्वर 287, बडागांव 138, लामबगड 125, माणा 100, गिराबांसा, देवग्राम, ऊर्गम में 152, भेंटा, पिरखी 90, ल्यारी, थैंणा, सलना 92 परखी 36, मल्लर बरगिंडा 85, तल्ला बरगिंडा 119, जखोला 127, थैंग…

Read More

सेलटैक्स चोरी के मामले में तीन ट्रक सीज

चंपावत। एसडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम को मंगलवार को उस समय कामयाबी मिली, जब बिना सेलटैक्स चुकाए विभिन्न प्रकार के सामान से लदे तीन ट्रकों को पकड़ा गया। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी वाणिज्य कर विभाग को दिए जाने के बाद टनकपुर से पहुंची सेलटैक्स विभाग की टीम ने तीनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। सेलटैक्स की चोरी का निर्धारण वाणिज्य कर विभाग की ओर से किया जा रहा है।…

Read More

भाजपाइयों ने किया हवन और शांति पाठ

चंपावत/पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को हवन और शांति पाठ का आयोजन कर केदारनाथ धाम हादसे में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित रमेश चंद्र पंत की अगुवाई में शांति पाठ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंद सामंत, मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, गोविंद फुलारा, जगदीश जोशी, योगेश जोशी, मनोज तड़ागी, हेमंत जोशी, रमेश पंत, मुकेश महराना, हिमेश कलखुड़िया, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी, देवेंद्र पाटनी, ईश्वरी दत्त भट्ट, विनोद गोरखा,…

Read More

भूस्खलन से पाटी कोषागार का भवन खतरे में

लोहाघाट। पाटी में उप कोषागार भवन के पीछे लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण अब यहां का कोषागार भवन किसी भी समय जमींदोज हो सकता है। इस स्थान में पिछले दो वर्षों से भूस्खलन होता आ रहा है, पिछले माह हुई भारी वर्षा के कारण मलबे से भवन का पिछला हिस्सा भर गया है। अब मलबा आने पर सीधे वह भवन को तोड़ेगा। डा.विनोद पाठक, कमलेश संगरौला, जगदीश चंद्र आदि का कहना है कि ट्रेजरी भवन के ऊपर लोनिवि की सड़क धंसने से स्थिति और खराब हो गई है। इस…

Read More

शारदा चुंगी खाली कराने के आदेश

टनकपुर। उफनाई शारदा आबादी की ओर लगातार कटाव कर रही है। हनुमानगढ़ी क्षेत्र के करीब नौ मकान अतिसंवेदनशील दायरे में आ गए हैं। उचौलीागोठ गांव के दो भवन भी तेजी से हो रहे कटाव की जद में आ रहे हैं। इधर प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित कर नगर पालिका प्रशासन को समूची शारदा चुंगी कालोनी खाली कराने के आदेश जारी किए हैं। शहर की शारदा चुंगी कालोनी और हनुमानगढ़ी क्षेत्र में उफनाई शारदा नदी जबरदस्त कहर बरपा रही है। आबादी की ओर रुख कर चुकी शारदा कई परिवारों की सिर…

Read More

आधा दर्जन भवनों पर गरजी जेसीबी

काशीपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने काफी जद्दोजहद के बाद मंगलवार को लक्ष्मीपुर माइनर से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमणकारियों द्वारा अभियान के दौरान तरह-तरह की अटकलें लगाई गई, परंतु अभियान का नेतृत्व कर रही एडीएम निधि यादव के सख्त रुख के चलते अभियान चला। पहले दिन आधा दर्जन निर्माणों पर जेसीबी मशीन गरजी। तकरीबन एक दर्जन अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने का समय लिया। सभी चिह्नित अतिक्रमण हटाने तक अभियान जारी रहेगा। समाजसेवी अनिल माहेश्वरी की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2012 को अपने…

Read More

हारवर्ड की तरह पंतनगर पहचान बनाए : जैन

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति आलोक कुमार जैन ने कहा कि शिक्षकों को ऐसी शिक्षा प्रणाली अपनाना चाहिए, जिससे हमारे विद्यार्थी विश्व प्रतिस्पर्द्धा में खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह हारवर्ड यूनिवर्सिटी एक ब्रांड के रूप में पहचानी जाती है उसी तरह पंतनगर ब्रांड भी लोकप्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवि को ऊंचाइयों पर ले जाने और शिक्षा, शोध एवं प्रसार कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अधिकारियों से अगले पांच साल की कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। कुलपति जैन अपने कार्यालय में पत्रकारों से…

Read More

चार प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

खटीमा। अधिवक्ता एसोसिएशन के 19 जुलाई के होने वाले चुनाव में चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे सूरज प्रकाश राणा, सचिव पद प्रत्याशी मोहम्मद इलियास सिद्दीकी और शमशेर प्रसाद व सदस्य पद के गोपाल अग्रवाल ने अपने नाम वापस लिए हैं। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता डीएन भट्ट एवं सहायक चुनाव अधिकारी पीसी शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को होने वाले मतदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सचिव पद पर मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह मेहता, मेाहन सिंह चौहान…

Read More

केवल गेहूं और चावल के सहारे कैसे कटे जिंदगी

उत्तरकाशी। क्षीर गंगा में 16 जून की रात आई बाढ़ में तबाह हुए गंगोत्री राजमार्ग के प्रमुख यात्रा पड़ाव धराली में अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। हालात सामान्य हों भी कैसे, जब सरकार उनकी सुध ही नहीं ले रही है। अभी तक इस गांव में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। सीएम की घोषणा के अनुसार कुछ दिन पहले ग्रामीणों को 15-15 किलो गेहूं और चावल तो मिला, पर समस्या यह है कि इस गेहूं को पिसवाएं कहां? चावल पकाएं तो खाएं किससे? रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान खत्म…

Read More

यातायात नहीं खुलने पर मंत्री नाराज

बड़कोट। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यमुनोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारू न होने पर नाराजगी जताई। काबीना मंत्री ने अधिकारियों को वास्तविक पीड़ितों तक हर हाल में राहत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि राहत कार्यों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यमुनोत्री राजमार्ग बाडिया गांव के पास कई दिनों से बंद पड़े होने पर नाराजगी जताते हुए काबीना मंत्री ने राजमार्ग खंड को शीघ्र यातायात बहाली के निर्देश दिए। इस मौके…

Read More