राहत वितरण में राजनीति कर रही कांग्रेस: निशंक

नौगांव/बड़कोट। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुना घाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह असफल रही है। आपदा पीड़ितों की लड़ाई हरस्तर पर लड़ने का भरोसा दिलाया। पूर्व सीएम निशंक ने डामटा, सारीगाड़, कुवां, नौगांव, बगासु, तुनाल्का आदि स्थानों पर यमुना की बाढ़ में हुई क्षति का जायजा लिया। यहां से खरादी, स्यानाचट्टी और गीठ क्षेत्र पहुंचकर उन्होंने आपदा पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से निपटने में पूरी तरह…

Read More

तेंदुए ने खाना बना रहे ग्रामीण के आंख में पंजा मारा

अल्मोड़ा। शीतलाखेत के निकट गैलोली मटेला गांव में बीते दिनों एक तेंदुए ने घर के भीतर खाना बना रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। तेंदुए ने आंख पर पंजा मारा जिससे व्यक्ति की एक आंख पूरी तरह खराब हो गई है। उसे तत्काल हल्द्वानी ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया। गैरोली मटेला गांव निवासी दयाल सिंह बिष्ट सोमवार रात करीब नौ बजे घर पर खाना बना रहे थे। इस बीच एक तेंदुआ घर के भीतर घुस आया और दयाल सिंह पर…

Read More

बागेश्वर के पालिकाध्यक्ष, ईओ के खिलाफ मामला दर्ज

अल्मोड़ा। बजरंग दल अल्मोड़ा ने नगर पालिका परिषद बागेश्वर प्रशासन पर बागेश्वर से 16 गौवंशीय पशुओं को एक कैंटर में ठूंसकर बाजपुर भेजने का आरोप लगाया है। बजरंग दल के त्रिभुवन कबडवाल ने इसे लेकर बागेश्वर के पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ अल्मोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 14 जुलाई को पालिका परिषद बागेश्वर से 16 आवारा पशु एक कैंटर में ठूंसकर बाजपुर गौ सदन भेजे गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लोधिया के निकट इस कैंटर को रोक लिया और वाहन…

Read More

अपहरण और दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर। युवती का अपहरण और दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती दस दिन पूर्व बेहोशी की हालत में कस्बे में मिली थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। एक महीना पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी मंगलौर कोतवाली में दर्ज कराई थी। चार जुलाई को युवती कस्बे के डाट बाजार से बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली थी। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय…

Read More

रसद छुड़वाने शपथ पत्र मांग रहा रेलवे

हरिद्वार। प्रदेश में आपदा आए 28 दिन हो चुके हैं। लेकिन, बाहरी राज्यों से आई राहत सामग्री अब तक रेलवे स्टेशन पर पड़ी हुई है। सामान छुड़वाने के लिए रेलवे अब बिल्टी न होने पर शपथ पत्र मांग रहा है। जबकि प्रशासन इसे देने को तैयार नहीं है। जिसके चलते स्टेशन पर रसद के बंडलों की बेकदरी हो रही है। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर 180 नग राहत सामग्री के पड़े हुए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है भेजने वाली फर्म ने कुछ सामग्री में पाने वाले का नाम…

Read More

गंगा फिर उफनाई, खतरे के निशान के करीब

हरिद्वार/पथरी। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश से हरिद्वार में गंगा फिर उफान पर है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। तटीय गांवों में मुनादी करवा कर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। जिला आपदा प्र्रबंधन के नोडल अधिकारी डा. नरेश चौधरी ने बताया कि रविवार शाम गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर (खतरे का निशान 294 मीटर) रिकार्ड किया गया है। जलस्तर खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे है। डा. चौधरी ने बताया सुबह पर्वतीय क्षेत्र…

Read More

जागकर काटनी पड़ रही हैं रातें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में आई त्रासदी के बाद से केदारघाटी के कई गांवाें में अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। रसोई गैस सिलेंडराें की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणाें का कहना है कि बिजली न होने से रात दहशत में काटनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी भरत कुर्मांचली ने बताया कि फाटा, ब्यूंगगाड, तोषी, जामू, रैलगांव समेत कई गांवाें में विद्युत आपूर्ति बाधित है। दिन तो किसी तरह कट रहे हैं, लेकिन रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र में दो माह से रसोई…

Read More

आंदोलन में कूदे कांग्रेस के पदाधिकारी

बागेश्वर। रीमा में खड़िया खदान के पानी में दो बच्चों के डूबकर मरने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर पूर्व से ही यहां तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन चल रहा है। अब कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग भी इस आंदोलन में खुलकर शामिल हो गए हैं। रविवार को कई लोगों ने धरना दिया। खड़िया के गड्ढे में भरे पानी में डूब जाने के कारण मोहन राम के दो पुत्रों की मौत हो गई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और कांग्रेस के अन्य…

Read More

बारिश में तलैया बन जाती है काफलीगैर की सड़क

बागेश्वर। जिला मुख्यालय को अल्मोड़ा और मैदानी इलाकोें के साथ जोड़ने वाला मार्ग काफलीगैर में दयनीय हालत में है। सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी परेशान हैं। काफलीगैर बाजार और इसके आसपास मार्ग के तकरीबन एक किमी हिस्से की हालत दयनीय बनी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। वाहनों के पहियों से गंदा पानी उछलकर दुकानों के अंदर और राह चलते लोगों के ऊपर गिरता है। वाहनों के…

Read More

क्षेत्र में बारिश हुई तो लोगों ने ली राहत की सांस

कोटद्वार। नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। दो हफ्ते से यहां बारिश न होने से तापमान बढ़ गया था। रविवार को कुछ देर बारिश हुई तो मौसम में नरमी आ गई। वहीं कुछ लोगों ने इसका आनंद भी लिया और कुछ ने बारिश के दौरान अपने को भीगने से बचाए रखा। कोटद्वार के देवीरोड और रेलवे रोड सहित अनेक मोहल्लों में जलभराव की स्थिति रही। पदमपुर गांव की सड़कों में काफी पानी भर गया था। जिससे लोगों दिक्कत हुई। इस बारिश…

Read More