मंडल की 192 सड़कों पर यातायात का पहिया जाम

पौड़ी। गढ़वाल मंडल में हजारों लोगों को अभी रोड हैड तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। मंडल में 192 सड़कों पर यातायात का पहिया अभी तक जाम है। सड़कें बंद होने से सैकड़ों गांव यातायात से कटे हुए हैं। दैवी आपदा से मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। बरसात के कारण सड़कें बंद होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार बरसात के कारण मंडल में बंद हुई 1166 सड़कों में से 192 सड़कें…

Read More

मोबाइल लूटकर फरार

श्रीनगर। दो युवक दुकान से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। जेपी मैठाणी की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर ब्लूमर फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। रविवार दोपहर वह बेटे अमन (12) को बिठाकर खाना खाने घर गए। करीब चार बजे दो युवक मोबाइल खरीदने के लिए पहुंचे। आरोप है कि अमन ने जब उन्हें मोबाइल दिखाया तो एक युवक ने उसे थप्पड़ मारा और दूसरा मोबाइल लेकर फरार हो गया। लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब छह हजार…

Read More

नामिक में राशन और केरोसिन खत्म

नाचनी। लगातार हो रही बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित नामिक को जोड़ने वाले तमाम रास्ते बंद हो गए हैं। नामिक में राशन के साथ ही केरोसिन समाप्त हो गया है। पोस्टल सेवा भी ठप हो गई है। रामगंगा के कटाव से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। द्वालीगाड़ से नामिक तक 28 किमी हिस्से में पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। होकरा से नामिक जाने वाला 16 किमी मार्ग बंद जगह जगह ध्वस्त है। सामा (बागेश्वर) से नामिक जाने वाला रास्ता बंद होने से लोगों…

Read More

दानीबगड़ में सात मकानों को खतरा

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भाकपा माले के जांच दल ने मदकोट के दानीबगड़ की तबाही के लिए हिमालयन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के डैम से एक साथ निकले पानी को जिम्मेदार ठहराया है। भाकपा माले के जिला सचिव जगत मर्तोलिया, जिला कमेटी के सदस्य सुरेंद्र बृजवाल ने दानीबगड़ में जलप्रलय के पीछे पावर प्रोजेक्ट के डैम का बड़ा हाथ बताते हुए कहा है कि 10 परिवारों की 200 नाली जमीन बह गई है। घट्टाबगड़ के बहादुर राम और रोशनी देवी का घर खतरे की जद में आ गया है। कहा कि दानीबगड़ को…

Read More

रविवार को निकाले 56 आपदा पीड़ित

पिथौरागढ़। रविवार को रेस्क्यू अभियान के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए 56 लोगोें को धारचूला पहुंचाया गया। दोपहर बाद मौसम खराब होने की वजह से अभियान रोकना पड़ा। आपदाग्रस्त इलाकों में 137 क्विंटल राशन भी ड्राप किया गया। जिलाधिकारी डा.नीरज खैरवाल ने बताया कि मुनस्यारी तहसील के मल्ला जोहार, मदकोट, बंगापानी, गोरीपार, धापा, साईपोलो, क्वीरीजिमिया, दुम्मर और सेविला में हेलीकॉप्टर से 122 क्विंटल राशन ड्राप किया गया। इसके अलावा धारचूला तहसील में भी 15 क्विंटल राशन गिराया गया। बताया कि मुनस्यारी तहसील में बेघर हुए 147 परिवारों में 117 परिवार आपदा…

Read More

तहसीलदारों के प्रमोशन से तहसीलें खाली

हल्द्वानी। तहसीलदार संवर्ग में प्रमोशन के साथ तबादले होने से नैनीताल जिले की चार तहसीलें खाली हो गई हैं। पदोन्नत अफसर नैनीताल जिले से रिलीव हो गए हैं। तहसीलदारों के पद खाली होने से जिलाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था से नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का चार्ज सौंप दिया है। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों की तहसीलों में तैनात 2005 बैच के तहसीलदारों का नौ जुलाई को प्रमोशन हो गया है। साथ ही तहसीलदारों को अलग-अलग जिलों में उपजिलाधिकारी का दायित्व देकर तबादला भी कर दिया। प्रमोशन लिस्ट में नैनीताल जिले के चार…

Read More

गमगीन माहौल में महिला की अंत्येष्टि

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के सुनकोट गांव में शनिवार शाम मलबे में दबने से मरी महिला के शव का कचलाकोट गांव में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा मुआवजे के रूप में मृतका के परिजनों को पांच लाख रुपये का चैक सौंप दिया है। उधर, गंभीर रूप से घायल हुई तीनों महिलाओं को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार शाम कचलाकोट निवासी निवासी माधवी देवी (45) पत्नी जगदीश सिंह बोरा, ममता देवी (28) पत्नी भरत सिंह, हेमा…

Read More

..तो दून के 98627 लाइसेंस फर्जी

देहरादून। राजधानी में बीते आठ साल में 99941 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए, लेकिन इनमें से 98627 अवैध हैं। चौंकिए नहीं, सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी तो कुछ यही इशारा कर रही है। खुड़बुड़ा निवासी हरजिंदर सिंह ने परिवहन विभाग से दस जुलाई 2012 को सूचना मांगी कि वर्ष 2006 से अब तक दून अस्पताल के मेडिकल के आधार पर कितने ड्राइविंग लाइसेंस बने, लेकिन समय से सूचना न मिलने पर उन्हें राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आयोग के हस्तक्षेप के बाद आठ जुलाई को लोक…

Read More

अब भी न चेते तो और विनाशकारी होंगे परिणाम

देहरादून। केदारघाटी में आई आपदा प्रकृति की चेतावनी का संकेत है। यह कहना है हेस्को के संस्थापक पर्यावरणविद पद्मश्री डा. अनिल जोशी का। इंडिया मीडिया सेेंटर की ओर से आयोजित गोष्ठी में जोशी ने कहा कि अब भी लोग और सरकार नहीं चेते को परिणाम और भी विनाशकारी हो सकते हैं। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित गोष्ठी में जोशी ने जंगलों और नदियों के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता जताते हुए इस संबंध में ठोस नीति बनाने की जरूरत जताई। कहा कि इसमें सरकारी पहल के साथ…

Read More

हर माह उत्तराखंड से गायब हो रहे हैं 10 बच्चे

सुबह सूरज निकलने से पहले ही उनकी आंख खुल जाती है। घर का दरवाजा खोलकर बाहर दूर तक इस उम्मीद में देखते हैं कि शायद बेटा आ गया हो। कुछ ही पल में निगाहें निराश होकर थक जाती हैं तो घर के अंदर आ जाते हैं। इसके बाद तैयारी करते हैं हर उस जगह जाने की जहां से उन्हें उनके लाडले को खोजने की मदद मिलने की उम्मीद होती है। पूरे दिन ऐसी जगहों पर भटकने के बाद जब शाम को पहुंचते हैं तो इस तरह थक चुके होते हैं…

Read More