हर माह उत्तराखंड से गायब हो रहे हैं 10 बच्चे

सुबह सूरज निकलने से पहले ही उनकी आंख खुल जाती है। घर का दरवाजा खोलकर बाहर दूर तक इस उम्मीद में देखते हैं कि शायद बेटा आ गया हो। कुछ ही पल में निगाहें निराश होकर थक जाती हैं तो घर के अंदर आ जाते हैं। इसके बाद तैयारी करते हैं हर उस जगह जाने की जहां से उन्हें उनके लाडले को खोजने की मदद मिलने की उम्मीद होती है। पूरे दिन ऐसी जगहों पर भटकने के बाद जब शाम को पहुंचते हैं तो इस तरह थक चुके होते हैं…

Read More

फाइलों में दफन हुआ भूस्खलन प्रभावित गांवों का विस्थापन

घनसाली(टिहरी)। केदारनाथ में जल प्रलय के बाद भिलंगना ब्लाक के नौ गांवों के लोग चिंतित हैं। आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील इंद्रोला, मेढ़, पिनस्वाड़, कोटी, अगुंडा, जमोलना, मरवाडी, बडियारकुड और ठेला गांव के लोग वर्षों से भूस्खलन की मार झेल रहे है। इन गांवों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए भू-वैज्ञानिक सर्वे के उपरांत विस्थापन की संस्तुति शासन से कर चुके है। मगर यह रिपोर्ट विभागों की अलमारियों में कैद होकर रह गई है। जिसके चलते 844 परिवारों के 4927 लोग खतरे के साएं में जीवन यापन करने के…

Read More

जलप्रलय से जिले के 63 गांव प्रभावित

गोपेश्वर। जनपद में अलकनंदा, पिंडर नदी के जलप्रलय से 63 गांव और कस्बे प्रभावित हुए हैं। अब पिंडर और जोशीमठ क्षेत्र के आपदा पीड़ितों को एक ओर अपने नौनिहालों के भविष्य की, तो दूसरी ओर अपनी माटी से बिछुड़ने की चिंता सताने लगी है। नारायणबगड़, थराली कस्बे और यहां रह रहे लोगाें के करीब 48 आवासीय भवन पिंडर नदी की भेंट चढ़ गए हैं। थराली के नासिर बाजार में नसीर अहमद, सराफत अली, मुमताज अहमद, नफीस अहमद, ताहिर हुसैन, जफर हुसैन, असरफ अली और अकबर अली सहित 17 दुकानदार दुकानें…

Read More

सात सौ मीटर तक धंसा घाट-भैंटी मार्ग

गोपेश्वर/घाट। घाट ब्लॉक मुख्यालय से देवाल को जोड़ने वाले घाट-भेंटी मोटर मार्ग के शुरुआत में ही चट्टान से हो रहे भूस्खलन से सड़क करीब 700 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां कई आवासीय भवनों को भी सड़क से खतरा पैदा हो गया है। शनिवार रात्रि को हुई बारिश से मार्ग करीब एक किमी तक धंस गया है। उक्त मार्ग फाली और लांखी गांव को जोड़ता है। सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को करीब 15 किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि…

Read More

राजनीति छोड़ सहयोग करे विपक्षी दल : हेमेश

टनकपुर। दर्जा कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक ने कहा है कि शारदा से पैदा हुए खतरे से बचाव कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन को सुरक्षा के हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन से बचाव कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे दर्जा मंत्री ने कहा कि शारदा से हो रही क्षति दुर्भाग्यपूर्ण है। दैवीय आपदा मद से बचाव कार्य के लिए तत्काल 25 लाख रुपये अवमुक्त कराए गए हैं। धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री से और धन की मांग…

Read More

शारदा का जलस्तर बढ़ा, बैराज में फिर रेड अलर्ट

बनबसा। शारदा का जलस्तर रविवार को फिर एक लाख क्सूसेक पार कर गया। बैराज में रेड अलर्ट के चलते भारत-नेपाल के बीच वाहनों का संचालन बंद रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा फिर उफान पर आ गई। जलस्तर 1 लाख क्यसूसेक से बढ़कर 1 लाख 44 हजार 580 क्सूसेक पहुंच गया है। शारदा हेडवर्क्स ने सुरक्षा के तहत बैराज पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने…

Read More

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह दबोचा

काशीपुर। पुलिस ने बाइक चोर और लूट गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच कर एक बडे़ अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। गिरोह के चार अन्य सदस्य पुलिस पकड़ से बाहर हैं। गिरोह से दिल्ली, हरियाणा और रामपुर से चोरी व लूटी गई पांच बाइक बरामद हुई हैं। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने कोतवाल काशीपुर डीसी ढौंडियाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आईटीआई अरुण सैनी, पैगा चौकी प्रभारी नासिर, कटोराताल चौकी प्रभारी नरेश पाल, टांडा उज्जैन…

Read More

छात्रा की मौत में दो के खिलाफ केस

बड़कोट। सरनौल गांव निवासी छात्रा की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। लड़की के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नौगांव ब्लाक के सरनौल गांव निवासी गुरुप्रसाद की 12 वीं में पढ़ने वाली बेटी बवीता 11 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसको खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पया। 12 जुलाई को छात्रा का शव चपटाड़ी गांव के पास बडियार नदी के किनारे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर…

Read More

उत्पादकों को बांटे सडे़ आलू

उत्तरकाशी। सरकारी राहत के नाम पर स्थानीय लोगों को मैदानी मंडियों में सड़े आलू, चावल, आटा भेजा जा रहा है। इधर, मैदानी क्षेत्र में धूम मचाने वाला भटवाड़ी का आलू हाइवे बंद होने के कारण खेतों में ही सड़ने लगा है। स्थानीय लोग इसे राहत के नाम पर आपदा पीड़ितों का मजाक उड़ाना बता रहे हैं। सड़े आलू वाले राहत के थैलों से भी अभी भटवाड़ी के 2572 परिवार वंचित हैं। जिसमें सेना के हर्षिल हेलीपेड वाले बगोरी गांव के 419 परिवार शामिल हैं। गांव, घर तथा स्थानीय बाजार में…

Read More

संविदा अनुसेवक टंगड़िया की भूख हड़ताल समाप्त

अल्मोड़ा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई से हुई वार्ता के बाद सात दिन से कलक्ट्रेट प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे विभाग के संविदा अनुसेवक मोहन सिंह टंगड़िया का आंदोलन समाप्त हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन से नियमितीकरण होने तक मोहन टंगड़िया को अनुसेवक का वेतनमान स्वीकृत करने के आदेश दिए हैं। 16 वर्ष से जिला पंचायत में दैनिक/संविदा पर कार्यरत अनुसेवक मोहन सिंह टंगड़िया नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले सात दिन से कलक्ट्रेट प्रांगण में भूख हड़ताल कर रहे थे। जिससे…

Read More