हरियाली के लिए जगह-जगह हो रहा पौधरोपण

टनकपुर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह युद्ध स्तर वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। बैथनी जीवन धारा संस्था ने सैलानीगोठ में ग्रामीणों को औषधीय पौधे वितरित किए तो सामाजिक संस्था हरेला क्लब ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ को वृक्षों के साथ ट्री गार्ड प्रदान किए हैं। राजकीय उमावि सैलानीगोठ में बैथनी जीवन धारा संस्था की मुखिया सिस्टर प्रीति के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्रामीणों को चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज द्वारा मुहैया कराए गए विभिन्न प्रजाति के औषधीय वृक्ष बांटे।…

Read More

शिव शक्ति को जलाभिषेक का है महात्म्य

लोहाघाट। श्रावण मास शुरू होते ही नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर, हरेश्वर के शिव मंदिर, रेगडू के महादेव मंदिर, चमदेवल के शिव मंदिर में श्रावणी मेले शुरू हो जाते हैं। पूरे सावन में शिव शक्ति को जलाभिषेक करने का पुराणों में महात्म्य बताया गया है। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में प्राकृतिक रूप से शिव शक्ति विराजमान है। कहा जाता है कि देवाधिदेव महादेव अपने भक्त वाणासुर की रक्षा के लिए स्वयं अवतरित हुए थे। इस धर्मयुद्ध में वाणासुर परास्त हुआ। युद्ध के बाद भगवान शिव कैलाश पर्वत की ओर लौट…

Read More

सड़क की बदहाली को लेकर छात्र भी मुखर

लोहाघाट। डिग्री कॉलेज को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर अब छात्र मुखर हो गए हैं। बाड़ीगाड़ के पास सड़क एक पखवाडे़ पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन लोनिवि के इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से इसका खामियाजा छात्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रायनगर चौड़ी, कोयाटी गल्लागांव, डैंसली, गंगनौला, भुमलाई, ईड़ाकोट आदि गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। इस संबंध में बुधवार को छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप ढेक, सुनील सुतेड़ी, नीरज सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय,…

Read More

डूंगराबोरा के पटवारी के निलंबन की संस्तुति

लोहाघाट। आपदाग्रस्त लोगों को परेशान करने की तमाम शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी ने डूंगराबोरा के पटवारी संतोष राम को निलंबित करने की डीएम को संस्तुति कर दी है। एसडीएम ने नागरिक सुविधाएं देने में लापरवाही, टालमटोल, लोगों के कार्यों को समय से न करने पर पुलहिंडोला क्षेत्र के कानूनगो सुरेंद्र राम, रौंसाल के पट्टी पटवारी नारायण दत्त का वेतन रोकने का आदेश भी दिया है। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में दैवीय आपदा के काराण हुई क्षति का मूल्यांकन करने में टालमटोल करने, गत दिवस दैवीय आपदा…

Read More

तहसील, सब रजिस्ट्रार और कोषागार में सब राइट टाइम

काशीपुर। बुधवार को तहसील, सब रजिस्ट्रार और कोषागार में अधिकारियों कर्मचारियों ने सुबह ठीक 10 बजे काम काज शुरू कर दिया। इससे वहां पहुंचे फरियादियों को जहां राहत मिली वहीं कर्मचारियों का दिनभर का काम भी अपडेट हो गया। लोगों ने ‘अमर उजाला’ को जमकर सराहा। सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने बीते मंगलवार को तहसील, सब रजिस्ट्रार और कोषागार में कर्मचारियों और अधिकारियों की लेटलतीफी का हाल ‘न नायब, न तहसीलदार सब फरार’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों से मिली फटकार और शर्म के बाद…

Read More

पीएसी सुरक्षा में ढहाया जाएगा अतिक्रमण

काशीपुर। अतिक्रमण हटाने के दौरान आक्रोशित लोगों का गुस्सा झेल रहे प्रशासन ने अब पीएसी की मदद लेने की सोची है। सब कुछ ठीक रहा तो बृहस्पतिवार से पीएसी की मौजूदगी में अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। उधर कार्रवाई की रिपोर्ट सीडी और फोटो के माध्यम से हाईकोर्ट में जिला प्रशासन के माध्यम से पेश करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के दौरान तमाम लोगों को यह शिकायत थी कि उन्हें कोई नोटिस ही नहीं मिला। इस दौरान उन्हें लोगों के गुस्से का भी…

Read More

तीन मरीज हैलीकॉप्टर से पहुंचाए अस्पताल

असी गंगा में आई बाढ़ में पुल और पुलिया बहने के कारण अलग-थलग पड़े गांवों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीमार अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस घाटी से बुधवार को तीन मरीज हैलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए। बीते साल अगस्त की बाढ़ में पुल, पुलिया, सड़क और रास्ते तबाह होने के बाद से इस घाटी के गांव अभी तक उबर नहीं पाए हैं। बीते साल बनी अस्थाई पुलिया और रास्ते पिछले माह आई बाढ़ में बह गए। इसके बाद असी गंगा…

Read More

महिला क्लब ने पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

महिला क्लब ने आपदा प्रभावित परिवारों को रसद, बर्तन आदि सामग्री दी। साथ ही तीन दर्जियों को को सिलाई मशीन और प्रेस भी उपलब्ध कराई। उत्तरकाशी महिला क्लब की कोषाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि क्लब ने धनराशि जुटाकर तिलोथ और मांडो आदि गांवों में रसद सामग्री बांटी। अपनी आजीविका खो चुके चंद्रमोहन भट्ट, लज्जा देवी, सकेरू लाल को सिलाई मशीन, पैरों से चलाई जाने वाली इंटर लॉकिंग मशीनें तथा कपड़ों की प्रेस आदि उपकरण भी उपलब्ध कराए। इस मौके पर अनीता, भारती उप्पल, ममता, शांति रावत, अरुणा बुटोला, श्रद्धा…

Read More

सफाई रखेंगे तो बीमारियां रहेंगी दूर

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज द्वारसों में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा. बिरेंद्र सिंह रौतेला ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और बीमारियों से बचने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्कूल के 249 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और हाथ धोकर भोजन करने, उबला पानी पीने, नाखून काटने, हरी सब्जियों का सेवन करने की…

Read More

आरटीई का पालन करना सबकी जिम्मेदारी

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के पाठ्यक्रम सामग्री विकास एवं मूल्यांकन विभाग के तत्वावधान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) पर दो दिवसीय अध्ययनशाला आयोजित की गई। इस मौके पर डायट के प्राचार्य रविशंकर आर्य ने कहा कि अधिनियम का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन शिक्षा संस्थान के सभागार में हुई अध्ययनशाला में श्री आर्य ने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू हो चुका है। इसलिए बीईओ, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, समन्वयकों को अधिनियम की जानकारी होना जरूरी है। नीलम नेगी ने आरटीई को शैक्षिक सुधार के लिए…

Read More