सीबीएसई ने मंगलवार को जेईई मेन कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी। मेरिट लिस्ट में दून के होनहारों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र आंचल सोमानी ने दूसरा, विभोर अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बलूनी क्लासेज के छात्र शुभम बिष्ट ने बीआर्क में तीसरी, आयुष गोयल ने दसवीं रैंक हासिल की है। यह मेरिट जेईई मेन के स्कोर और 12वीं के अंकों के आधार पर जारी की गई है। आकाश ने फहराया परचम कंबाइंड मेरिट लिस्ट में आकाश इंस्टीट्यूट ने एक बार…
Read MoreCategory: Uttarakhand
प्रतापनगर को घोषित करें आपदा ग्रस्त
लंबगांव (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रतापनगर ब्लाक को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आपदा प्रभाविताें की मदद के लिए 500-500 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। साथ ही आपदा के चलते सरकार से कृषकों के कर्ज माफ करने और स्वयं सहायता समूहों की कर्ज वसूली पर रोक लगाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख पूरण चंद्र रमोला की अध्यक्षता में आयोजित प्रतापनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक…
Read Moreडीसी क्लब ढालवाला ने जीता उद्घाटन मैच
नई टिहरी। जिला खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंडर 16 बालक फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डीसी यूनाइटेड क्लब ढालवाला ने 4-0 से जीता। बौराडी स्टेडियम में शुरू हुए फुटबाल मैच का शुभारंभ करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि खेल हारने-जीतने के लिए नहीं बल्कि आगे बढ़ने के लिए खेलना चाहिए। खेलों में करियर बनाने के अवसर को देखते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में रुचि लेनी चाहिए। फुटबाल पुरानी टिहरी का लोकप्रिय खेल है, जिसे आगे बढ़ाने को सभी…
Read Moreविधायक ने सुना आपदा पीड़ितों का दर्द
नैनबाग (टिहरी)। विधायक महावीर रांघड़ ने बुधवार को लालूर पट्टी के आपदा प्रभावितों गांवों का दौरा कर प्रभावितों की समस्याएं सुनी। मिरियागांव में ढकरोल सड़क से हो रहे भूस्खलन को देखते हुए विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को सुरक्षा दीवार बनाने को कहा। इस दौरान गांव में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें जौनुपर थौलधार युवा संघर्ष समिति से जुडे़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में ढकरोल मेले में पहुंचे विधायक ने मिरियागांव में सीसी खड़ंजा निर्माण को 50 हजार, ढकरोल सल्टवाड़ में बारात घर के लिए…
Read Moreयात्रा मार्ग के होटल ढाबों पर पसरा सन्नाटा
नई टिहरी। चारधाम यात्रा के समय गुलजार रहने वाले चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। अब न तो सड़क पर गाड़ियों की कतारें है और न होटल-ढाबों में भोजन, चाय, नाश्ते के लिए यात्रियों की भीड़। कारोबारी खाली बैठे नजर आ रहे हैं। व्यवसाय न चलने से कई लोगों ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को घर भेज दिया है। 16 जून को आई प्रलय से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा बंद होने से चंबा-धरासू मार्ग पर व्यवसाय करने वाले करीब 300 सौ छोटे-बड़े…
Read More153 गाड़ी मालिकों ने परमिट किए सरेंडर
पहाड़ में वाहन संचालन भी बड़ा रोजगार है। इस बार आपदा से तबाह पहाड़ में इस रोजगार पर भी झटका लगा है। अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त होने से छोटी-बड़ी गाड़ियां जहां-तहां फंसी है। जिससे उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। जहां कहीं हो भी रहा है, वहां वह डीजल का पैसा तक नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में गाड़ी मालिकों ने परमिट सरेंडर करना ही उचित समझा है। चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में 153 गाड़ी मालिक परमिट सरेंडर कर चुके हैं। हालांकि उत्तरकाशी में एआरटीओ दफ्तर परमिट…
Read Moreकेवर के ग्रामीण माने, शुरू होगा मार्ग निर्माण
नारायणबगड़। आखिरकार कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग के सुधारीकरण की राह आसान हो गई है। विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ सफल वार्ता के बाद केवर के ग्रामीणों ने अपना विरोध वापस ले लिया है और बीआरओ की ओर से मार्ग निर्माण की सहमति दे दी है। जल्द बीआरओ और राजस्व पुलिस संयुक्त सर्वेक्षण कर सड़क कटिंग में आने वाली भूमि और आवासीय मकानों का आगणन तैयार करेगी और बीआरओ इसका मुआवजा प्रभावितों को देगी। बुधवार को केवर की ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बीआरओ के कर्नल विशाल सहित ओसी…
Read Moreप्रभावित गांवों के बच्चों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन
गोपेश्वर। आपदा के बाद जनपद के भ्यूंडार, पुलना, लामबगड़ और पिनोला गांव के ग्रामीण अपना सब कुछ गवां चुके हैं। इन दिनों गांवों के लोग शिविरों में दिन गुजार रहे हैं। आपदा का सबसे बुरा प्रभाव नौनिहालों में देखने को मिल रहा है। यहां बच्चों में चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट के लक्षण दिख रहे है। अब जबकि विद्यालय खुल गये हैं, लेकिन विद्यालय क्षतिग्र्रस्त होने से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। अब इन बच्चों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं प्रयास कर रही…
Read Moreभू-धंसाव से कमेड़ा गांव खतरे की जद में स्कूल किया गया पंचायत घर में शिफ्ट
कर्णप्रयाग। ब्लाक की ग्राम पंचायत कमेड़ा में अलकनंदा नदी के कटाव से जहां बदरीनाथ हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं नदी किनारे से करीब डेढ़ किमी दायरे में हो रहे भू-धंसाव से बस्ती को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भू-धंसाव नहीं थमता, तो नदी में झील बन सकती है। ब्लाक की ग्राम पंचायत कमेड़ा भू-स्खलन से खतरे की जद में है। पूर्व प्रधान दिनेश डिमरी ने बताया कि गांव में भू-स्खलन से ग्रामीण नरेंद्र प्रसाद, विजय सिंह, युद्धवीर सिंह सहित गांव के पांच से…
Read Moreघोड़े-खच्चर संचालकों को अनशन समाप्त
जोशीमठ। पिछले तीन दिनों से तहसील प्रांगण में अनशन बैठे घोड़े-खच्चर संचालकों ने लोनिवि के पांच दिन में पुल निर्माण शुरू करने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. वी षणमुगम और पुलिस अधीक्षक अजय जोशी की मध्यस्थता में आंदोलनकारी घोड़ा-खच्चर मालिकों और लोनिवि के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मदन सिंह ह्ंयाकी घोड़ा संचालकों को लिखित आश्वासन दिया कि 22 जुलाई तक गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर स्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। यदि नियत समय तक पुल निर्माण…
Read More