टीईटी प्रशिक्षु 19 से आंदोलन पर

श्रीनगर। मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर टीईटी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर 19 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी है। टीईटी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप जदली ने बताया कि सरकार ने जल्द मौलिक नियुक्ति का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई। हमें दिए जा रहे प्रशिक्षण को सरकार कभी सेवारत तथा कभी सेवापूर्व कह कर संशय पैदा कर रही है। प्रशिक्षुओं ने 12 जुलाई को नियुक्ति की मांग को लेकर डायट कार्यालय में तालाबंदी की थी। फिर भी मांग…

Read More

आपदा क्षेत्र में भेजी राहत सामग्री

कोटद्वार। बुधवार को सच्चिदानंद इंस्टीट्यूट की ओर से रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री का एक ट्रक भेजा गया। एसडीएम पीएस राणा ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालासौड़ में इंस्टीट्यूट के सामने सामग्री भेजने से पहले मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद संस्था के अध्यक्ष केएन बौंठियाल और इंजीनियर प्रताप सिंह बिष्ट ने भी ट्रक को हरी झंडी दी। बौंठियाल ने बताया कि राहत सामग्री में 50 टेंट, 40 त्रिपाल, 500 कंबल, 200 बाल्टी व मग, 200…

Read More

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे पूर्व सैनिक

कोटद्वार। पूर्व सैनिक और अर्द्ध सैनिक अब महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। चौबट्टाखाल में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कर्नल गंगा सिंह रावत ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार हटाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार और शासन से पत्राचार भी किया जाएगा। इस अवसर पर कै. चंदन सिंह रावत, कै. अर्जुन सिंह रावत, रामपाल सिंह रावत, ऋषि बल्लभ धस्माना, मित्रेश सुंद्रियाल, बलवीर सिंह रावत, बलवीर सिंह नेगी, आलम सिंह रावत, ताजवर सिंह रावत, प्रेम…

Read More

ब्लास्टिंग में पत्थर लगने से महिला घायल

पौड़ी। थलीसैण ब्लाक में नैनीधार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान की गई ब्लास्टिंग के पत्थर की चपेट में आने से जल्लू गांव निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में थलीसैण के अस्पताल ले जाया गया और वहां से पौड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाकर एनएच के अधिकारियों का घेराव किया। थलीसैण के एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैनीधार के समीप निर्माण कार्य चल…

Read More

हेलीकॉप्टर से निकाले 91 लोग

पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से चले रेस्क्यू अभियान में पांगू, सोसा, सिर्खा, जिप्ती से 91 आपदा पीड़ितों को निकाला गया। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने बताया कि जिप्ती, कूलागाड़, सिर्खा, सोसा और पांगू में 95 क्विंटल राशन भी ड्राप किया गया। अभी तक चले अभियान में धारचूला और मुनस्यारी के आपदाग्रस्त इलाकों से 2369 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। डीएम ने बताया कि अहेतुक सहायता के रूप में 40,79,400, अनुगृह अनुदान के रूप में 27,20,500 और…

Read More

लापता लोगों के परिजनों को नहीं बंटा मुआवजा

पिथौरागढ़/धारचूला। इस जिले में बुधवार को भी आपदा के कारण लापता लोगों को आश्रितों को सराकारी मुआवजा बंटने की शुरुआत नहीं हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में धारचूला के 22 लोग लापता हैं। धारचूला, मुनस्यारी तहसील में कुल छह मौतें हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में 31 व्यक्ति गंभीर रूप से और 13 लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं। धारचूला के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि लापता लोगों के बारे में पूरी तरह मालूमात की जा रही है। जांच पूरी होने…

Read More

भूस्खलन से जीजीआईसी के आवासीय भवनों को खतरा

पिथौरागढ़। नगरपालिका द्वारा खेल मैदान के लिए खोदी गई जमीन में भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय इंटर कालेज पिथौरागढ़ के आवासीय भवनों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। भवनों के लिए जाने वाला रास्ता और पानी का नौला भी क्षतिग्रस्त हो गया है। नगरपालिका जीजीआईसी आवासीय परिसर के पास खेल मैदान का निर्माण कर रही है। उसके ठीक ऊपर जीजीआईसी के स्टाफ क्वार्टर हैं। सुरक्षा दीवार का निर्माण न होने के कारण बरसात में पूरी चट्टान दरक गई है। आवासों के पास तक भूस्खलन हो गया…

Read More

आज से आंदोलन करेंगे नगर पंचायत के प्रतिनिधि

गंगोलीहाट। इसे प्रदेश सरकार की नाकामी ही कहा जाएगा कि ढाई महीने बीतने के बाद भी गंगोलीहाट की पहली नगर पंचायत अस्तित्व में नहीं आई है। शहरी विकास विभाग अध्यक्ष और सभासदों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं कर सका है। अव्यवस्था से खिन्न नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने 18 जुलाई यानि आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस आशय का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल के नेतृत्व में तहसीलदार से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गंगोलीहाट नगर पंचायत बने तीन माह…

Read More

न्यू रिसर्चः पहले ही पता चल जाएगी ‘बीमारी’

अब किसी भी बीमारी का पता पहले ही लगाया जा सकता है। मसलन, ग्लाइको सिलेटेड हीमोग्लोबिन से छह माह पहले ही डायबिटीज की जानकारी मिल सकेगी। बायोमार्कर्स से मेडिकल साइंस में आने वाली नई क्रांति की संभावनाओं को लेकर एजसीआरआर मेडिकल कॉलेज में ‘नेशनल सिंपोजियम ऑन बायोमार्कर्स इन हेल्थ एंड डिजीज : बेंच टू बेडसाइड’ शुरू हुआ। इस मौके पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव डा. वीएम कटोच ने कहा कि बायोमार्कर्स एक नई क्रांति है, जिसमें बीमारियों का न केवल पहले पता चल जाएगा बल्कि इसमें आ रहे बदलावों…

Read More

एनएसयूआई के छात्र भिड़े, दो को गोली लगी

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में चल रही जुबानी जंग खूनी खेल में तब्दील गई है। गुरुवार को एनएसयूआई के दौ गुट मामूली बहस पर आपस में ही भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों पर गोली दाग दी, जिससे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देहरादून में एनएसयूआई की छात्र राजनीति का विद्रूप चेहरा एक बार फिर सामने आया है। डीएवी कॉलेज में जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही एक ही संगठन के अंदर छात्र भी गुटों में…

Read More