एनएसयूआई और छात्र संघ ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़। महाविद्यालय प्रशासन पर प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई (अखिल भारतीय छात्र संगठन) और छात्रसंघ ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया में खलल डालते हुए आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर अवैध शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सभा में बोलते हुए छात्र नेता विपिन जोशी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में छात्रों से 50 रुपये अतिरिक्त…

Read More

लोस चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी पीस पार्टी

हल्द्वानी। पीस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड की बहुगुणा सरकार का कार्यकाल बेहद निराशाजनक है। दैवीय आपदा में हजारों लोगों की मौत हुई है। सरकार मृतकों के आंकड़े छिपाकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। आपदा के बाद राहत और बचाव के बजाए सरकार के मंत्री बयानबाजी कर राजनीति कर रहे हैं। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में राम सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यक विरोधी हैं। बहुगुणा सरकार के पौने दो साल के कार्यकाल…

Read More

मंत्री ने की आपदा राहत की समीक्षा

नैनीताल। जिले के प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह ने नैनीताल क्लब में दैवीय आपदा के तहत किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को निर्देश दिये कि जहां-जहां पर भूस्खलन से जनहानि होने का खतरा बना है ऐसे सभी क्षेत्रों को चिन्हिंत कर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों में विस्थापित किया जाए। कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और हरीश चंद्र दुर्गापाल ने गौला और नंधौर नदी भूकटाव रोकने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम एएस ह्यांकी, विधायक दान सिंह भंडारी, सरिता आर्या, बंशीधर भगत, जिपं अध्यक्ष कमलेश…

Read More

जिला योजना के लिए 52.65 करोड़ मंजूर

नैनीताल। जिले के प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला नियोजन समिति की बैठक में वर्ष 2013-14 के लिए 52.65 करोड़ रुपये की जिला योजना को मंजूरी दी गई। सर्वाधिक 11 करोड़ 22 लाख रुपये की मंजूरी लोनिवि को दी गई। बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिंंह ने सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि जिले के लिए स्वीकृत वार्षिक योजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराएं। आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराएं। काबीना मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और काबीना मंत्री हरीश…

Read More

टीचर जेल में, विभाग को पता नहीं

लाखों रुपये के घोटाले के मामले में एक शिक्षिका एक हफ्ते से जेल में है, लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि शिक्षिका ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों के कल्याण के लिए ओएनजीसी की ओर से लाखों रुपये की धनराशि दी गई थी। मिलीभगत कर धनराशि को ठिकाने लगाया आरोप है कि कुछ स्वयं सेवी संस्थाओं, शिक्षिकाओं और ओएनजीसी के अधिकारियों ने मिलीभगत कर इस धनराशि को ठिकाने लगा…

Read More

चेकिंग के लिए कार रोकी, तो भिड़ा छात्र

सीट बेल्ट पहने बिना कार चला रहे बीकॉम छात्र को घंटाघर पर चेकिंग के दौरान पुलिस को रोकना महंगा पड़ गया। दबंग कार चालक ने पुलिस को पिता की हेकड़ी दिखाते हुए चालान के लिए कागज तक नहीं दिए। पिता के मौके पर पहुंचने के बाद कार सीज कर दी गई, जबकि छात्र को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। घंटाघर पर चेकिंग कर रही थी पुलिस सोमवार रात सीट बेल्ट अभियान के तहत धारा चौकी पुलिस घंटाघर पर चेकिंग कर रही थी। तभी यूए 07 एस 8899 कार…

Read More

नशे में धुत महिला ने गंगा में कूदने का किया प्रयास

तलाक के बाद भाभियों के तानों से परेशान हरियाणा निवासी एक महिला ने हरकी पैड़ी के पास गंगा में कूदने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जैसे तैसे बचाया और शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार किया। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित शिव सेतु पर 30 वर्षीय महिला पूजा (पत्नी बलजीत निवासी गांव मुखेरा, जिला सोनीपत, हरियाणा) गंगा में छलांग लगाने के लिए पहुंची। इस बीच उसका पांव रेलिंग में अटक गया। पुल से गुजर रहे लोग इसे…

Read More

अवैध शराब के खिलाफ मुखर हुई महिलाएं

नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के उप्पू क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं मुखर हो गई हैं। अवैध बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस का घिराव कर महिलाओं ने खूब खरी खोटी सुनाई और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने पर भी शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है, जिससे गांव में महिलाआें का आना-जाना मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उप्पू और डोबरा में लंबे…

Read More

रानीचौरी परिसर में कांउसलिंग आज से

नई टिहरी। उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में यूजी और पीजी कक्षाओं में सत्र 2013-14 के लिए रानीचौरी परिसर में मंगलवार सुबह 9 बजे से काउंसलिंग शुरू हो जाएंगी। काउंसलिंग बुधवार को भी होगी। यूजी और पीजी में अलग-अलग विषयों में प्रवेश के लिए 80-80 सीटें निर्धारित है। काउंसलिंग के लिए विवि के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतिकुलपति डा. पीएस बिष्ट ने बताया कि 14 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका था। सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के…

Read More

टिहरी में 25 गांव आपदा की जद में

नई टिहरी। जिले में आपदा का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। 25 नए गांव आपदा की जद में आ गए हैं। विस्थापित होने वाले गांवों की संख्या 32 से बढ़कर 57 हो गई है। अतिवृष्टि, नदी के कटाव से डेढ़ माह के अंतराल में प्रतिदिन नए-नए गांव खतरे की जद में आ रहे हैं। गांवों पर मंडरा रहे भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा से प्रभावित हुए 25 गांवों को कही अन्यत्र विस्थापित करने के लिए प्रस्तावित किया है। प्रभावित गांवों की सबसे अधिक संख्या…

Read More