आखिर स्टाफ नर्स ने खाली किया आवास

रुड़की। प्रशासन के कड़े रुख के बाद आखिरकार सरकारी आवास में डिलीवरी एवं गर्भपात कराने की आरोपी यूपी की स्टाफ नर्स को सरकारी आवास छोड़ना पड़ा। आवास खाली नहीं करने पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील कर दिया गया था। रविवार को आवास खाली करने के लिए आरोपित नर्स ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया था। उत्तराखंड से रिलीव हो जाने के बाद भी पिछले कई सालों से यूपी की स्टाफ नर्स कुसुम लता आयुर्वेदिक अस्पताल के सरकारी आवास में रह रही थी। आरोपित स्टाफ नर्स…

Read More

वैकल्पिक मार्ग तलाशने गई टीम

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड से केदारनाथ तक वैकल्पिक मार्ग की तलाश में केदारघाटी राहत आयुक्त डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम केदारनाथ को रवाना हो गई है। सोमवार को टीम ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड को प्रस्थान किया। टीम में जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह शामिल हैं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सहायक निदेशक बीपी घिल्डियाल ने बताया कि टीम सोमवार को रामबाड़ा में स्टे करेगी। मंगलवार को इससे आगे रवाना होगी।

Read More

ग्रामीणों ने की सुरक्षा दीवार लगाने की मांग

रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी नदी के बहाव के कारण सुमाड़ी बाजार को खतरा पैदा हो गया है। सुमाड़ी पुनर्वास एवं नव निर्माण संघर्ष समिति ने मंदाकिनी नदी के किनारे पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। समिति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल, महासचिव चिरंजीव प्रसाद सेमवाल, देवी प्रसाद सेमवाल ने बताया कि बाढ़ से सुमाड़ी कस्बे को काफी क्षति पहुंची है। कई भवन नदी में समा गए, जबकि कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होने बताया मंदाकिनी नदी…

Read More

पंचायत और लोस चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता

बागेश्वर। भाजपा नगर इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंदनराम दास ने पंचायत और लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस पर नगर पंचायत के सभासदों का स्वागत किया गया। प्रत्येक वार्ड में पार्टी के प्रभारी मनोनीत किए गए। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि लोक सभा और पंचायतों के चुनाव का समय करीब है। कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना होगा। भाजपा से जुड़े नगर पंचायत सभासदों का इस मौके पर स्वागत किया गया। पार्टी की तरफ से भीलेश्वर वार्ड में कमल…

Read More

विधायक ने बांटी मुफ्त सोलर लालटेन

बागेश्वर। कपकोट के रामगंगा घाटी क्षेत्र में भी नि:शुल्क सोलर लाइटों का वितरण शुरू हो गया है। यहां विधायक ललित फर्स्वाण और अधिकारियों ने सोलर लालटेनों का वितरण किया। बारिश के बाद इन इलाकों में विद्युत व्यवस्था भंग है। इलाके में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी कारण सरकार ने उरेडा के माध्यम से इन गांवों के लिए सोलर लालटेनों की मुफ्त व्यवस्था की है। रामगंगा घाटी के रातिरकेठी, कीमू, मल्खा डुंगर्चा, गोगिना आदि गांवों में विधायक और अधिकारियों ने 226 सोलर लाइटों का वितरण किया। इस मौके पर…

Read More

अवैध खनन करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार

गरुड़। गोमती बचाओ अभियान से जुडे़ सिमार गांव के कार्यकर्ताओं ने लखनी पुल के नीचे हो रहे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अवैध खनन के कारोबार में लिप्त लोगों द्वारा एकत्र किया गया दस घन मीटर रेत वन विभाग के सुपुर्द किया। सिमार के ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों पर अवैध खनन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लखनी पुल के नीचे कई दिनों से अवैध खनन होने की शिकायत सिमार के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की थी। थाना बैजनाथ…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने दिया एमबीबीएस विद्यार्थी को न्याय

श्रीनगर। वर्ष 2010 में यूपीएमटी प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के माध्यम से चयनित होकर राजकीय मेडिकल कालेज में प्रवेश पाने वाले अभिषेक शर्मा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला। 2010 में प्रवेश पाने वाला अभिषेक सितंबर 2013 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा देगा। उत्तराखंड प्री मेडिकल टेस्ट के लिए वर्ष 2010 में हरिद्वार के अभिषेक शर्मा ने भी आवेदन किया और प्रवेश परीक्षा देने के बाद मेरिट की सूची में 88वां स्थान पाया। इसके बाद उसे श्रीनगर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल गया। वर्ष 2011…

Read More

रेडियोलॉजिस्ट न होना जान पर पड़ रहा भारी

केस एक – केशव बीमार था। उसके पिता 12वीं गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र में गुप्तकाशी के खोड़ बांगर से 28 किमी पैदल तथा 4 घंटे का सफर कर केशव के दादा पुष्कर सिंह और मां नेहा उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। केशव को बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया, लेकिन जब उसे अल्ट्रा साउंड की जरूरत हुई, तो तीन किमी दूर श्रीनगर स्थित निजी केंद्र में आना पड़ा। केस दो – चमोली जिले के कांसुवा की पूजा की डिलीवरी ड्यू डेट से एक माह बाद…

Read More

21 से होगी छूटे अभ्यर्थियों की परीक्षा

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जो छात्र प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे, उनकी परीक्षा के लिए विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ओएसडी परीक्षा लल्लन जे सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा 21 व 22 और मौखिक परीक्षा 23 व 24 अगस्त को होगी। देहरादून और हरिद्वार जिलों के सभी कॉलेजों की परीक्षा एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून में होगी। इसके अलावा इन कालेजों की सैन्य अध्ययन और भूगर्भ विज्ञान परीक्षा डीबीएस कॉलेज देहरादून और गृहविज्ञान परीक्षा एमकेपी पीजी कालेज देहरादून में होगी।…

Read More

धारचूला, मुनस्यारी में खुलेंगे लोनिवि के अस्थाई डिवीजन

मदकोट/मुनस्यारी। कुमाऊं कमिश्नर अवनेंद्र नयाल ने मदकोट क्षेत्र का भ्रमण कर बीआरओ को बरसात के बाद मदकोट में नदी के किनारे चेकवाल लगाकर बाजार से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने धारचूला और मुनस्यारी में लोनिवि के अस्थाई डिवीजन खोलने की भी जा नकारी दी। कमिश्नर ने मदकोट में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने उनके सामने पुनर्वास की मांग जोरशोेर से उठाई कमिश्नर ने कहा कि ज्योलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम भूमि के सर्वेक्षण के लिए आ रही है।…

Read More