बनचौरा का अस्पताल खुद बीमार

चिन्यालीसौड़। ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र बनचौंरा के निवासियों के लिए खोला गया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार नजर आता है। एक साल से यहां डाक्टर नहीं होने के कारण लोग इलाज के लिए देहरादून-ऋषिकेश जाने के लिए मजबूर हैं। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के 54 गांवों की करीब 16 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए खोले गए इस अस्पताल में केवल एकफर्मासिस्ट तैनात हैं। क्षेत्र के लोग डाक्टर की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कोट… डाक्टरों की तैनाती…

Read More

गुलार-करगेत, नैकणा-मौलेखाल पेयजल योजना ध्वस्त

मौलेखाल। मंगलवार रात हुई भारी बारिश से सल्ट क्षेत्र की सबसे बड़ी गुलार-करगेत और नैकणा-मौलेखाल पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। इससे सल्ट क्षेत्र के चार दर्जन गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है और पेयजल संकट गहरा गया है। इन इलाकों की करीब 20 हजार आबादी को दो दिन से पानी नहीं मिल पाया है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से पेयजल योजनाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। भारी बारिश से गुलार-करगेत योजना पैसिया के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। इस योजना के 50 मीटर पाइप बह…

Read More

लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाएं : डीआईजी

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जीएन गोस्वामी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता से अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने को निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अधिक संवेदनशील होकर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से विवेचना में गुणात्मक सुधार लाने को कहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों से थानों में अभियुक्तों का विवरण फोटो समेत रखकर रजिस्टर बनाने को…

Read More

समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें : अजय

रानीखेत। रानीखेत के विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने यहां लोनिवि विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का तत्काल निदान करने को कहा। समाज कल्याण अधिकारियों को दूरभाष पर पेंशनरों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों से भुजान-रानीखेत पेयजल योजना की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष श्री भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

पैदल पुल बहने से बच्चों का स्कूल जाना बंद

चौखुटिया। ग्राम पंचायत खीड़ा के अंतर्गत ठुलढूंगा में खजुरानी को जोड़ने वाली पैदल पुलिया बहने से ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भी समस्या पैदा हो गई है। खजुरानी के तल्ला गजार के द्वारढक्का पर स्थित पैदल मार्ग विगत दिनों ही बह गया था। उक्त मार्ग के बहने के बाद स्कूली बच्चे और ग्रामीण कुछ दिनों से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। इधर ठुलढूंगा में स्थित पैदल पुलिया बहने से ग्राम पंचायत खजुरानी के साथ ही खीड़ा के एक हिस्से में रहने वाले ग्रामीणों और…

Read More

कुहू और चिराग क्वार्टर फाइनल में

अल्मोड़ा। कोचीन में 30 जुलाई से शुरू हुई आल इंडिया प्राइजमनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और चिराग सेन अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-19 एकल बालिका में कुहू गर्ग ने पहले दौर में पांडेचेरी की निविधा श्रीनिवासन को 27-25, 21-16, दूसरे दौर में गुजरात की सीनन क्रिस्टीयन को 23-21, 21-16, तीसरे दौर में गोवा की अनुरा प्रभुदेशायी को 16-21, 22-20, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। अंडर-17 के पहले दौर में…

Read More

उत्पादन बढ़ाने को छोटे किसानों पर है फोकस

चौखुटिया। जड़ी-बूटी शोध और विकास संस्थान गोपेश्वर के निदेशक एचआर आर्य ने कहा है कि प्रदेश में छोटे किसानों की संख्या ज्यादा है इसलिए संस्थान का पूरा फोकस छोटे किसानों पर है। ऐसे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पांच नाली भूमि में नि:शुल्क पौध लगाने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अल्मोड़ा जिले में भी 80 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौध उपलब्ध कराए जाएंगे। अमर उजाला से एक भेंट में उन्होंने कहा कि कीड़ा जड़ी की तस्करी रोकने के लिए संस्थान जल्द ही प्रशासन और वन विभाग के साथ मिलकर…

Read More

नशे में धुत महिला ने गंगा में कूदने को प्रयास किया

हरिद्वार। तलाक के बाद भाभियों के तानों से परेशान हरियाणा निवासी एक महिला ने हरकी पैड़ी के पास गंगा में कूदने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जैसे तैसे बचाया और शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार किया। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित शिव सेतु पर 30 वर्षीय महिला पूजा (पत्नी बलजीत निवासी गांव मुखेरा, जिला सोनीपत, हरियाणा) गंगा में छलांग लगाने के लिए पहुंची। इस बीच उसका पांव रेलिंग में अटक गया। पुल से गुजर रहे लोग…

Read More

सरकारी एंबुलेंस खटारा, प्राइवेट वालों की पौबारह

हरिद्वार। जिला अस्पताल की दो एंबुलेंसों की मियाद पूरी हो चुकी है। तीसरी वीआईपी मूवमेंट आदि में व्यस्त रहती है। ऐसे में मरीजों को ले जाने के लिए तीमारदार निजी एंबुलेंस के भरोसे हैं। लेकिन इनकी मनमानी सब पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में तीन सरकारी एंबुलेंस हैं। इनमें से एक (यूपी 32 4638) 1992 का माडल है। दूसरी (यूके 07 डी 2052) का माडल 2000 का है। यह दोनों एंबुलेंस कंडम घोषित होने की शर्तें पूरी कर चुकी हैं। जिसके कारण इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा…

Read More

संख्या और चेहरे बदलकर लूटमार

हरिद्वार। शहर में सक्रिय लुटेरों का गिरोह सदस्यों की संख्या और चेहरे बदलकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। चोरी, लूट और डकैती को अंजाम देने का स्टाइल एक है लेकिन हर वारदात में गिरोह के सदस्यों की संख्या अलग-अलग सामने आ रही है। यह पुलिस को गच्चा देने का खेल भी हो सकता है। बदमाशों ने 26 जुलाई की रात को को कनखल थाने की द्वारिका विहार कालोनी में डकैती डाली और 27 जुलाई की रात को रानीपुर कोतवाली की शिवालिकनगर कालोनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया।…

Read More