लोस चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी पीस पार्टी

हल्द्वानी। पीस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड की बहुगुणा सरकार का कार्यकाल बेहद निराशाजनक है। दैवीय आपदा में हजारों लोगों की मौत हुई है। सरकार मृतकों के आंकड़े छिपाकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। आपदा के बाद राहत और बचाव के बजाए सरकार के मंत्री बयानबाजी कर राजनीति कर रहे हैं।
लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में राम सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यक विरोधी हैं। बहुगुणा सरकार के पौने दो साल के कार्यकाल में विकास ठप है। अपराधों का ग्राफ बढ़ा रहा है। खनन माफिया और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पीस पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 20 अगस्त तक नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, नियाज खान, अकरम अंसारी, जाकिर अंसारी, नाजिम, संध्या शर्मा, खीमानंद पांडे, नक्शे अली, यासमीन वारसी, नंदू आर्या, मेहताब हुसैन, रेहान वारसी मौजूद थे।

उक्रांद कार्यकर्ताओं का राज्यपाल के नाम ज्ञापन
हल्द्वानी। उक्रांद जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट ने 25 जुलाई को पार्टी स्थापना दिवस पर देहरादून में अराजकता फैलाने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। दिनेश भट्ट ने इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, प्रताप सिंह चौहान, खड़क सिंह बगड़वाल, केपीएस रौतेला, विजया ध्यानी, केडी गुणवंत, पीसी दानी, बालम सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, जीत सिंह संभल, राजेंद्र सिंह नेगी, डीएन जोशी मौजूद थे।

Related posts