अवैध खनन करते 4 वाहन पकड़े

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरीपार के भंगानी में वन विभाग की टीम ने 4 अवैध खनन के मामले पकड़े हैं। इनमें दो वाहन पड़ोसी राज्यों से किल्लोड़ क्षेत्र में पहुंचे थे। दो ट्रेक्टर चालकों को 20 हजार जुर्माना किया है, जबकि उत्तराखंड से पहुंचे वाहन संचालकों को बुलाया गया है। एक, अन्य मामले में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। पिकअप संचालक को भी 13 हजार जुर्माना किया है। वन विभाग भंगानी क्षेत्र आरओ अतुल चौधरी, बीओ करन चौधरी, बीए राजपुर ओम प्रकाश, वन रक्षक…

Read More

सर्रा में वोल्टेज बढ़ने से लाखों का नुकसान

पांवटा साहिब( सिरमौर)। धारटीधार की छछेती पंचायत के सर्रा गांव अधिक वोल्टेज के चलते लाखों रुपये के टीवी और अन्य विद्युत उपकरण जल गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए दशकों पुरानी बिजली लाइन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। तेज हवा से झूलती बिजली लाइन पेड़ों से टकराती हैं। देर शाम अचानक अधिक वोल्टेज के चलते लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। गांव का एक युवक को बिजली का हल्का झटका भी लगा है। छछेती पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की…

Read More

व्यापारियों से वसूला डेढ़ लाख लाख जुर्माना

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ईटीओ पांवटा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान जो व्यापारी वेट समेत विभिन्न कर जमा नही करवा रहे हैं, उनके चालान काट कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पांवटा और माजरा क्षेत्र में तीन मामलों में करीब 1.55 लाख जुर्माना वसूला गया। ईटीओ अश्वनी शर्मा और निरीक्षक (ईटीआई) सतीश तेगटा की टीम माजरा क्षेत्र पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ व्यापारी कर का भुगतान नहीं कर रहे। बाहरी राज्यों से सामान क्षेत्र में पहुंचा कर बेच रहे हैं। इसके बाद टीम…

Read More

होली मेले में कड़ी रहेगी चौकसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि होली मेले के दौरान पांवटा क्षेत्र में कड़ी चौकसी रहेगी। वह बुधवार को पांवटा थाना परिसर में हुई बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने को पांवटा के वार्डों में समितियों का गठन किया गया है। अलग-अलग बीट आफिसर बनाए जा रहे हैं। रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग टीम को और ज्यादा सक्रिय किया जा रहा है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर और एसएचओ भीष्म ठाकुर ने कहा कि दो वर्ष पहले होली मेले के दौरान हादसे…

Read More

फीस वृद्धि की एसडीएम से शिकायत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। फीस में बढ़ोतरी को लेकर राजबन स्थित एक निजी बीएड कालेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला। एसडीएम ने शिकायत मिलने पर कालेज प्रबंधन से जवाब मांगा है। राजबन स्थित एक निजी कालेज के विद्यार्थियों लायकराम, कमलेश, संतोष, तोताराम, राकेश, निर्मला, प्रतिभास संगीता, चंद्रमोहन, रोशन लाल, कुलदीप और रेखा आदि का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम श्रवण मांटा से मिला। उनका कहना है कि पहले निर्धारित फीस 39600 और अन्य खर्चों को मिलाकर कुल 42500 रुपये फीस ली गई। फिर इसके बाद विद्यार्थियों से 3250 रुपये अतिरिक्त फीस…

Read More

आधा दर्जन गांवों में जल संकट

धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र के गुलाबगढ़ की उठाऊ पेयजल योजना में लगी मोटर अचानक जल गई है। मोटर जलने से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई होने वाला पीने का पानी बंद हो गया। पीने का पानी नहीं मिलने के कारण सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 48 घंटों से गुलाबगढ़ के ग्रामीण इलाकों में जल संकट बना है। विभाग का दावा है कि तकनीकी कर्मचारियों की विशेष टीम को मोटर ठीक करने के लिए मौका पर भेज दिया है। तकनीकी खराबी ठीक होते…

Read More

चाड़ना में खुलेगा दिव्य इंटरनेशनल स्कूल

नौहराधार (सिरमौर)। जिला के ऊपरी क्षेत्र नौहराधार उप तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव चाड़ना में दिव्य योग रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दिव्य इंटरनेशनल स्कूल खुलने जा रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. विजय कुमार सूद ने बताया कि दिव्य इंटरनेशनल स्कूल के खुल जाने से क्षेत्र की 30 पंचायतों के छात्र-छात्राओं को फायदा पहुंचेगा। साथ ही बेरोजगार युवक-युवतियों को इसका फायदा भी पहुंचेगा। डॉ. विजय कुमार सूद ने बताया कि हिमाचल सरकार के शिक्षा बोर्ड ने ट्रस्ट को खोले जाने की हरी झंडी दी है।…

Read More

परिवहन सुविधाओं बिना यात्री झेल रहे परेशानी

शिलाई (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र के हनोल में महासू देवता व चूड़धार में शिरगुल देवता की यात्रा शुरू हो गई है। परिवहन व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु या तो अतिरिक्त खर्च कर छोटे वाहन किराए पर ले जा रहे हैं या फिर एक दिन की यात्रा कई दिनों में व्यतीत कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि हनोल के लिए या तो सीधी बस सेवा चलाई जाए या कोई अन्य सुविधा मुहैया करवाई जाए। चेत्र मास शुरू होते ही…

Read More

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को होगा भुगतान

नाहन (सिरमौर)। जिला के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबित पड़े बिलों का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। मार्च माह में सेवानिवृत्त अध्यापकों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान होने की उम्मीद जगी है। यह बात जिला सिरमौर सेवानिवृत्त अध्यापक संघ के प्रधान योग राज गुप्ता ने कही। वह बुधवार को आयोजित सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। योगराज गुप्ता ने कहा कि लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान मार्च माह में कर दिया जाएगा। सरकार ने अपने बजट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह भुगतान देने के लिए…

Read More

एक करोड़ से निर्मित बंदर नसबंदी केंद्र तैयार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बंदर नसबंदी केंद्र योजना बन कर तैयार हो गई है। इस योजना पर करीब एक करोड़ राशि खर्च हुई है। बनकर तैयार हुई पांवटा योजना का शुभारंभ शुरू होने जा रहे, अगले सत्र में होगा। जिला सिरमौर के पांवटा नप क्षेत्र के वार्ड पांच में योजना बनी है। इस योजना में करीब 50 लाख से आपरेशन थीएटर, डाक्टर कक्ष, बंदरों को पकड़ कर रखने के वार्ड, आपरेशन के बाद रख रखाव की सभी सुविधाएं होगी। इस योजना में लगे सभी आधुनिक…

Read More